logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति कम मिलने पर उपायुक्त सख्त, 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।

2 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
2 hrs ago

चतरा में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति कम मिलने पर उपायुक्त सख्त, 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • 36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻 #GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute #IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia #JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate #SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR
    1
    36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻
#GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute
#IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics
#SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia
#JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict
#VillageNews #PublicIssue #LocalNews
#CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate
#SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews
Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के द्वारा 16 से 18 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि पिछले दो माह से अधिक समय से एंबुलेंस कर्मियों को मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, संघ के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मियों की मांगों को लेकर आगे भी विभाग से बातचीत की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मानदेय भुगतान की समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे एंबुलेंस कर्मियों को राहत मिलेगी
    1
    102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के द्वारा 16 से 18 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि पिछले दो माह से अधिक समय से एंबुलेंस कर्मियों को मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था।
हालांकि, संघ के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मियों की मांगों को लेकर आगे भी विभाग से बातचीत की जाएगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मानदेय भुगतान की समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे एंबुलेंस कर्मियों को राहत मिलेगी
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 मार्च 2026 आज दिनांक 16 मार्च 2026 को **बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सदस्यता अभियान के प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिना मांझी तथा राजेश मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को और अधिक तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक ही संचालित किया जाना है, इसलिए सीमित समय को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए सक्रिय सदस्य बनाना होगा। इसी उद्देश्य से बेलागंज प्रखंड के लिए कम से कम 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इंद्रजीत मांझी (बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष), विनय मांझी सहित पार्टी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवेदक: इंजीनियर दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया जिला
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 16 मार्च 2026
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को **बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सदस्यता अभियान के प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिना मांझी तथा राजेश मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजिव वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को और अधिक तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक ही संचालित किया जाना है, इसलिए सीमित समय को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए सक्रिय सदस्य बनाना होगा। इसी उद्देश्य से बेलागंज प्रखंड के लिए कम से कम 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का संकल्प लिया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर इंद्रजीत मांझी (बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष), विनय मांझी सहित पार्टी के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निवेदक:
इंजीनियर दिवाकर सिंह
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया जिला
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    11 min ago
  • *Play-Way Method, स्मार्ट क्लास और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर* *✍️ आजाद सिपाही संवाददाता — डिम्पल राजा* मनिका, लातेहार: क्षेत्र में छोटे बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बालवाटिका प्ले स्कूल एक नई और सराहनीय पहल के रूप में तेजी से उभरकर सामने आया है। मनिका में संचालित यह प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित, स्वच्छ, आकर्षक और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाता है। विद्यालय का शुभारंभ हो चुका है और बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी है। यहां छोटे बच्चों को नई तकनीक और अभिनव शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। Play-Way Method के जरिए बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई जाती है, जिससे शिक्षा उनके लिए बोझ नहीं बल्कि एक रोचक और आनंददायक अनुभव बन जाती है। विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था उसकी प्रारंभिक शिक्षा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बालवाटिका प्ले स्कूल में बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा — “प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव होती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर मार्गदर्शन के साथ ऐसा वातावरण मिले, जहां वे सीखते हुए अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।” विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अनुभवी एवं B.Ed प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को व्यक्तिगत ध्यान देते हुए पढ़ाते हैं। परिसर में सुरक्षित और आकर्षक क्लासरूम, AC युक्त कक्ष, शुद्ध RO पेयजल, चिल्ड्रन गार्डन तथा ओपन प्ले एरिया की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने और सीखने का संतुलित माहौल मिल सके। बच्चों के रचनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए विद्यालय में ड्राइंग, पेंटिंग, राइम्स, स्टोरी लर्निंग, एक्टिविटी जोन और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छोटे बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और नैतिक शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। इसके लिए विद्यालय परिसर में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है, वहीं बच्चों की देखभाल और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केयरटेकर भी मौजूद रहते हैं, जो छोटे बच्चों की विशेष रूप से देखरेख करते हैं। विशेष बात यह है कि छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में टॉफी और डायपर की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों को घर जैसा स्नेहपूर्ण वातावरण मिल सके। ■ विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं ▪ Play-Way Method के माध्यम से खेल-खेल में शिक्षा ▪ स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लर्निंग ▪ अनुभवी एवं B.Ed प्रशिक्षित शिक्षक ▪ सुरक्षित और आकर्षक क्लासरूम ▪ AC युक्त कक्ष एवं शुद्ध RO पेयजल ▪ चिल्ड्रन गार्डन और ओपन प्ले एरिया ▪ ड्राइंग, पेंटिंग, राइम्स और स्टोरी लर्निंग ▪ एक्टिविटी जोन एवं रचनात्मक कार्यक्रम ▪ छोटे बच्चों के लिए विशेष देखभाल और सुरक्षा व्यवस्था ▪ परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती ▪ बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर की व्यवस्था ▪ नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान ▪ टॉफी और डायपर की निःशुल्क सुविधा नामांकन जारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन जारी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नामांकन कराएं। 📍 स्थान: शिव मंदिर के समीप, रजत प्रधान का मकान, थाना चौक, प्राचीन शिव मंदिर रोड, मनिका 📞 संपर्क: 9122079954, 8757149163
    1
    *Play-Way Method, स्मार्ट क्लास और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर* 
*✍️ आजाद सिपाही संवाददाता — डिम्पल राजा* 
मनिका, लातेहार: क्षेत्र में छोटे बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बालवाटिका प्ले स्कूल एक नई और सराहनीय पहल के रूप में तेजी से उभरकर सामने आया है। मनिका में संचालित यह प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित, स्वच्छ, आकर्षक और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाता है।
विद्यालय का शुभारंभ हो चुका है और बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी है। यहां छोटे बच्चों को नई तकनीक और अभिनव शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। Play-Way Method के जरिए बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई जाती है, जिससे शिक्षा उनके लिए बोझ नहीं बल्कि एक रोचक और आनंददायक अनुभव बन जाती है।
विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था उसकी प्रारंभिक शिक्षा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बालवाटिका प्ले स्कूल में बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा —
“प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव होती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर मार्गदर्शन के साथ ऐसा वातावरण मिले, जहां वे सीखते हुए अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।”
विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अनुभवी एवं B.Ed प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को व्यक्तिगत ध्यान देते हुए पढ़ाते हैं। परिसर में सुरक्षित और आकर्षक क्लासरूम, AC युक्त कक्ष, शुद्ध RO पेयजल, चिल्ड्रन गार्डन तथा ओपन प्ले एरिया की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने और सीखने का संतुलित माहौल मिल सके।
बच्चों के रचनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए विद्यालय में ड्राइंग, पेंटिंग, राइम्स, स्टोरी लर्निंग, एक्टिविटी जोन और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छोटे बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और नैतिक शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। इसके लिए विद्यालय परिसर में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है, वहीं बच्चों की देखभाल और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केयरटेकर भी मौजूद रहते हैं, जो छोटे बच्चों की विशेष रूप से देखरेख करते हैं।
विशेष बात यह है कि छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में टॉफी और डायपर की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों को घर जैसा स्नेहपूर्ण वातावरण मिल सके।
■ विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं
▪ Play-Way Method के माध्यम से खेल-खेल में शिक्षा
▪ स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लर्निंग
▪ अनुभवी एवं B.Ed प्रशिक्षित शिक्षक
▪ सुरक्षित और आकर्षक क्लासरूम
▪ AC युक्त कक्ष एवं शुद्ध RO पेयजल
▪ चिल्ड्रन गार्डन और ओपन प्ले एरिया
▪ ड्राइंग, पेंटिंग, राइम्स और स्टोरी लर्निंग
▪ एक्टिविटी जोन एवं रचनात्मक कार्यक्रम
▪ छोटे बच्चों के लिए विशेष देखभाल और सुरक्षा व्यवस्था
▪ परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती
▪ बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर की व्यवस्था
▪ नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान
▪ टॉफी और डायपर की निःशुल्क सुविधा
नामांकन जारी
विद्यालय में बच्चों का नामांकन जारी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नामांकन कराएं।
📍 स्थान: शिव मंदिर के समीप, रजत प्रधान का मकान, थाना चौक, प्राचीन शिव मंदिर रोड, मनिका
📞 संपर्क: 9122079954, 8757149163
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • विश्रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त समीरा एस ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी के साथ सभी 20 वार्डों से चुने गए पार्षदों ने अपने पद की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया।
    1
    विश्रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ। प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त समीरा एस ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी के साथ सभी 20 वार्डों से चुने गए पार्षदों ने अपने पद की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया।
    user_पब्लिक न्यूज
    पब्लिक न्यूज
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Md Javed Ansari
    1
    Post by Md Javed Ansari
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया गाँव निवासी एनडीपीएस अभियुक्त धुपेंद्र उरांव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चतरा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस एनडीपीएस अभियुक्त को छत्तीसगढ़ न्यायिक हिरासत मे भेजेगी। अभियुक्त के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांड संख्या 4/26 के तहत मामला दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसे जल्द ही छत्तीसगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    1
    कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया गाँव निवासी एनडीपीएस अभियुक्त धुपेंद्र उरांव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चतरा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस एनडीपीएस अभियुक्त को छत्तीसगढ़ न्यायिक हिरासत मे भेजेगी।
अभियुक्त के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांड संख्या 4/26 के तहत मामला दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसे जल्द ही छत्तीसगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    22 hrs ago
  • गया, बिहार। सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है। गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे
    1
    गया, बिहार।
सारण में घटित अत्यंत नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक, गया पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि सारण में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और हृदय विदारक है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कानून के दायरे में लाकर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एबीवीपी की कार्यकर्ता नंदनी गुप्ता ने कहा कि आज राज्य में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। सरकार और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और दृढ़ता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा, जो समाज के लिए बेहद घातक है।
गया महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से समाज और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही है। सारण की इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए। यदि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतता है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रिया सिंह, नंदनी गुप्ता, अनामिका, मनीषा, गुड़िया ,ट्विंकल, सुरभि,शिवानी,रागिनी,स्वाति, प्रियंका,प्रियंका शॉ, नंदनी कश्यप, सोनी कुमारी, नंदिनी कुमारी, सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, आदित्य मिश्रा,प्रिंस सिंह,पवन मिश्रा, राहुल कुमार, नीरज कुमार, शशि रंजन, ऋतिक रोशन, पंकज दांगी, विकास कुमार, हर्ष राज, लक्ष्मीकांत, अमन शर्मा, चन्दन कुमार, हर्षित राज, अभिषेक झा, सौरभ पांडे, अमन कुमार,विशाल दास,प्रिंस कुमार, चन्दन आदर्श रॉबिन सिंह, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार,यशवंत, हरीश, बादल कुमार, मयंक कुमार, यशवंत,आयुष आदि मौजूद थे
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    18 min ago
  • बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत में मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी सड़क से कोयल नदी तक तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अमाही तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ढलाई कई जगहों पर निर्धारित मापदंड से कम की जा रही है। कहीं छह इंच तो कहीं पांच इंच मोटाई की ढलाई की जा रही है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) की परत भी कई स्थानों पर दो से चार इंच के बीच ही डाली गई है। वहीं सड़क का बेस तैयार करने का भी सही ढंग से कार्य नहीं किया गया है। सड़क के किनारे बेड बनाने का प्रावधान होने के बावजूद यह कार्य भी नहीं किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बालू की मात्रा अधिक दी जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। इसके अलावा निर्माण कार्य स्थल पर संवेदक की मौजूदगी भी नहीं रहती है और पूरा काम मुंशी के भरोसे कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर विभाग से जुड़े किसी तकनीकी अभियंता की भी उपस्थिति नहीं दिखती, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि यह सड़क झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत है। ग्राम पंचायत छेचा में पीडब्ल्यूडी रोड से बस्ती होते हुए कोयल नदी तक इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 23 सितंबर 2025 को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेचा पंचायत में मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी सड़क से कोयल नदी तक तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अमाही तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ढलाई कई जगहों पर निर्धारित मापदंड से कम की जा रही है। कहीं छह इंच तो कहीं पांच इंच मोटाई की ढलाई की जा रही है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) की परत भी कई स्थानों पर दो से चार इंच के बीच ही डाली गई है। वहीं सड़क का बेस तैयार करने का भी सही ढंग से कार्य नहीं किया गया है। सड़क के किनारे बेड बनाने का प्रावधान होने के बावजूद यह कार्य भी नहीं किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में बालू की मात्रा अधिक दी जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता कमजोर हो सकती है। इसके अलावा निर्माण कार्य स्थल पर संवेदक की मौजूदगी भी नहीं रहती है और पूरा काम मुंशी के भरोसे कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर विभाग से जुड़े किसी तकनीकी अभियंता की भी उपस्थिति नहीं दिखती, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि यह सड़क झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत है। ग्राम पंचायत छेचा में पीडब्ल्यूडी रोड से बस्ती होते हुए कोयल नदी तक इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 23 सितंबर 2025 को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.