Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि बाजार में पिकअप ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत के बाद मंडी में प्रदर्शन
मो० फारुख (पत्रकार)
कृषि बाजार में पिकअप ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत के बाद मंडी में प्रदर्शन
More news from झारखंड and nearby areas
- कृषि बाजार में पिकअप ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत के बाद मंडी में प्रदर्शन1
- *बैजना 31 नंबर में कर्मियों से मारपीट के विरोध में फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने ठप किया उत्पादन, ECL प्रबंधन और CISF पर उठे सवाल* *मुगमा, निरसा:* ECL मुगमा एरिया के बैजना 31 नंबर में बीती रात केबल चोरों द्वारा 5 कर्मियों के साथ की गई बर्बर मारपीट के विरोध में आज सुबह से संयुक्त मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा की मांग को लेकर सभी यूनियन के संयुक्त मोर्चा ने एकजुट होकर खदान का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया है। सुबह से ही सैकड़ों मजदूर और कर्मी खदान के मुहाने पर धरने पर बैठ गए हैं। *ECL और CISF की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल* आक्रोशित कर्मियों का कहना है कि मुगमा एरिया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन ECL प्रबंधन और CISF सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। रात के अंधेरे में भारी संख्या में चोर खदान में घुस जाते हैं और हथियार के बल पर कर्मियों को पीटकर केबल काटकर ले जाते हैं। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा, "अगर रात 3 बजे 50-60 चोर खदान में घुसकर कर्मियों को मार सकते हैं तो यह सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता है। CISF कैंप बगल में होने के बावजूद कर्मी सुरक्षित नहीं हैं। जब तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलती और दोषी चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती, उत्पादन बंद रहेगा।" इधर उत्पादन ठप होने से ECL को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। प्रबंधन की ओर से कर्मियों को समझाने का प्रयास जारी है, लेकिन संयुक्त मोर्चा अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।5
- भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गूंजा गोलियों का शोर, महिला समेत दो को मारी गोली 7 खोखा बरामद, वारदात के बाद फरार हुए अपराधी—CCTV से खुलेगा राज?1
- धनबाद । कतरास थाना अंतर्गत छाता बाद में हो रही भू धसान एवं कतरास में ई ब्लॉकिंग को लेकर रविवार को सैकड़ो युवाओं ने सड़क पर आकर धनबाद के सी एम डी का पुतला फूंका साथी उन्होंने नाराजगी जाहिर की आपको बताते चले की कतरास एवं बाघमारा क्षेत्र में रह रह कर हो रही भू धसान को लेकर 3 महीने में तीन बार शिजूआ मोड में एक बार सिलेक्टर गोविंदपुर में एक बार इसके अलावा टंडाबाड़ी बस्ती में भी दो बार भू धसान हो चुकी है जिससे कतरास के लोगों में भय का माहौल है इसको लेकर एक माह पूर्व कतरास एवं छातावाद के लोगों ने ईस्ट कतरास स्थित डेको आउटसोर्सिंग के गेट के समक्ष लगभग ग्यारह बारह दिन अनिश्चितकालीन धरना दिए जिसमें झारखंड के कई मंत्री भी पहुंचे सीएमडी के साथ मंत्रियों की वार्ता भी हुई लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आने के कारण लोगों ने आक्रोश में रविवार को धनबाद के सीएमडी का पुतला दहन किया एवं बीसीसीएल के प्रति जोर-जोर से नारे लगाए कुछ युवाओं का इस पर क्या कुछ कहना है आईए जानते हैं इस खबर में1
- धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान समेत तीन घायल धनबाद के भूली मोड़ इलाके में सोमवार को दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान को निशाना बनाया, जो मौके पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस घटना में शानू खान के बांह में गोली लगी है, जबकि नामक युवक एवं सद्दाम एक महिला इस गोलीबारी में घायल हो गए। सभी घायलों को अशर्फी अस्पताल में ईलाज हेतु भेजा गया है। मौके से 8 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बैंक मोड़, भूली थाना और फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। 1
- भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत दो घायल धनबाद के भूली मोड़ इलाके में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर सानू खान और सद्दाम को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सानू खान गैंगस्टर फहीम खान का भाई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।1
- निरसा: सासनबेड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के छत की ढलाई शुरू निरसा विधानसभा की सासनबेड़िया पंचायत में 90 दिन पहले जिला परिषद फंड से शिलान्यास हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन तेजी से तैयार हो रहा है। आज जिला परिषद सदस्य पिंटू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पहली मंजिल की ढलाई का कार्य शुरू कराया।5