logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभागार में "मैंगोजेस्टिक फेस्ट 2026" (येलो डे सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और रंगारंग वातावरण के बीच किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। नर्सरी से यू.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी और आकर्षक मैंगो-थीम पर आधारित समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं कक्षा 1 व 2 और कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीना कुमार एवं उप-प्राचार्या डॉ. प्रिया गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। प्राचार्या डॉ. नीना कुमार ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और शानदार आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी और अभिभावकों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

4 hrs ago
user_BIKKU SINGH
BIKKU SINGH
Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
4 hrs ago

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभागार में "मैंगोजेस्टिक फेस्ट 2026" (येलो डे सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और रंगारंग वातावरण के बीच किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। नर्सरी से यू.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी और आकर्षक मैंगो-थीम पर आधारित समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं कक्षा 1 व 2 और कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीना कुमार एवं उप-प्राचार्या डॉ. प्रिया गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। प्राचार्या डॉ. नीना कुमार ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और शानदार आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी और अभिभावकों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभागार में "मैंगोजेस्टिक फेस्ट 2026" (येलो डे सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और रंगारंग वातावरण के बीच किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। नर्सरी से यू.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी और आकर्षक मैंगो-थीम पर आधारित समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं कक्षा 1 व 2 और कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीना कुमार एवं उप-प्राचार्या डॉ. प्रिया गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। प्राचार्या डॉ. नीना कुमार ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और शानदार आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी और अभिभावकों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभागार में "मैंगोजेस्टिक फेस्ट 2026" (येलो डे सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और रंगारंग वातावरण के बीच किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और परिचय के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। नर्सरी से यू.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी और आकर्षक मैंगो-थीम पर आधारित समूह नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं कक्षा 1 व 2 और कक्षा 3 व 4 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपने तालमेल, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीना कुमार एवं उप-प्राचार्या डॉ. प्रिया गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। प्राचार्या डॉ. नीना कुमार ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और शानदार आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी और अभिभावकों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • *दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आरा में प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का पुतला दहन, छात्र-नौजवानों ने जताया आक्रोश* दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों द्वारा शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज आरा रेलवे स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता आलोक रंजन ने किया वहीं संचालन जिला पार्षद भीम यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता व पूर्व छात्र नेता रहे आलोक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार छात्रों और नौजवानों की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पेपर लीक, रोजगार, नियमित एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा में समान अवसर तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का नौजवान बेरोज़गारी, महंगाई और अवसरों की कमी से परेशान है, जबकि सरकार इन गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने का प्रयास कर रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद चिंताजनक है। वहीं दूसरी ओर पूर्व छात्र नेता रहे और वर्तमान में भोजपुर जिला परिषद् के सदस्य भीम यादव ने कहा कि जिस देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार की मांग कर रहा हो, वहां उस पर लाठीचार्ज होना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। सरकार को आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पेपर लीक के कारण आत्महत्या किए छात्रों का गुनहगार है। वहीं युवा नेता अनुराग पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं से लगातार मुंह मोड़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, भर्ती में देरी, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा पर बढ़ता आर्थिक बोझ आज युवाओं की सबसे बड़ी चिंता है। इन सवालों का समाधान करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। वहीं युवा नेता कुमुद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। यदि छात्र अपने अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के लिए भी सुरक्षित तरीके से अपनी बात नहीं रख सकते, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को दमन नहीं, संवाद और समाधान की नीति अपनानी चाहिए। वहीं पूर्व छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार यदि इन मांगों को सुनने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करेगी, तो युवाओं का आक्रोश और बढ़ेगा। वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी रजनीश यादव ने कहा छात्र-युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का हर प्रयास विफल होगा और संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से आंदोलनरत छात्रों एवं युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, लाठीचार्ज जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर जिप सदस्य सोनू रजक, हरिफन यादव, रजनीश यादव, तुषार विजेता, धनजीत यादव, देव, अमित ठाकुर, तेजू त्यागी, प्रिंस ठाकुर, विकास, गांगुली, विकू प्रधान, मुन्ना सम्राट, अनुज, विजय, रवि समेत सैकड़ों युवा और छात्र उपस्थित थे।
    1
    *दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आरा में प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का पुतला दहन, छात्र-नौजवानों ने जताया आक्रोश*



दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों द्वारा शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा युवाओं के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज आरा रेलवे स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता आलोक रंजन ने किया वहीं संचालन जिला पार्षद भीम यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता व पूर्व छात्र नेता रहे आलोक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार छात्रों और नौजवानों की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पेपर लीक, रोजगार, नियमित एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा में समान अवसर तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का नौजवान बेरोज़गारी, महंगाई और अवसरों की कमी से परेशान है, जबकि सरकार इन गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने का प्रयास कर रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद चिंताजनक है।

वहीं दूसरी ओर पूर्व छात्र नेता रहे और वर्तमान में भोजपुर जिला परिषद् के सदस्य भीम यादव ने कहा कि जिस देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार की मांग कर रहा हो, वहां उस पर लाठीचार्ज होना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। सरकार को आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पेपर लीक के कारण आत्महत्या किए छात्रों का गुनहगार है।

वहीं युवा नेता अनुराग पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं से लगातार मुंह मोड़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, भर्ती में देरी, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा पर बढ़ता आर्थिक बोझ आज युवाओं की सबसे बड़ी चिंता है। इन सवालों का समाधान करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

वहीं युवा नेता कुमुद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। यदि छात्र अपने अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के लिए भी सुरक्षित तरीके से अपनी बात नहीं रख सकते, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को दमन नहीं, संवाद और समाधान की नीति अपनानी चाहिए।


वहीं पूर्व छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार यदि इन मांगों को सुनने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करेगी, तो युवाओं का आक्रोश और बढ़ेगा।

वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी रजनीश यादव ने कहा छात्र-युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का हर प्रयास विफल होगा और संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से आंदोलनरत छात्रों एवं युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, लाठीचार्ज जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर जिप सदस्य सोनू रजक, हरिफन यादव, रजनीश यादव, तुषार विजेता, धनजीत यादव, देव, अमित ठाकुर, तेजू त्यागी, प्रिंस ठाकुर, विकास, गांगुली, विकू प्रधान, मुन्ना सम्राट, अनुज, विजय, रवि समेत सैकड़ों युवा और छात्र उपस्थित थे।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    44 min ago
  • बिहार में सरकार ने पंचायतों के जरिए सरकारी खजाना भरने के लिए ग्रामीणों पर सीधा टैक्स लगा दिया है। इस नए फैसले के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से 360 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक सालाना टैक्स वसूलने का कड़ा प्रावधान किया गया है। टैक्स की इस वसूली को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने 'बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006' के तहत गठित 'बिहार ग्राम पंचायत (कर, दर एवं शुल्क) नियमावली, 2026' को मंजूरी दे दी है। 15 जुलाई 2026 को इन नए नियमों को हरी झंडी मिलने के साथ ही अब बिहार में पंचायत टैक्स नियम लागू कर ग्रामीणों से सालाना वसूली का रास्ता साफ कर दिया गया है।
    1
    बिहार में सरकार ने पंचायतों के जरिए सरकारी खजाना भरने के लिए ग्रामीणों पर सीधा टैक्स लगा दिया है। इस नए फैसले के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से 360 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक सालाना टैक्स वसूलने का कड़ा प्रावधान किया गया है।

टैक्स की इस वसूली को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने 'बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006' के तहत गठित 'बिहार ग्राम पंचायत (कर, दर एवं शुल्क) नियमावली, 2026' को मंजूरी दे दी है। 15 जुलाई 2026 को इन नए नियमों को हरी झंडी मिलने के साथ ही अब बिहार में पंचायत टैक्स नियम लागू कर ग्रामीणों से सालाना वसूली का रास्ता साफ कर दिया गया है।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना की बांकीपुर उपचुनाव सीट पर उम्मीदवार प्रशांत किशोर के 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला।
    1
    पटना की बांकीपुर उपचुनाव सीट पर उम्मीदवार प्रशांत किशोर के 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला।
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना और उनके साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। इस परिस्थिति में छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए श्री राहुल गांधी जी हर समय उनके साथ खड़े हैं।
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना और उनके साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। इस परिस्थिति में छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए श्री राहुल गांधी जी हर समय उनके साथ खड़े हैं।
    user_सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना जिले के बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग पर मोरियावां गाँव के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिसके कारण इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने की वजह से मार्ग पर भारी जाम लग गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को मामले की सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को सड़क से हटवाने की अपील की है, ताकि यातायात को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
    1
    पटना जिले के बिहटा-बिक्रम मुख्य मार्ग पर मोरियावां गाँव के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिसके कारण इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क पर बड़ा पेड़ गिरने की वजह से मार्ग पर भारी जाम लग गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को मामले की सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को सड़क से हटवाने की अपील की है, ताकि यातायात को फिर से सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस की हरकत को लेकर सवाल उठाया गया है। दिल्ली पुलिस के इस रवैये पर सीधे लोगों से प्रतिक्रिया मांगी गई है और पूछा गया है कि वे इस हरकत पर क्या लिखना चाहते हैं।
    1
    जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस की हरकत को लेकर सवाल उठाया गया है। दिल्ली पुलिस के इस रवैये पर सीधे लोगों से प्रतिक्रिया मांगी गई है और पूछा गया है कि वे इस हरकत पर क्या लिखना चाहते हैं।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.