logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत से आज की सबसे बेहतरीन वीडियो , मुसलमान ईद की खुशियाँ मना रहे है , एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे है , गले मिल रहे है और हमारे प्यारे हिन्दू भाई गुलाब के फूलों की बारिश कर रहे है, शुक्रिया मेरे प्यारे हिन्दू भाइयो ,

4 hrs ago
user_Sanjay Kumar
Sanjay Kumar
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

भारत से आज की सबसे बेहतरीन वीडियो , मुसलमान ईद की खुशियाँ मना रहे है , एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे है , गले मिल रहे है और हमारे प्यारे हिन्दू भाई गुलाब के फूलों की बारिश कर रहे है, शुक्रिया मेरे प्यारे हिन्दू भाइयो ,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया कलां खीरी‌। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे इलाकों में एक बार फिर बाघों के आपसी संघर्ष का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। पलिया तहसील के दुधवा वन रेंज से जुड़ी परसपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लगदहन में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें करीब दो साल के एक बाघ के शावक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शावक का शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच और शावक के शरीर पर मौजूद गहरे जख्मों के निशानों को देखकर वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह मौत बड़े बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष का नतीजा है। अक्सर जंगलों में अपना इलाका बनाने या वर्चस्व कायम करने के लिए बड़े बाघों के बीच खूनी लड़ाई होती है, और ऐसा लगता है कि यह शावक उसी लड़ाई की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और उच्च अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुँच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और चोटों की गहराई का सही पता चल सकेगा। फिलहाल, इस घटना ने वन प्रेमियों को दुखी कर दिया है, वहीं दूसरी ओर लगदहन और आस-पास के गांवों में जबरदस्त दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़े बाघों की मौजूदगी और उनकी दहाड़ से ग्रामीण डरे हुए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा दी है और वन कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे शाम के समय अकेले खेतों की ओर न जाएं और पूरी सावधानी बरतें।
    1
    पलिया कलां खीरी‌। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे इलाकों में एक बार फिर बाघों के आपसी संघर्ष का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। पलिया तहसील के दुधवा वन रेंज से जुड़ी परसपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लगदहन में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें करीब दो साल के एक बाघ के शावक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने शावक का शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच और शावक के शरीर पर मौजूद गहरे जख्मों के निशानों को देखकर वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह मौत बड़े बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष का नतीजा है। अक्सर जंगलों में अपना इलाका बनाने या वर्चस्व कायम करने के लिए बड़े बाघों के बीच खूनी लड़ाई होती है, और ऐसा लगता है कि यह शावक उसी लड़ाई की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और उच्च अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुँच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और चोटों की गहराई का सही पता चल सकेगा। फिलहाल, इस घटना ने वन प्रेमियों को दुखी कर दिया है, वहीं दूसरी ओर लगदहन और आस-पास के गांवों में जबरदस्त दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़े बाघों की मौजूदगी और उनकी दहाड़ से ग्रामीण डरे हुए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा दी है और वन कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे शाम के समय अकेले खेतों की ओर न जाएं और पूरी सावधानी बरतें।
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, नमाज़ पढ़ कर मांगी गई देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं
    1
    अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, नमाज़ पढ़ कर मांगी गई देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *डमफर सवार ने ट्रेैक्टर चालक को मारी जोरदार टककर ट्रेैक्टर चालक घायल हालात गंभीर देखते हुए निघासन सी एच सी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया* *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित*✍️ *जनपद लखीमपुर-खीरी* वन रेंज दक्षिण निघासन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा गिट्टी मौरंग पलट कर पलिया तरफ वापस जा रहा डमफर सवार ने ट्रेक्टर सवार सचिन कुमार लगभग 27 वर्ष निवासी बिहारी पुरवा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौके से डमफर चालक डमफर को लेकर फरार निघासन कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही डमफर चालक का पीछा करते हुए निघासन कोतवाली पुलिस ने H R 58 F 5647 डमफर को खोज निकाला मझगई थाना प्रभारी राजू राय को तुरंत सूचना दी गई मझगई थाना प्रभारी ने कुछ डमफर गिट्टी मौरंग से लदे हुए पकड़े जाँच पड़ताल कर उन्हे छोड़ दिया मझगई पुलिस के द्वारा बताया गया जितने डमफर वा ट्रेैक मेरे द्वारा रोके गये उन सभी के लोकेशन ट्रेश कर लिए गये हैं वही पर निघासन दक्षिण वन रेंज में लगे कैमरे में घटना की रिकॉर्ड विडिओ दिखाने को कहा तो तत्काल वन रेंज दक्षिण के वन दरोगा के द्वारा बताया गया इसकी विडिओ रिकॉर्ड हम नही दिखा सकते यदि विडिओ रिकॉर्ड देखनी हैं तो आप लखीमपुर ऑफिस को जाइये ये कैमरा रोड की लोकेशन के लिए नही लगाया गया हैं ये कैमरा सिर्फ वन रेंज चौकी के लिए लगाया हैं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तत्काल घायल अवस्था में ट्रेक्टर चालक सचिन कुमार को आनन फानन में अपनी पर्शनल गाड़ी निघासन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालात गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया।
    1
    *डमफर  सवार ने ट्रेैक्टर  चालक को मारी जोरदार टककर  ट्रेैक्टर  चालक घायल हालात गंभीर देखते हुए निघासन सी एच सी से जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया*
*ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित*✍️
*जनपद लखीमपुर-खीरी*
वन रेंज दक्षिण  निघासन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा गिट्टी मौरंग पलट कर पलिया तरफ वापस जा रहा डमफर सवार ने ट्रेक्टर सवार सचिन कुमार लगभग 27 वर्ष  निवासी बिहारी पुरवा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौके से डमफर चालक  डमफर को लेकर फरार निघासन कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही डमफर चालक का पीछा करते हुए निघासन कोतवाली पुलिस ने H R 58 F 5647 डमफर को खोज निकाला मझगई थाना प्रभारी  राजू राय को तुरंत सूचना दी गई मझगई थाना प्रभारी ने कुछ डमफर गिट्टी मौरंग से लदे हुए पकड़े जाँच पड़ताल कर उन्हे  छोड़ दिया मझगई पुलिस के द्वारा बताया गया जितने डमफर वा ट्रेैक मेरे द्वारा रोके गये उन सभी के लोकेशन ट्रेश कर लिए गये हैं वही पर निघासन दक्षिण वन रेंज में लगे कैमरे में घटना की रिकॉर्ड विडिओ दिखाने को कहा तो तत्काल वन रेंज दक्षिण के वन दरोगा के द्वारा बताया गया इसकी विडिओ रिकॉर्ड हम नही दिखा सकते यदि विडिओ रिकॉर्ड देखनी हैं तो आप लखीमपुर ऑफिस को जाइये ये कैमरा रोड की लोकेशन के लिए नही लगाया गया हैं ये कैमरा सिर्फ वन रेंज चौकी के लिए लगाया हैं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तत्काल घायल अवस्था में ट्रेक्टर चालक सचिन कुमार को आनन फानन में अपनी पर्शनल गाड़ी निघासन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हालात गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "ऐसी कम तैसी कर दिंगे 2 मिन्ट में .. साले..." इटावा का यह BJP नेता ओमप्रताप सिंह "बंटू" है 1.6 लाख का बिजली बिल आने से गरीब चायवाले को हार्टअटैक आया और जान चली गयी, परिवार उसका शव बिजली ऑफिस लेकर आया था नेताजी भी अपनी सरकार की ".?.?.?." करने आये थे सुनिये-
    1
    "ऐसी कम तैसी कर दिंगे 2 मिन्ट में .. साले..."
इटावा का यह BJP नेता ओमप्रताप सिंह "बंटू" है
1.6 लाख का बिजली बिल आने से गरीब चायवाले को हार्टअटैक आया और जान चली गयी, परिवार उसका शव बिजली ऑफिस लेकर आया था
नेताजी भी अपनी सरकार की ".?.?.?." करने आये थे सुनिये-
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो।
    1
    आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    1 hr ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज पूरे देश में ईद -उल -फितर का पर्व बहुत ही अकीकत,एहतराम उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है । सुबह से ही की ईदगाहों, मस्जिदों और मदारिसो में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। हल्की बूंदाबांदी और बादलों से घिरे मौसम ने त्योहार के माहौल को और खुशनुमा बना दिया। वहीं पूरे जिले की सभी तहसीलों सहित पलिया तहसील की मदीना मस्ज़िद,रज़ा मस्जिद,जामा मस्ज़िद, गौसिया मस्ज़िद, सहित अन्य इबादतगाहों में ईद -उल -फितर की नमाज़ बहुत ही अकीदात और एहतराम के साथ अदा की गई और साथ ही मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआएं मांगी गईं। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की गौरतलब है कि ईद-उल-फितर का यह त्यौहार असल में खुदा की तरफ से उन बंदों के लिए एक रूहानी इनाम है, जिन्होंने चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद पूरे तीस दिनों तक रोजे रखे और अपनी नफ्स पर काबू पाकर अल्लाह की इबादत की। क्योंकि इस दिन घरों में खास तौर पर दूध और सूखे मेवों से बनी सेवइयां और शीर-खुरमा तैयार किया जाता है, जो रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है। ईद का एक बड़ा मकसद समाज के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना भी है, इसीलिए नमाज से पहले 'फितरा' यानी दान देना जरूरी होता है ताकि समाज का हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी गरीब क्यों न हो, आज के दिन भूखा न रहे और नए कपड़े पहनकर अपनी खुशियां मना सके। मदीना मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने भी ईद की नमाज़ के बाद अकीदतमंदों के बीच इंसानियत का पैगाम दिया। मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने कहा कि रमजान के तीस दिन हमें यह सिखाते हैं कि भूख और प्यास की शिद्दत क्या होती है, ताकि हम साल भर गरीबों और भूखों का दर्द महसूस कर सकें। उन्होंने जोर दिया कि ईद की खुशी तभी मुकम्मल होती है जब हम अपने पड़ोसियों का ख्याल रखें। मुफ्ती साहब ने कहा कि इस्लाम अमन और सलामती का मजहब है, और आज के दिन हमारा सबसे बड़ा फर्ज यह है कि हम अपने मुल्क की तरक्की के लिए मिलकर काम करें और किसी के बहकावे में न आकर आपसी सौहार्द को कायम रखें। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सबकी इबादतों को कुबूल फरमाए और पलिया सहित पूरे जिले में भाईचारे की मिठास हमेशा बनी रहे।नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बाइट=मुफ्ती अब्दुल गफ्फार, मदीना मस्ज़िद
    4
    आज पूरे देश में ईद -उल -फितर का पर्व बहुत ही अकीकत,एहतराम उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है । सुबह से ही  की ईदगाहों, मस्जिदों और मदारिसो में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। हल्की बूंदाबांदी और बादलों से घिरे मौसम ने त्योहार के माहौल को और खुशनुमा बना दिया। वहीं पूरे जिले की सभी तहसीलों सहित पलिया तहसील की मदीना मस्ज़िद,रज़ा मस्जिद,जामा मस्ज़िद, गौसिया मस्ज़िद, सहित अन्य इबादतगाहों में ईद -उल -फितर की नमाज़ बहुत ही अकीदात और एहतराम के साथ अदा की गई और साथ ही मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआएं मांगी गईं। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की
गौरतलब है कि ईद-उल-फितर का यह त्यौहार असल में खुदा की तरफ से उन बंदों के लिए एक रूहानी इनाम है, जिन्होंने चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद पूरे तीस दिनों तक रोजे रखे और अपनी नफ्स पर काबू पाकर अल्लाह की इबादत की।  क्योंकि इस दिन घरों में खास तौर पर दूध और सूखे मेवों से बनी सेवइयां और शीर-खुरमा तैयार किया जाता है, जो रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है। ईद का एक बड़ा मकसद समाज के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना भी है, इसीलिए नमाज से पहले 'फितरा' यानी दान देना जरूरी होता है ताकि समाज का हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी गरीब क्यों न हो, आज के दिन भूखा न रहे और नए कपड़े पहनकर अपनी खुशियां मना सके।
मदीना मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने भी ईद की नमाज़ के बाद अकीदतमंदों के बीच इंसानियत का पैगाम दिया। मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने कहा कि रमजान के तीस दिन हमें यह सिखाते हैं कि भूख और प्यास की शिद्दत क्या होती है, ताकि हम साल भर गरीबों और भूखों का दर्द महसूस कर सकें। उन्होंने जोर दिया कि ईद की खुशी तभी मुकम्मल होती है जब हम अपने पड़ोसियों का ख्याल रखें। मुफ्ती साहब ने कहा कि इस्लाम अमन और सलामती का मजहब है, और आज के दिन हमारा सबसे बड़ा फर्ज यह है कि हम अपने मुल्क की तरक्की के लिए मिलकर काम करें और किसी के बहकावे में न आकर आपसी सौहार्द को कायम रखें। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सबकी इबादतों को कुबूल फरमाए और पलिया सहित पूरे जिले में भाईचारे की मिठास हमेशा बनी रहे।नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। 
बाइट=मुफ्ती अब्दुल गफ्फार, मदीना मस्ज़िद
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी के रामपुर में इस थार ने दो युवकों को उड़ाया, युवकों को टक्कर मारने के बाद तकरीबन 300 मीटर तक घसीटा डॉक्टरों के अनुसार,
    1
    यूपी के रामपुर में इस थार ने दो युवकों को उड़ाया, 
युवकों को टक्कर मारने के बाद तकरीबन 300 मीटर तक घसीटा
डॉक्टरों के अनुसार,
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.