Shuru
Apke Nagar Ki App…
अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने की चप्पलों की बरसात
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने की चप्पलों की बरसात
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रंजीत यादव नाम के एक युवक ने अपने गांव में दावा किया कि उसका UPSC में सिलेक्शन हो गया है और उसे 440वीं रैंक मिली है। इस खबर के बाद गांव के लोग खुशी से झूम उठे। लोग फूल-माला और लड्डू लेकर उसके घर पहुंचने लगे। आरजेडी के पूर्व विधायक और गांव के मुखिया ने भी रंजीत का सम्मान किया, गिफ्ट और कैश तक दिया गया। लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब पता चला कि असली 440वीं रैंक पाने वाला उम्मीदवार कर्नाटक का है। सच्चाई सामने आते ही फर्जी रंजीत यादव अचानक गायब हो गया और अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला।1
- बाँदा। शहर के मध्य स्थित राइफल क्लब खेल मैदान में प्रस्तावित प्रदर्शनी को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिलाधिकारी जे. रीभा को मांगपत्र प्रेषित कर इस प्रदर्शनी को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।प्रेषित पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर में खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए राइफल क्लब मैदान ही एकमात्र प्रमुख खेल स्थल है, जहां खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना संजोते हैं। यहां समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होते रहते हैं, जिससे युवाओं की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की तैयारी करने वाले कई युवा इसी मैदान में शारीरिक अभ्यास करते हैं। ऐसे में इस मैदान में प्रदर्शनी लगाना न केवल खेल गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करेगा, बल्कि खिलाड़ियों और युवाओं के साथ अन्याय तथा उनकी प्रतिभा का दमन भी माना जाएगा। राजेश दीक्षित ने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए ही सुनिश्चित किया जाए और प्रस्तावित प्रदर्शनी की अनुमति तुरंत निरस्त की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी खिलाड़ियों और युवाओं के हित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।1
- बाँदा फ्लैश 🚨 “टार्च की रोशनी में इलाज! बाँदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल” बाँदा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। नरैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी में किया गया। बताया जा रहा है कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुँचे मरीज का उपचार डॉक्टरों और स्टाफ को टार्च की रोशनी के सहारे करना पड़ा। इस घटना ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। चिकित्सीय सेवाओं के नाम पर चल रही अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल यह मामला नरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है, जहां टार्च की रोशनी में इलाज का वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।5
- बाँदा :24 घंटे में चोरी का खुलासा नरैनी पुलिस ने शातिर चोर दबोचा1
- अजयगढ़ की अनोखी शादी बैलगाड़ी से निकली बारात अजयगढ़:-जहाँ इस समय समाज में आधुनिकता और चमक दमक से शादी विवाह के समारोह संपन्1
- लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग एक-एक घंटे से लाइन में खड़े हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और बुजुर्ग भी गैस सिलेंडर के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा?1
- अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने की चप्पलों की बरसात1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से 483 गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं और आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आगम जैन के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।1
- Post by Raj dwivedi1