Shuru
Apke Nagar Ki App…
1 लाख के सोने का तार ले उड़ा कबूतर 2 घंटे बाद मिला Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, यह घटना सुनने और देखने में भले ही अजीबोगरीब लग रही हो मगर सच हैं डेगाना शहर में गुरुवार को एक ज्वैलर्स की दुकान पर एक कबूतर उड़ता हुआ आया, और दुकान से सोने का एक तार अपनी चोंच से गले में डालकर उड़ गया इस घटना से दुकानदार सकते में आ गया और उस कबुतर को पकड़ने की योजना बनाई इस बीच करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद जैसे ही कबूतर उसी दुकान की छत पर वापस आकर बैठा तो उसके गले से वो तार गिर गया इसे लेकर बाजार मे दिन भर चर्चाएं रही
जनता की आवाज
1 लाख के सोने का तार ले उड़ा कबूतर 2 घंटे बाद मिला Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, यह घटना सुनने और देखने में भले ही अजीबोगरीब लग रही हो मगर सच हैं डेगाना शहर में गुरुवार को एक ज्वैलर्स की दुकान पर एक कबूतर उड़ता हुआ आया, और दुकान से सोने का एक तार अपनी चोंच से गले में डालकर उड़ गया इस घटना से दुकानदार सकते में आ गया और उस कबुतर को पकड़ने की योजना बनाई इस बीच करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद जैसे ही कबूतर उसी दुकान की छत पर वापस आकर बैठा तो उसके गले से वो तार गिर गया इसे लेकर बाजार मे दिन भर चर्चाएं रही
- जनता की आवाजजोधपुर, जोधपुर, राजस्थानकृपया आपके अपने न्यूज़ चैनल "जनता की आवाज" को लाईक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें 🙏🙏🙏🙏22 hrs ago
- User4513Sri Ganganagar, Rajasthan😤7 hrs ago
- User10061Jehanabad, Bihar🤝7 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर शनिवार को एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ , जिसमें स्थानीय भजन गायक कौन है शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया इस दौरान ललित रामावत विजय लक्ष्मी वेद कन्हैया लाल वैष्णव नेमीचंद जैन कमलेश शर्मा सहित श्रद्धालु मौजूद1
- Post by Babar news4
- रायपुर (ब्यावर) आईओसी पाइपलाइन में सेंध, 120 मीटर समानांतर लाइन बिछाकर तेल चोरी, सेंदड़ा क्षेत्र में संगठित गिरोह की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। लालपुरा घाटे के समीप चोरों ने मुख्य पाइपलाइन में अवैध रूप से वाल्व लगाकर करीब 120 मीटर लंबी समानांतर लाइन बिछा रखी थी, जिसके जरिए लंबे समय से तेल चोरी की जा रही थी। आईओसी की तकनीकी निगरानी प्रणाली में गड़बड़ी सामने आने के बाद कंपनी की जांच टीम मौके पर पहुंची। विस्तृत जांच के दौरान पाइपलाइन में किए गए पंचर और अवैध कनेक्शन का खुलासा हुआ। चोरी का तरीका बेहद सुनियोजित पाया गया, जिससे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आईओसी की तकनीकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन में किए गए पंचर को क्लैंप लगाकर दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। मौके पर मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रबंधक शिवम शर्मा, पवन वर्मा, सीपी पारीक सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर, सेंदड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध तेल चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान तथा उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह चोरी लंबे समय से की जा रही थी। पुलिस एवं आईओसी प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- नागौर: स्कूल की मरम्मत के नाम पर हुई लीपा पोती, 2 लाख का बजट ठेकेदार कर रहा है गबन खींवसर तहसील के माता सागर कुआं जसनाथपुरा में प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुई थी दो लाख रुपए की राशि, बिना सीमेंट के सिर्फ मिट्टी से ठेकेदार ने कर दी विद्यालय की छत की मरम्मत, मामले का ग्रामीणों ने बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर किया वायरस, मरम्मत की गई छत टूट कर आ रही है हाथों में,1
- रायपुर थाना क्षेत्र के झुठा गांव के पास मोहरा सड़क पर युवक की आत्महत्या का मामला पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू मृतक की पहचान राजूराम (45), पिता पूरा रामचंद, जाति सिरवी, निवासी झुठा मृतक माता मंगरी देवी के साथ अकेला रहता था आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी परिजनों व ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है1
- ये रोड कस्तूरबा कॉलोनी बगोड़ा रोड पुरानी सब्जी मंडी के सामने जालोर जो 4 महीने से खराब है PWD या नगर परिषद कोई भी इस पर ध्यान नही दे रहा है1
- Post by Babar news4
- रायपुर (ब्यावर) वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन पिपलिया कलां में स्थित श्रीमती सुंदरबाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव,पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी स्नेह मिलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभा चौहान विधायक सोजत , कार्यक्रम के अध्यक्ष-संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कलवार राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य,सुमित्रा विश्नोई उपखंड अधिकारी रायपुर, अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर, अनिकेत शाह प्रशासक पिपलिया कलां तथा गांव के शिक्षाविद सफी मोहम्मद, भीखाराम, वीरमाराम, गजेंद्र कुमावत, मुकेश सुथार के सानिध्य में मां सरस्वती की पूजा -अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी ने स्थानीय विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। छात्रा धनीषा चौधरी, हिमांशु रत्नू द्वारा संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य अशोक कलवार से अपने आगामी अध्ययन एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रश्न किए गए। आज के इस कार्यक्रम में सभी पूर्व विद्यार्थी सस्नेह से मिलकर अत्यधिक खुश होकर स्थानीय विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। शक्ति सिंह राठौड़, व अशोक कलवार के मार्गदर्शन से विद्यार्थी प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिवेदी प्रधानाचार्य झूंठा, सरस्वती वर्मा प्रधानाचार्य बासियां, माणकचंद मकवाना प्रधानाचार्य गुड़िया, देवानंद प्रधानाचार्य बर, डगलाराम बागड़ी प्रधानाचार्य चंडावल भी उपस्थित थे साथ ही गांव के नरेंद्र सिंह , जितेंद्र सिंह, हनुमान सेणचा, पदमाराम, भीखाराम, खुमाराम मुलेवा, ऊर्जा राम, सोहनलाल राठौड़, धनाराम राठौड़ आदि गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र सीरवी द्वारा सभी का हार्दिक आभार एवं अभीनंदन व्यक्त किया। इस प्रकार से सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।1
- नागौर के 21 करोड रुपए के मेरे का वीडियो हुआ वायरल एक पेट्रोल पंप 210 बीघा जमीन और 1 किलो सोना1