Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kabir is God हरियाणा प्रांत के गांव छुड़ानी, जिला झज्जर में सन् 1717 में जन्मे संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर साहिब जी जिंदा बाबा के रूप में सतलोक से आकर विक्रमी संवत् 1784, सन् 1727 में फाल्गुन मास की सुदी द्वादशी को मिले थे। इसीलिए संत गरीबदास जी ने कहा है: सर्व कला सतगुरु साहेब की, हरिभा Sant Rampal Ji Maharaj हरियाणा प्रांत के गांव छुड़ानी, जिला झज्जर में सन् 1717 में जन्मे संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर साहिब जी जिंदा बाबा के रूप में सतलोक से आकर विक्रमी संवत् 1784, सन् 1727 में फाल्गुन मास की सुदी द्वादशी को मिले थे। इसीलिए संत गरीबदास जी ने कहा है: सर्व कला सतगुरु साहेब की, हरिभा
Anand Das Up27
Kabir is God हरियाणा प्रांत के गांव छुड़ानी, जिला झज्जर में सन् 1717 में जन्मे संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर साहिब जी जिंदा बाबा के रूप में सतलोक से आकर विक्रमी संवत् 1784, सन् 1727 में फाल्गुन मास की सुदी द्वादशी को मिले थे। इसीलिए संत गरीबदास जी ने कहा है: सर्व कला सतगुरु साहेब की, हरिभा Sant Rampal Ji Maharaj हरियाणा प्रांत के गांव छुड़ानी, जिला झज्जर में सन् 1717 में जन्मे संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर साहिब जी जिंदा बाबा के रूप में सतलोक से आकर विक्रमी संवत् 1784, सन् 1727 में फाल्गुन मास की सुदी द्वादशी को मिले थे। इसीलिए संत गरीबदास जी ने कहा है: सर्व कला सतगुरु साहेब की, हरिभा
More news from राजस्थान and nearby areas
- रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जालौर महिलाअधिकारिता विभाग द्वारा भगत सिंह स्टेडियम में मनाई होली, महिला अधिकारिता विभाग जालोर द्वारा शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में आयोजित अमृता हाट (मेले) का आज समापन किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से आई स्वय सहायता समूह की महिलाओं एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्रौपदी भंडारी, MTS रेखा , संगीता माहेश्वरी, रजनी छाबड़ा, संध्या, मिथिलेश सहित विभिन्न महिलाओं ने होली मनाई1
- आने वाली पीढ़ी के खेल में आएगा निखार - भायल सिंथेटिंक खेल मैदान की स्वीकृति पर विधायक भायल का किया अभिनन्दन। सिवाना। उपखण्ड मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक हमीरसिंह भायल द्वारा दस करोड़ की लागत का सिंथेटिंक हॉकीटर्फ खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति करवाने पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने शनिवार शाम को सिवाना बसस्टेंड पर विधायक भायल एवं पचपदरा विधायक अरुण चौधरी का गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान खेल प्रेमियों व कस्बेवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक भायल ने कहा कि आजादी के बाद से ही लगातार सिवाना क्षेत्र हॉकी खेल में हमेशा अग्रणीय रहा है। लेकिन पिछले सात दशक से इस खेल को आगे बढ़ाने में ठोस प्रयास नही किये जाने के कारण यहाँ के खिलाड़ियों को हाई लेवल पर अपने खेल का जौहर दिखाने का मौका नही मिल पाया। लेकिन पिछले एक दशक से लगातार हॉकी खेल को लेकर यहाँ के खेलप्रेमियों की मांग पर मैने विधानसभा में सरकार से मांग पुरजोर मांग की। जिस पर वर्तमान में बजट सत्र के दौरान सरकार ने सिवाना में सिंथेटिक टर्फ खेल मैदान निर्माण के लिए लगभग दस करोड़ के बजट स्वीकृति की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि सिवाना सहित सम्पूर्ण जिला व पश्चिमी राजस्थान के खिलाड़ियों को इस मैदान के निर्माण से अच्छी व बेहतर प्रेक्टिस करने का मौका मिलेगा। जिससे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल पाएगा। इसी क्रम में पचपदरा विधायक चौधरी ने कहा कि इस खेल मैदान के निर्माण के बाद ग्रामीण प्रतिभाओं के खेल में बेहतर तरीके से निखार आ पाएगा। तथा क्षेत्र की हॉकी खेल की ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने खेल में निखार लाने व आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विशेष कर राज्य व नेशनल स्तर की प्रतिभाओं को फायदा मिलेगा। तथा राजस्थान की टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा। आने वाले वर्षों में सिवाना बालोतरा सहित सम्पूर्ण पश्चिमी राजस्थान हॉकी स्पोर्ट्स में एक्सीलेंस का रोल मॉडल बनकर तैयार होगा। एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओ में राजस्थान टीम के प्रदर्शन में सुधार आएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, सोहनसिंह भायल, एसडीएम सुरेंद्रसिंह खंगारोत, लुणसिंह, हरिसिह, उम्मेदजी, पारसजी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।3
- सुमेरपुर । नगर पालिका परिसर में होली का पर्व रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। रंग-गुलाल उड़ाकर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने पारंपरिक अंदाज में पर्व का आनंद लिया। अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुराेहित ने सभी को होली की बधाई देते हुए भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए मनाना चाहिए। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सभी सहयोग करें। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। गले मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और अपनापन देखने को मिला।4
- उज्जैन यात्रा पर करनी पूरी युवा साधु ने अध्यात्म और सनातन धर्म की महत्ता पर भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं—जब सभी पंथ एक होंगे, तभी सनातन और अधिक सशक्त बनेगा। साधु के अनुसार अध्यात्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन को शुद्ध और संतुलित बनाने का मार्ग है। मां नर्मदा की परिक्रमा का महत्व साधु ने बताया कि मां नर्मदा की परिक्रमा से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु से जीवन में एक बार नर्मदा परिक्रमा अवश्य करने का आह्वान किया। उज्जैन–ओंकारेश्वर: आस्था और सौंदर्य का संगम उन्होंने कहा कि उज्जैन और ओंकारेश्वर केवल तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा के केंद्र हैं। यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अनेक रमणीय स्थल दर्शनार्थियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं। परिवार संग अविस्मरणीय अनुभव युवा साधु ने अपील की कि हर व्यक्ति को परिवार के साथ इन पवित्र नगरीयों में समय अवश्य बिताना चाहिए। यह यात्रा न केवल आस्था को प्रगाढ़ करती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार भी करती है। संदेश: सनातन की जड़ें एकता में हैं—पंथ भिन्न हो सकते हैं, लक्ष्य एक हो तो धर्म और समाज दोनों मजबूत होते हैं।1
- बालोतरा भारतीय जनता पार्टी ने गणपत बांठिया पर एक बार पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश से कार्य समिति सदस्य का कार्य भार सौंपा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां।1
- समदड़ी रनियादेशीपूरा के खेतों में भीषण आग, ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से पाया काबू समदड़ी क्षेत्र के रनियादेशीपूरा गांव में खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मोहनराम सुथार, लादूराम सुथार और जालाराम चौधरी के खेत में लगी, जिससे खेतों में खड़ी घास व खेजड़ी के पेड़ जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते करीब 30 से अधिक पेड़ आग की चपेट में आ गए। ग्रामीण भलाराम, भंवरलाल और सोहनसिंह ने तत्परता दिखाते हुए पानी के टैंकर मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण नारायण देवासी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पास में फायर ब्रिगेड की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। आग लगने पर दमकल वाहन बालोतरा से आता है, तब तक भारी नुकसान हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके। मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।4
- बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में होली पर्व की तैयारियां पूर्ण, शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में रंगों के पावन पर्व होली को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन से पूर्व आज गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होली स्थल पर पहुंचकर विधिवत ठंडी होली का पूजन किया तथा परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। जुझार बावजी के उपासक शैतान सिंह मेंफावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी मागू सिंह मेफावत के नेतृत्व में चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। पंडितों द्वारा निकाला गया इस वर्ष का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धूलंडी पर रंगों की बौछार और ढूंढोत्सव का आयोजन होलिका दहन के दूसरे दिन ग्रामीण अंचल में धूलंडी का पर्व रंगों के उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांव में पारंपरिक ढूंढोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए उत्सव में भाग लेंगे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पाली जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर सीओ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई हैं।1
- बालोतरा जिला मुख्यालय पर होली के अवसर पर बाजार हुई गुलजार। बाजार में उमड़ी भीड़। हालांकि महंगाई की मार भी देखने को मिली लेकिन फिर भी जमकर हो रही है खरीददारी।1