logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनादरा में गैस टैंकर के केबिन में लगी आग, कॉन्स्टेबल ने दिखाई बहादुरी; टला बड़ा हादसा रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

3 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
3 hrs ago

अनादरा में गैस टैंकर के केबिन में लगी आग, कॉन्स्टेबल ने दिखाई बहादुरी; टला बड़ा हादसा रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीनमाल धोका गैर
    1
    भीनमाल धोका गैर
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की। निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।
    3
    सुमेरपुर के ऊंदरी  में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की।
निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    57 min ago
  • आज पुराडा में होली का जलाई
    1
    आज पुराडा में होली का जलाई
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    1
    आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • होलिका दहन का पर्व खुडाला, फालना सहित आसपास के क्षेत्रों में परंपरागत श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने अपने मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मनाई तथा दोपहर बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    होलिका दहन का पर्व खुडाला, फालना सहित आसपास के क्षेत्रों में परंपरागत श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने अपने मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मनाई तथा दोपहर बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    21 min ago
  • बाली। चामुंडेरी ग्राम में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे ग्रामीण, गैर नृत्य ने बांधा समां । बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और शाम होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। होलिका दहन से पूर्व गांव के प्रख्यात चामुंडा माता मंदिर में पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से माताजी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात ग्रामीण माताजी के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते होलिका दहन स्थल की ओर रवाना हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। ग्रामीण मांगू सिंह मेंफावत ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पहले मंदिर में पूजा की जाती है, उसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। निर्धारित मुहूर्त में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के बाद पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर देर रात तक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा गांव होली के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान नाना पुलिस थाना द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष बंदोबस्त किए गए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस प्रकार चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का पर्व आपसी भाईचारे, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    बाली। चामुंडेरी ग्राम में श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन, ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे ग्रामीण, गैर नृत्य ने बांधा समां  ।
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और शाम होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
होलिका दहन से पूर्व गांव के प्रख्यात चामुंडा माता मंदिर में पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से माताजी की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात ग्रामीण माताजी के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते होलिका दहन स्थल की ओर रवाना हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
ग्रामीण मांगू सिंह मेंफावत ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पहले मंदिर में पूजा की जाती है, उसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। निर्धारित मुहूर्त में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कर होलिका का दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन के बाद पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर देर रात तक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा गांव होली के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान नाना पुलिस थाना द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष बंदोबस्त किए गए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस प्रकार चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का पर्व आपसी भाईचारे, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया। यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    1
    खिमेल ( बाली) – होली के पावन पर्व पर खिमेल गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मुख्य होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल के महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज के सान्निध्य में गांव की मुख्य होली का विधि-विधान से पूजन कर दहन किया गया।
यह आयोजन गांव की आराध्य देवी मां खेड़ा देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महंत श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। होली दहन के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे गांव की सहभागिता से इसे भव्य रूप दिया जाता है। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, युवाओं और समिति के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
होली का यह पावन पर्व खिमेल गांव में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।
इस अवसर पर सतीश सोनी, हसमुख सोनी, चंद्रप्रकाश सुथार, एडवोकेट पोकर लाल चौधरी, हितेश सोनी, जितेश सोनी, प्रवीण मीणा, कस्तूर काकु, आदि मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    44 min ago
  • बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    1
    बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन,  पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन
होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उंडावेला के पास बाइक–लोडिंग टेंपो की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल
    1
    उंडावेला के पास बाइक–लोडिंग टेंपो की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.