कापरड़ा पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 120 ग्राम अफीम दूध बरामद कापरड़ा पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 120 ग्राम अफीम दूध बरामद, मध्यप्रदेश से ला रहा था मादक पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार BNC, जोधपुर जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस थाना कापरड़ा और डीएसटी की संयुक्त टीम ने की। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन तथा डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। डीएसटी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मध्यप्रदेश से अवैध अफीम दूध लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर 10 मई 2026 को थाना कापरड़ा के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक निजी बस को रुकवाकर संदिग्ध राकेश पुत्र सोनाराम विश्नोई निवासी सुरपुरा, थाना जाम्बा जिला फलोदी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही अफीम दूध की खरीद-फरोख्त को लेकर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, मुकनसिंह तथा थाना कापरड़ा से थानाधिकारी सुनिता डूडी, भवानी चौधरी, रामअवतार, रामप्रकाश, सुरेशचंद, रामबाबू, प्रदीप और जोगेन्द्रसिंह की विशेष भूमिका रही।

- राजस्थान के पाली में 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से एक गंभीर मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर ने बार-बार की चेतावनी को अनसुना कर दिया, जिससे मरीज तड़प-तड़पकर मर गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- राजस्थान के पाली में 108 एंबुलेंस में एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जोधपुर रेफर करते समय रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण ऐसा हुआ। इस लापरवाही के खिलाफ मृतक के परिजन और समाजबंधु अस्पताल में जमा हुए।1
- पाली के रायपुर थाना क्षेत्र में देवा होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से हुई इस घटना में ब्यावर जिले के मालाराम कुमावत ने दम तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी है।1
- जोधपुर के नाड़सर ग्राम पंचायत में सड़क की बदहाली से ग्रामीण और छात्र परेशान हैं। खासकर बरसात के दिनों में यहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे आवागमन ठप पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से जल्द से जल्द इस सड़क को सुधारने की मांग की है।3
- जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।1
- जोधपुर नगर निगम ने पाल रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से 100 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक और डिस्पोजल ग्लास जब्त किए। इस दौरान ₹3400 का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में प्लास्टिक उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। निगम ने शहरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की है।4
- विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बालोतरा में हो सकता है बड़ा हादसा बालोतरा बालोतरा जिला मुख्यालय की वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफर में अक्षर चिंगारियां उड़ती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।2