तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और बारिश के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ शिव मंदिर पर वज्रपात गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोग मंदिर के आसपास जमा होकर घटना की जानकारी लेते नजर आए। वज्रपात के दौरान मंदिर के आसपास तेज आवाज होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। बारिश के दौरान वज्रपात की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी गई।घटना गुरुवार की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।1
- Patna CBI Action: 15 हजार की रिश्वत लेते महिला आयकर अधिकारी गिरफ्तार, क्लर्क भी पकड़ी गई पटना में CBI की ACB टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आयकर अधिकारी और एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्रवण ज्योति विवेकानंद संस्थान को 12ए और 80जी प्रमाणपत्र जारी करने के बदले 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। DSP रुबी चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में रिश्वत की रकम बरामद की गई। CBI मामले की जांच कर रही है और आयकर कार्यालय से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।1
- Saharanpur Masjid: सहारनपुर की मस्जिद तोड़ हिन्दू मुस्लिम कर चुनाव जीतना चाहती हैं BJP बोले सुप्रीम कोर्ट वकील शाहीद अली #SaharanpurMosque #AdvShahidAli #YogiAdityanath #IqraChoudhary #SaharanpurNews #RashidKamaal #R24News Disclaimer - वक्ता के विचारों को R24 News समर्थन नहीं करता Saharanpur Masjid: सहारनपुर की मस्जिद तोड़ हिन्दू मुस्लिम कर चुनाव जीतना चाहती हैं BJP बोले सुप्रीम कोर्ट वकील शाहीद अली #SaharanpurMosque #AdvShahidAli #YogiAdityanath #IqraChoudhary #SaharanpurNews #RashidKamaal #R24News Disclaimer - वक्ता के विचारों को R24 News समर्थन नहीं करता1
- जमुई में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन: देशभक्ति और सौहार्द की गूंज से झूमे श्रोता जमुई में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन: देशभक्ति और सौहार्द की गूंज से झूमे श्रोता1
- नम आंखों से कान्हा को विदाई, गंगा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य समापन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भावुक समापन, गंगा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं मोकामा घाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज धूमधाम और भावुक माहौल के बीच पूर्ण समापन हो गया। भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी और वासुदेव समेत सभी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को मोकामा घाट से कोइलसाइड, पंचमहला और मोकामा घाट क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अंतिम विदाई देने के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई का भावुक पल भी नजर आया। पूजा और मेले के कई दिनों के उत्साह के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आयोजन का समापन हो गया। वहीं, विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया। गाजे-बाजे, जयकारों और नम आंखों के बीच श्रीकृष्ण को विदाई दी गई और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ।1
- गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार अलीगंज बाजार अलीगंज में गणेशोत्सव की धूम, 10 से अधिक स्थानों पर सज रहे भव्य पंडाल; 14 सितंबर से होगा उत्सव का आगाज गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार अलीगंज बाजार अलीगंज में गणेशोत्सव की धूम, 10 से अधिक स्थानों पर सज रहे भव्य पंडाल; 14 सितंबर से होगा उत्सव का आगाज अलीगंज से मुमताज की रिपोर्ट। अलीगंज बाजार इन दिनों गणपति बप्पा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार होता नजर आ रहा है। गणेशोत्सव को लेकर बाजार में उत्साह और भक्ति का माहौल है। अलीगंज के 15 से अधिक स्थानों पर भव्य पंडालों का निर्माण तेजी से चल रहा है। कहीं आकर्षक थीम पर पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, तो कहीं विशाल गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बंगाल और झारखंड से पहुंचे कारीगर दिन-रात मेहनत कर पंडालों को भव्य रूप देने में जुटे हैं। अलीगंज चौक क्रांति क्लब, बुढ़वा गणेश जी, स्टूडेंट क्लब अंदर बाजार, धर्मवीर बालक दल, सृष्टि क्लब, ग्रेट क्लब अंदर बाजार, सोनखार रोड, मानपुर रोड समेत कई इलाकों में गणेश पूजा की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। 20 फीट की विशाल गणपति प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र इस बार अलीगंज में 20 फीट की विशाल गणपति प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। प्रतिमा और आकर्षक पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। जैसे-जैसे उत्सव की तारीख नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। 14 सितंबर से गणेशोत्सव का आगाज इस वर्ष 14 सितंबर से गणेशोत्सव का आगाज होगा। इसी दिन विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। इसके बाद विभिन्न पूजा समितियों की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक ही दिन तीज और गणेश चतुर्थी इस बार 14 सितंबर को ही हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। पंडित पंकज कुमार के अनुसार, तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। व्रती 14 सितंबर को तीज का व्रत रखेंगे और अगले दिन मंगलवार को सुबह 7 बजकर 40 मिनट के बाद पारण कर सकेंगे। पांच दिनों तक रहेगी गणपति उत्सव की धूम गणेश पूजा का स्वरूप अब हर साल और भव्य होता जा रहा है। कई पूजा समितियों की ओर से पांच दिनों तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कई स्थानों पर भव्य मेले का भी आयोजन होता है, अभी से ही अलीगंज बाजार भक्ति, आस्था और उत्सव के रंग में रंगा नजर आरहा।4
- डीएम के आदेश पर भी बिजली कार्यालय नहीं हटा, बाढ़ में 3 फीट पानी के बीच उपभोक्ताओं की आफत! शेखपुरा. घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ के बीच बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम कोयला में संचालित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। तेज धार के कारण उपभोक्ताओं के लिए कार्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत प्रशाखा कार्यालय को प्रखंड मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर कोयला में संचालित किया जा रहा है, जहां सार्वजनिक वाहन की सुविधा भी नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को शिकायत और अन्य बिजली संबंधी कार्यों के लिए पैदल जाना पड़ता है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि कार्यालय 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र परिसर में संचालित हो रहा है। उपभोक्ताओं के परिसर में आने से विद्युत पैनल से छेड़छाड़ की आशंका बनी रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बताया जा रहा है। बताया गया कि 7 सितंबर को बाढ़ निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार को प्रशाखा कार्यालय प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित करने का मौखिक निर्देश दिया था। बीडीओ ने भी कार्यालय के लिए कमरा उपलब्ध होने की बात कही थी। इसके बावजूद कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।1
- मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद निवासी दिलीप वर्णवाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मिशन थाना की पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। संदिग्ध पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाना लाया।गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से भेजी गई थी और इसे बरौनी पहुंचाना था। इसके बाद पुलिस ने शराब की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस व्यक्ति ने भेजी थी, किसके निर्देश पर इसे बरौनी भेजा जा रहा था और वहां किस व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकती है। पुलिस बरामद शराब और वाहन के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की गई।1
- टिटैहियॉं हरनी कुरवाटांड से जमुई जाने वाला का पुल हुवा क्ष टिटैहियॉं हरनी कुरवाटांड से जमुई जाने वाला का पुल हुवा क्ष1