Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
DEEPAK SAHU
शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1
- घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार। • आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम। • आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन: मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी। शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम: पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया। आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में: पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:* घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।1
- नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सदर मडिया में सामूहिक जावरा समिति के द्वारा जवारे रखे गए थे इस ऐतिहासिक जवारा के विसर्जन जुलूस में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे और मां भगवती और जवारो का पूजा अर्चन किया बता दे कि इस ऐतिहासिक सामुहिक जवारा समिति ने 851 कलशों की स्थापना की थी और आज पूर्णिमा बुधवार विसर्जन जुलूस सदर मड़िया से निकाला जा रहा हैं जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों की उपस्थिति होगी ।1
- Post by News Chandra Shekher Sonu1
- नरसिंहपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गैस सिलेंडर, बिजली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जताया विरोध, 1 अप्रैल से होने वाली मूल्य वृद्धि रोकने की मांग नरसिंहपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा आज 31 मार्च 2026 को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कमी से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में की गई वृद्धि और बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोग घंटों धूप में गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे उनकी दिनभर की मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है। किसानों और व्यापारियों की बढ़ी मुसीबत कांग्रेस ने बिजली कटौती और पेट्रोल-डीजल की अपर्याप्त उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पर्याप्त बिजली और डीजल न मिलने के कारण खेती-किसानी के साथ-साथ व्यापारिक कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन: गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। बिजली की बढ़ती दरों और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए। पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 1 अप्रैल से रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दामों में होने वाली संभावित वृद्धि को रोका जाए। कलेक्टर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।3
- सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।1