Shuru
Apke Nagar Ki App…
पण्डोखर धाम में 30 वें वार्षिक महोत्सव परिसर में आयोजित दंगल में फीता काटकर शुभारंभ करते संत महापुरुष।
AD SINGH DHAKAD
पण्डोखर धाम में 30 वें वार्षिक महोत्सव परिसर में आयोजित दंगल में फीता काटकर शुभारंभ करते संत महापुरुष।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *विधायक पुत्र का सायरन मामला: क्या कटेगा चालान?* शिवपुरी/करेरा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार का 10 हजार रुपये का चालान कटने के बाद अब भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पुत्र का सायरन मामला तूल पकड़ रहा है। विधायक पुत्र ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी कार में सायरन बज रहा था, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनका भी चालान कटेगा? ग्वालियर में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान विधायक की कार का चालान काटा गया था, लेकिन अब देखना होगा कि भाजपा के विधायक पुत्र के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। क्या सरकार सभी के लिए समान नियम लागू करेगी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के पुत्र ने स्वीकार किया है कि उनकी कार में सायरन बज रहा था, लेकिन उन्होंने दावा किया है कि वे किसी आपातकालीन स्थिति में जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। *क्या होगी कार्रवाई?* अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या विधायक पुत्र का भी चालान कटेगा या फिर उन्हें छूट मिल जाएगी? यह मामला अब और भी तूल पकड़ सकता है, क्योंकि विपक्ष इस मुद्दे को उठा सकता है।1
- Post by रियल न्यूज1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। जिले के डगरई टोल नाका को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डगरई टोल नाका के आगे चिरूला थाना, परिवहन कार्यालय सहित दतिया जिले के कई ग्राम स्थित हैं, जहां नागरिकों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है।अशोक दांगी ने कहा कि टोल नाका संचालक एवं कर्मचारी दतिया के स्थानीय नागरिकों से टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करते हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे नागरिकों के आवागमन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन बताया।पार्टी ने मांग की है कि दतिया जिले के निवासियों को, विशेष रूप से आधार कार्ड एवं एमपी-32 वाहन नंबर के आधार पर, जिले की सीमा के भीतर आवागमन के दौरान टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मांग पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में गांधीवादी तरीके से क्रमिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, प्रदेश प्रवक्ता अंविका शर्मा, संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, सी एल बौद्ध, बी के जाटव, अनिल राज श्रीवास्तव, पंचायत राज,संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव सरपंच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण कुशवाहा स्वामी शरण कुशवाहा सुरेश अहिरवार सरपंच रामू गुर्जर लक्ष्मीनारायण कुशवाहा रामकुमार मोंगिया बासुदेव सरपंच रामदास उत्साही माखनलाल बाबूजी सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा मंजू गौतम अध्यक्षअल्पसंख्यक मुईन कुरैशी पुष्पराज राजपूत उमर फारूक एसी विभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार धर्मेंद्र परमार कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरीश बाल्मीकि रामकुमार पचौरी पवन वेडर प्रिंस बाल्मीकि सद्दाम खान काले खां मनोज अहिरवार मानस दुवे श्याम सुंदर झां बाबा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *दतिया परिवहन चेक पोस्ट पर 15 दिवसीय चालानी करवाई वर्ष 2025 - 26 में तुलनात्मक रही*1
- दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनारा रोड पर एक बाइक चालक अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान चंदन अहिरवार (35 वर्ष) निवासी रामनगर, दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसी वाहन से टक्कर के कारण हुआ या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसे घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- भांडेर स्थित रेस्ट हाउस में गुरुवार दोपहर 03 बजे से गौ सम्मान आवाहन अभियान की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में विभाग प्रचारक ने अभियान के उद्देश्य और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, जिनकी सुरक्षा और सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रचारक ने टीम के उपस्थित लोगों को गौ संरक्षण, सेवा और संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रयास है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। बैठक के अंत में सभी ने गौ सेवा और संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।1