कौशाम्बी में हाईवे किनारे खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप कौशाम्बी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ नेशनल हाईवे के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब हाईवे किनारे एक खेत में बाउंड्री के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शव मिलने की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं, जिससे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पत्रकार सैफ सिद्दीकी की रिपोर्ट

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी3
- *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस* *कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।1
- Post by Local news tv1
- सफाई करने वाला 3 महीने से नहीं आ रहा इतना गन्दगी है कि लोगों का आना जाना बहुत मुश्किल है....... ग्राम मलाक पिंजरी पोस्ट बारातफ़रीक सिराथू कौशाम्बी1
- कौशांबी.... पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता ने गरीब बेटी को मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के द्वारा स्कूटी उपहार स्वरूप प्रदान किया।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1