Shuru
Apke Nagar Ki App…
रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे रफीगंज रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुरानी बैरक के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है। रफीगंज रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां, डॉक्टर ए.के. केसरी ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया के मगध मेडिकल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल महिला की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला मार्केटिंग के काम से रफीगंज आई हुई थी।
Pappu Kumar
रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे रफीगंज रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुरानी बैरक के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है। रफीगंज रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां, डॉक्टर ए.के. केसरी ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया के मगध मेडिकल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल महिला की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला मार्केटिंग के काम से रफीगंज आई हुई थी।
More news from बिहार and nearby areas
- रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे रफीगंज रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुरानी बैरक के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है। रफीगंज रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां, डॉक्टर ए.के. केसरी ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया के मगध मेडिकल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल महिला की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला मार्केटिंग के काम से रफीगंज आई हुई थी।1
- औरंगाबाद जिले के गोह उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई खूर्द में शनिवार रात बीपीएल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टेकारी की टीम ने रामपुर को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर टेकारी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रामपुर की टीम निर्धारित छह ओवरों में महज 58 रन ही बना सकी। जवाब में, टेकारी के बल्लेबाजों ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट शेष रहते ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार खेल के लिए शशि कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से सम्मानित किया गया।1
- बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है, जहाँ 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने को लेकर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम मिला है। इस अल्टीमेटम के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर काफी तेज हो गया है, जिसके चलते यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार में अब राजनीतिक लड़ाई और तेज होगी।1
- औरंगाबाद के हसपुरा में श्मशान घाट पर बाउंड्री वॉल निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य बाधित किए जाने के विरोध में बाजार बंद रहा। यह कार्य हसपुरा बस स्टैंड के समीप चल रहा था, जिसे एक जीप प्रतिनिधि ने सीओ के पास आवेदन देकर रुकवा दिया। इस कार्रवाई के विरोध स्वरूप, हसपुरा का बाजार पूर्णतः बंद रहा।1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित चिलोर पंचायत के ढिबरा स्टेडियम में ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे जगतगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उनके प्रवचन सुनने के लिए गुरुआ और आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जगतगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन में यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और भाईचारे का वातावरण स्थापित करते हैं। उन्होंने लोगों से सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव जीवन तभी सफल हो सकता है, जब व्यक्ति अपने कर्म और आचरण को धर्म से जोड़े। उनके अनुसार, भगवान की भक्ति और सेवा से जीवन में शांति प्राप्त होती है और समाज में आपसी प्रेम व समरसता बढ़ती है। यह महारुद्र यज्ञ बाबा सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में संचालित हो रहा है। प्रवचन के दौरान पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा, जहाँ श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते रहे। यज्ञ स्थल पर 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने जगतगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य जी महाराज और बाबा सीताराम दास जी महाराज को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, और कहा कि संतों के आशीर्वाद से क्षेत्र में धार्मिक माहौल मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. उपेन्द्र प्रसाद भी पहुंचे। उन्होंने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध होने और लोगों की ईश्वर के प्रति श्रद्धा व आस्था बढ़ने की बात कही, साथ ही सफल आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार लगातार यज्ञ स्थल की निगरानी कर रहे हैं और लोगों से शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से यज्ञ को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। शेरघाटी एसडीपीओ संदीप कुमार और एसडीओ मनीष कुमार ने भी यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण निष्ठापूर्वक सहयोग कर रहे हैं, तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।2
- औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको बाजार में खाद की जमाखोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया है कि प्रखंड में खरीफ फसल के लिए खाद की कोई कमी नहीं है, और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। इफको बाजार से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गोदाम में मई 2026 के महीने में भी 5787 बैग खाद पूरी तरह सुरक्षित और उपलब्ध है, जो आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त माना गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और दिग्भ्रमित न हों।1
- औरंगाबाद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच अब व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के फार्म इलाके के समीप स्थित होटल नीलम पैलेस का है, जहां दिनदहाड़े कुछ अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने होटल के मैनेजर, महिला कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। होटल संचालक सौरभ कुमार सिंह ने प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होंगी, तो व्यापारी सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। उन्होंने चिंता जताई कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से व्यवसायी वर्ग भयभीत है और अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इस मामले पर होटल की महिला कर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी बात रखी। व्यवसायियों ने प्रशासन से इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।1