logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तरगाछ पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन, अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को पंचायत के मुखिया अबुल कासिम के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधक मोहम्मद उमेर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुखिया अबुल कासिम, प्रखंड विकास पदाधिकारी खालिदा जिया एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक मे शिविर द्वारा आमजनो को सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, लोहिया स्वच्छता अभियान, बाल विकास परियोजना, जीविका, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की पहल सहयोग शिविर के उद्देश्य और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं।

23 hrs ago
user_Shabbir Alam
Shabbir Alam
Local News Reporter पोठिया, किशनगंज, बिहार•
23 hrs ago

छत्तरगाछ पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन, अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को पंचायत के मुखिया अबुल कासिम के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधक मोहम्मद उमेर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुखिया अबुल कासिम, प्रखंड विकास पदाधिकारी खालिदा जिया एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के

8fc9cf1d-c03b-49e1-8436-a1e24877840e

आलोक मे शिविर द्वारा आमजनो को सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, लोहिया स्वच्छता अभियान, बाल विकास परियोजना, जीविका, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अपर समाहर्ता मोहम्मद उमेर ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की पहल सहयोग शिविर के उद्देश्य और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं।

More news from बिहार and nearby areas
  • नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, पुलिस बनी लोगों की उम्मीद
    1
    नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, पुलिस बनी लोगों की उम्मीद
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन का शेड करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। शेड क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन के क्षतिग्रस्त रहने के कारण पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि ‘स्वच्छ बिहार अभियान’ का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और नियमित निगरानी हो। चिल्हनियां पंचायत में क्षतिग्रस्त भवन की करीब एक महीने से मरम्मत नहीं होना संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। स्थानीय लोगों रूपलाल बोसाक, नारायण यादव, अरविंद गिरी, महेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह ने जिला पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त भवन की जल्द मरम्मत कराने तथा लंबे समय से लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य।
आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन, एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत कार्य।
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण भवन का शेड करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। शेड क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन के क्षतिग्रस्त रहने के कारण पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि ‘स्वच्छ बिहार अभियान’ का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन और नियमित निगरानी हो। चिल्हनियां पंचायत में क्षतिग्रस्त भवन की करीब एक महीने से मरम्मत नहीं होना संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। स्थानीय लोगों रूपलाल बोसाक, नारायण यादव, अरविंद गिरी, महेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह ने जिला पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त भवन की जल्द मरम्मत कराने तथा लंबे समय से लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Vijay Kumar  press repoter
    Vijay Kumar press repoter
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    12 hrs ago
  • 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं ! 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं !
    1
    🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️
नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और  International Trip जाने का मौका पाएं !

🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️
नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और  International Trip जाने का मौका पाएं !
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    6 hrs ago
  • राघोपुर बत्रा का दुर्गा मंदिर देखिए स्थित विश्व पानी में घुस गया और आगे का स्थिति बहुत गंभीर सरकार से ही विनती है इसका जितना जल्द रोक लगाया जाए ताकि गांव घर बन सकता है
    1
    राघोपुर बत्रा का दुर्गा मंदिर देखिए स्थित विश्व पानी में घुस गया और आगे का स्थिति बहुत गंभीर
सरकार से ही विनती है इसका जितना जल्द रोक लगाया जाए ताकि गांव घर बन सकता है
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Araria, Bihar•
    11 hrs ago
  • आज काम हो जाएगा,!! #reels #news #purnea #purniabihar कप्तान पुल पूर्णिया
    1
    आज काम हो जाएगा,!! #reels #news #purnea #purniabihar कप्तान पुल पूर्णिया
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे । फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
    1
    फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
    user_India News Live
    India News Live
    Local News Reporter Forbesganj, Araria•
    3 hrs ago
  • किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशभटना पंचायत के दोगाछी गांव, वार्ड नंबर 03 में सड़क की हालत बदहाल है। सड़क पर कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ बगल के स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही है। आखिर कब सुधरेगी इस सड़क की हालत?
    1
    किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशभटना पंचायत के दोगाछी गांव, वार्ड नंबर 03 में सड़क की हालत बदहाल है।
सड़क पर कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ बगल के स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही है। आखिर कब सुधरेगी इस सड़क की हालत?
    user_Md Abu Farhan
    Md Abu Farhan
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी
    1
    फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी
फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, लेकिन वॉकाथॉन से पहले फारबिसगंज नगर परिषद ने नहीं कराई सड़क की समुचित सफाई, जगह-जगह गंदगी और कचरे के बीच निकला पैदल मार्च, व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    9 hrs ago
  • कप्तान पुल श्मशान घाट पूर्णिया #reels #viralreels #viralnews #PatnaNews #purnea
    1
    कप्तान पुल श्मशान घाट पूर्णिया #reels #viralreels #viralnews #PatnaNews #purnea
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.