उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित संग्रामपुर में एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने, जबरन निकाह करने और दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संग्रामपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर मां ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर आरोपी जाबिर के विरुद्ध एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित संग्रामपुर में एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने, जबरन निकाह करने और दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संग्रामपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीड़िता
की मां का आरोप है कि गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर मां ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी
संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर आरोपी जाबिर के विरुद्ध एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अमेठी में पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी संजय चौहान ने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के आठवें चरण के विशेष टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का पूरी तरह से निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल की अपर निदेशक पशुपालन डॉ. हेमलता शर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 53 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें वैक्सीन और आवश्यक उपकरणों के साथ गांव-गांव के लिए रवाना किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला के अनुसार, 19वीं पशुगणना के तहत जिले में कुल 6.58 लाख पशु हैं, जिनमें 3.15 लाख गौवंशीय और 3.42 लाख महिषवंशीय पशु शामिल हैं। इस अभियान के लिए 3,99,250 डोज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई हैं और कोल्ड चेन व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह रोग पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक क्षति होती है। इसी वजह से पशुपालकों से पशुओं को टीका लगवाने और कानों में टैग लगवाकर पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। वहीं जिलाधिकारी संजय चौहान ने टीमों को गांव-गांव पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है, इसलिए इसे रोगमुक्त रखना साझा जिम्मेदारी है।1
- उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक फाउंडेशन, जनपद अमेठी ने इंटरमीडिएट तक के निजी और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को 'कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना' से जोड़ने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपकर इस संबंध में गुहार लगाई है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रसोइयों तथा अनुदेशकों और उनके परिवारों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था करना बेहद सराहनीय कदम है। संगठन का कहना है कि निजी क्षेत्र के शिक्षक भी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलना आवश्यक है। पत्र में विश्वास जताया गया है कि मुख्यमंत्री इस निवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे। ज्ञापन पर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, ममता मिश्रा, सुनील मिश्रा, संग्रामपुर व भेंटुआ ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।3
- शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए 22 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं 5 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण कर सकेंगे और आवेदन की हार्डकॉपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति व प्राप्तांक अंकन करके पात्र छात्रों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। इसके उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सत्यापन और लॉक डाटा के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के आधार लिंक्ड बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने व आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1
- रायबरेली के विकास भवन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार के बोल बिगड़ गए। आम लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय सिटी मजिस्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने और सीधे पुलिस बुलाने की धमकी देने का आरोप लगा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान भाकपा नेता विजय विद्रोही और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई यह तीखी बहस अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को दी गई धमकी का वीडियो भी वायरल हो गया है।1
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे और "तानाशाही नहीं चलेगी" व "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और राहुल गांधी सच बोलते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।3
- अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से नाबालिग युवती को जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संग्रामपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को खोज निकाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- अमेठी में लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत बीती रात जिले के विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के सदस्य राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। धरने में "सेवक नहीं, यह कायर है, यह तो जनरल डायर है" और "जब-जब मोदी जुल्म करेगा, सत्ता की गलियारों में—चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। कई घंटे तक चले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में राहगीरों, छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।3
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।1