logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए 22 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं 5 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण कर सकेंगे और आवेदन की हार्डकॉपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति व प्राप्तांक अंकन करके पात्र छात्रों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। इसके उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सत्यापन और लॉक डाटा के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के आधार लिंक्ड बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने व आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

20 hrs ago
user_रामकृष्ण मिश्र
रामकृष्ण मिश्र
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए 22 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं 5 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण कर सकेंगे और आवेदन की हार्डकॉपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति व प्राप्तांक अंकन करके पात्र छात्रों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। इसके उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सत्यापन और लॉक डाटा के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के आधार लिंक्ड बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने व आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी के भादर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा सोनारी के विशवासा गांव में पहली ही तेज बारिश ने हाल ही में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। लगभग पांच माह पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का एक हिस्सा तेज जलप्रवाह में बहकर क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे इलाके में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ माह पहले ही पुल, डैम और आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन लगातार दो दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे नई सड़क धंस गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि काम सही तरीके से हुआ होता तो सड़क पहली ही बारिश में इस तरह नहीं बहती। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल और डैम को भी बड़ा नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    3
    अमेठी के भादर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा सोनारी के विशवासा गांव में पहली ही तेज बारिश ने हाल ही में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। लगभग पांच माह पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का एक हिस्सा तेज जलप्रवाह में बहकर क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे इलाके में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ माह पहले ही पुल, डैम और आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन लगातार दो दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे नई सड़क धंस गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि काम सही तरीके से हुआ होता तो सड़क पहली ही बारिश में इस तरह नहीं बहती।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल और डैम को भी बड़ा नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक फाउंडेशन, जनपद अमेठी ने इंटरमीडिएट तक के निजी और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को 'कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना' से जोड़ने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपकर इस संबंध में गुहार लगाई है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रसोइयों तथा अनुदेशकों और उनके परिवारों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था करना बेहद सराहनीय कदम है। संगठन का कहना है कि निजी क्षेत्र के शिक्षक भी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलना आवश्यक है। पत्र में विश्वास जताया गया है कि मुख्यमंत्री इस निवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे। ज्ञापन पर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, ममता मिश्रा, सुनील मिश्रा, संग्रामपुर व भेंटुआ ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
    3
    उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबन्धक फाउंडेशन, जनपद अमेठी ने इंटरमीडिएट तक के निजी और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को 'कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना' से जोड़ने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपकर इस संबंध में गुहार लगाई है।

पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रसोइयों तथा अनुदेशकों और उनके परिवारों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था करना बेहद सराहनीय कदम है। संगठन का कहना है कि निजी क्षेत्र के शिक्षक भी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलना आवश्यक है। पत्र में विश्वास जताया गया है कि मुख्यमंत्री इस निवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे। ज्ञापन पर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, ममता मिश्रा, सुनील मिश्रा, संग्रामपुर व भेंटुआ ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए 22 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं 5 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण कर सकेंगे और आवेदन की हार्डकॉपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति व प्राप्तांक अंकन करके पात्र छात्रों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। इसके उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सत्यापन और लॉक डाटा के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के आधार लिंक्ड बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने व आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए 22 जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं 5 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण कर सकेंगे और आवेदन की हार्डकॉपी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे।

शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति व प्राप्तांक अंकन करके पात्र छात्रों के आवेदन आगे भेजे जाएंगे। इसके उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सत्यापन और लॉक डाटा के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं के आधार लिंक्ड बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने व आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र स्थित हसनपुर ग्राम सभा के पश्चिम दरवाजा मोहल्ले में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर धान की रोपाई करके ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के प्रति अपनी तीव्र नाराजगी व्यक्त की। यह सड़क जूनियर हाई स्कूल से होते हुए पश्चिम दरवाजा फिरोजपुर तक जाती है। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत न होने और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं" के नारे लगाए और स्पष्ट किया कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, वे आगामी चुनावों में मतदान नहीं करेंगे।
    1
    सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र स्थित हसनपुर ग्राम सभा के पश्चिम दरवाजा मोहल्ले में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर धान की रोपाई करके ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के प्रति अपनी तीव्र नाराजगी व्यक्त की।

यह सड़क जूनियर हाई स्कूल से होते हुए पश्चिम दरवाजा फिरोजपुर तक जाती है। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत न होने और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं" के नारे लगाए और स्पष्ट किया कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, वे आगामी चुनावों में मतदान नहीं करेंगे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे और "तानाशाही नहीं चलेगी" व "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और राहुल गांधी सच बोलते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    3
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे और "तानाशाही नहीं चलेगी" व "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है और राहुल गांधी सच बोलते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी में पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी संजय चौहान ने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के आठवें चरण के विशेष टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का पूरी तरह से निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल की अपर निदेशक पशुपालन डॉ. हेमलता शर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 53 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें वैक्सीन और आवश्यक उपकरणों के साथ गांव-गांव के लिए रवाना किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला के अनुसार, 19वीं पशुगणना के तहत जिले में कुल 6.58 लाख पशु हैं, जिनमें 3.15 लाख गौवंशीय और 3.42 लाख महिषवंशीय पशु शामिल हैं। इस अभियान के लिए 3,99,250 डोज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई हैं और कोल्ड चेन व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह रोग पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक क्षति होती है। इसी वजह से पशुपालकों से पशुओं को टीका लगवाने और कानों में टैग लगवाकर पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। वहीं जिलाधिकारी संजय चौहान ने टीमों को गांव-गांव पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है, इसलिए इसे रोगमुक्त रखना साझा जिम्मेदारी है।
    1
    अमेठी में पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी संजय चौहान ने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के आठवें चरण के विशेष टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का पूरी तरह से निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल की अपर निदेशक पशुपालन डॉ. हेमलता शर्मा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 53 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें वैक्सीन और आवश्यक उपकरणों के साथ गांव-गांव के लिए रवाना किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला के अनुसार, 19वीं पशुगणना के तहत जिले में कुल 6.58 लाख पशु हैं, जिनमें 3.15 लाख गौवंशीय और 3.42 लाख महिषवंशीय पशु शामिल हैं। इस अभियान के लिए 3,99,250 डोज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई हैं और कोल्ड चेन व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह रोग पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक क्षति होती है। इसी वजह से पशुपालकों से पशुओं को टीका लगवाने और कानों में टैग लगवाकर पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। वहीं जिलाधिकारी संजय चौहान ने टीमों को गांव-गांव पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है, इसलिए इसे रोगमुक्त रखना साझा जिम्मेदारी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमेठी में लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत बीती रात जिले के विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के सदस्य राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। धरने में "सेवक नहीं, यह कायर है, यह तो जनरल डायर है" और "जब-जब मोदी जुल्म करेगा, सत्ता की गलियारों में—चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। कई घंटे तक चले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में राहगीरों, छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
    3
    अमेठी में लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत बीती रात जिले के विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवार के सदस्य राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। धरने में "सेवक नहीं, यह कायर है, यह तो जनरल डायर है" और "जब-जब मोदी जुल्म करेगा, सत्ता की गलियारों में—चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।

कई घंटे तक चले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में राहगीरों, छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
    1
    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.