logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बीना रिपोर्टर राजेश बबेले* बीना कृषि उपज मंडी में हुआ किसानों का आंदोलन विरोध प्रदर्शन

9 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
2b8a1030-2e15-4366-9d00-b310ccb42efd

*बीना रिपोर्टर राजेश बबेले* बीना कृषि उपज मंडी में हुआ किसानों का आंदोलन विरोध प्रदर्शन

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना कृषि उपज मंडी में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शनः पुलिस प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी के विरोध में लगाए मुरादाबाद के नारे व्यवस्थाओं की कमी, चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा। राजेश बबेले बीना। बीना कृषि उपज मंडी में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन।पुलिस प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी के विरोध में लगाए मुर्दाबाद के नारे व्यवस्थाओं की कमी, चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन किया है। मंडी में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। *मंडी 'अवस्थाओं का अखाड़ा' बन चुकी है।* किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंडी 'अवस्थाओं का अखाड़ा' बन चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को न तो उचित व्यवस्थाएं मिलती हैं और न ही उनकी उपज की समय पर खरीदी की जाती है। किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। *सीसीटीवी कैमरे चालू किए* किसानों ने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने मांग की कि मंडी में पर्याप्त गार्ड उपलब्ध कराए जाएं और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएं और मंडी समिति द्वारा उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। *1 लाख 68 हजार रुपये की चोरी के मामले में, किसानों ने मांग की कि इसका भुगतान मंडी द्वारा किया जाए* प्रदर्शनकारियों ने तुलाई धर्म कांटे पर बिना किसी कटौती के करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तुलाई का कोई भी खर्च मंडी द्वारा वहन किया जाना चाहिए। जुगपुरा के एक किसान से मंडी में हुई 1 लाख 68 हजार रुपये की चोरी के मामले में, किसानों ने मांग की कि इसका भुगतान मंडी द्वारा किया जाए, क्योंकि घटना के समय मंडी के कैमरे बंद थे। *मांगें पूरी नहीं की गईं तो किसान मंडी में ताला डाल देंगे* किसानों ने मंडी में पानी की उचित व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि हर किसान के ट्रैक्टर के पास पानी उपलब्ध हो सके। इंदर सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो किसान मंडी में ताला डाल देंगे इस दौरान सभी किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा।
    4
    बीना कृषि उपज मंडी में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शनः 
पुलिस प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी के विरोध में लगाए मुरादाबाद के नारे
व्यवस्थाओं की कमी, चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी
किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा।
राजेश बबेले 
बीना। बीना कृषि उपज मंडी में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन।पुलिस प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी के विरोध में लगाए मुर्दाबाद के नारे
व्यवस्थाओं की कमी, चोरी की घटनाओं पर जताई नाराजगी
किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन किया है। मंडी में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।
*मंडी 'अवस्थाओं का अखाड़ा' बन चुकी है।*
किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंडी 'अवस्थाओं का अखाड़ा' बन चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को न तो उचित व्यवस्थाएं मिलती हैं और न ही उनकी उपज की समय पर खरीदी की जाती है। किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
*सीसीटीवी कैमरे चालू किए*
किसानों ने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने मांग की कि मंडी में पर्याप्त गार्ड उपलब्ध कराए जाएं और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएं और मंडी समिति द्वारा उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
*1 लाख 68 हजार रुपये की चोरी के मामले में, किसानों ने मांग की कि इसका भुगतान मंडी द्वारा किया जाए*
प्रदर्शनकारियों ने तुलाई धर्म कांटे पर बिना किसी कटौती के करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तुलाई का कोई भी खर्च मंडी द्वारा वहन किया जाना चाहिए। जुगपुरा के एक किसान से मंडी में हुई 1 लाख 68 हजार रुपये की चोरी के मामले में, किसानों ने मांग की कि इसका भुगतान मंडी द्वारा किया जाए, क्योंकि घटना के समय मंडी के कैमरे बंद थे।
*मांगें पूरी नहीं की गईं तो किसान मंडी में ताला डाल देंगे*
किसानों ने मंडी में पानी की उचित व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि हर किसान के ट्रैक्टर के पास पानी उपलब्ध हो सके। इंदर सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो किसान मंडी में ताला डाल देंगे इस दौरान सभी किसानों ने मंडी सचिव कमलेश सोनकर को ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 😍♥️😄
    1
    😍♥️😄
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by News reporter
    1
    Post by News reporter
    user_News reporter
    News reporter
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खुरई का गौरव डोहेला महोत्सव आयोजन 2-3-4 अप्रैल को डोहेला किला परिसर में
    1
    खुरई का गौरव डोहेला महोत्सव आयोजन 2-3-4 अप्रैल को डोहेला किला परिसर में
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    11 hrs ago
  • सागर जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सख्त रुख अपनाया है। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अभियान में रुचि न लेने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। देखिए यह रिपोर्ट। सागर जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि कुछ ब्लॉकों में टीकाकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो बीएमओ यानी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारी से बचाने की महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के उपायुक्त को संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों और छात्रावासों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक टीकाकरण की सुविधा आसानी से पहुंच सके। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों से भी विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में टीकाकरण किया जा रहा है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले की सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि यह अभियान आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए सभी विभाग और समाज के लोग मिलकर इसे सफल बनाएं। फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज 24 के साथ। धन्यवाद
    1
    सागर जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सख्त रुख अपनाया है।
टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अभियान में रुचि न लेने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। देखिए यह रिपोर्ट।
सागर जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि कुछ ब्लॉकों में टीकाकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो बीएमओ यानी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारी से बचाने की महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें।
इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के उपायुक्त को संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों और छात्रावासों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक टीकाकरण की सुविधा आसानी से पहुंच सके।
साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है।
कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों से भी विशेष अपील की है।
उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में टीकाकरण किया जा रहा है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले की सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि यह अभियान आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए सभी विभाग और समाज के लोग मिलकर इसे सफल बनाएं।
फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज 24 के साथ। धन्यवाद
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Sandeep gound
    3
    Post by Sandeep gound
    user_Sandeep gound
    Sandeep gound
    Farmer देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बीना कृषि उपज मंडी में फैली अनियमितताओं और किसानों की उपज से मिली आमदनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी परिसर में एकत्र होकर कृषि मंडी प्रबंधक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अब तक हुई चोरियों की भरपाई मंडी प्रबंधन से कराने की मांग की।
    1
    बीना कृषि उपज मंडी में फैली अनियमितताओं और किसानों की उपज से मिली आमदनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी परिसर में एकत्र होकर कृषि मंडी प्रबंधक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अब तक हुई चोरियों की भरपाई मंडी प्रबंधन से कराने की मांग की।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by RAJESH BABELE
    4
    Post by RAJESH BABELE
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.