logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली :1 किलो 270 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद जनपद बरेली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 20/21 फरवरी 2026 की रात डोहरा चौराहा क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार सप्लायर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। 🔴 नशे के खिलाफ बरेली पुलिस का सख्त अभियान जारी… देखते रहिए News Network Bharatvarsh 📍 रिपोर्ट: पुष्पाल सिंह

23 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

बरेली :1 किलो 270 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख का माल बरामद जनपद बरेली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 20/21 फरवरी 2026 की रात डोहरा चौराहा क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार सप्लायर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। 🔴 नशे के खिलाफ बरेली पुलिस का सख्त अभियान जारी… देखते रहिए News Network Bharatvarsh 📍 रिपोर्ट: पुष्पाल सिंह

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कार के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार 02 पुरुष व 01 महिला की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अंजनी कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली की बाईट।
    1
    थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कार के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार 02 पुरुष व 01 महिला की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अंजनी कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली की बाईट।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कार के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार 02 पुरुष व 01 महिला की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अंजनी कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली की बाईट।*
    1
    *थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कार के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार 02 पुरुष व 01 महिला की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अंजनी कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली की बाईट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by HTAUBR SQ NEWS
    1
    Post by HTAUBR SQ NEWS
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित* बरेली 22 फरवरी उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जी. आई. सी. ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिये जाने और शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के विषय में आम जनता को जानकारी दी गई। मेगा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय सहित सभी अतिथि गण ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने और माल्यार्पण व पुष्पार्पण के साथ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। जनपद न्यायाधीश सहित सभी अतिथियों को लाइव प्लांट भेंट कर उनका स्वागत - सम्मान किया गया। स्क्रीन पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का थीम सांग प्रस्तुत किये जाने के साथ ही इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के एल एल बी के प्रभाकर सिंह ने बहुत सुंदर और सारगर्भित वक्तव्य दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसने सभागार में उपस्थित सभी का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में कार्यक्रम संचालक अपर जिला जज/ एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि ने अवगत कराया कि कालेज प्रांगण में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाये गये हैं। इस कार्यक्रम में न केवल न्यायपालिका बल्कि शासन - प्रशासन के तीस से अधिक विभाग योगदान दे रहे हैं। मेगा शिविर में सौ से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती जया प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने जनपद में शासन - प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए आम जनता से उनका भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की जिलाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की देश भक्ति पूर्ण नृत्य नाटिका की प्रशंसा की और कहा कि हमारे लिए देश प्रथम होना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि आज के इस मेगा शिविर की सफलता का श्रेय दूर - दराज से आए लाभार्थियों को जाता है। कार्यक्रम में बारह दिव्यांगजनों या विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों को व्हीलचेयर व हीयरिंग एंड वितरित किए गये।जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों ने मंच से उतरकर उनके पास पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मेगा शिविर में पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा प्रदान किए गए।पी ओ कॉमर्शियल कोर्ट द्वारा बीस लाभार्थियों को एफ डी,दस लाभार्थियों को लैपटॉप, पांच लाभार्थियों को एन आर एल एम योजना के अंतर्गत डमी चैक जनपद न्यायाधीश के कर- कमलों द्वारा वितरित किए गये। नंदिनी कृषक योजना व भेड़ पालन योजना के अंतर्गत चिंहित पांच लाभार्थियों को डमी चैक पी ओ एम ए सी टी मैम द्वारा वितरित किए गये। उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत भी पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चैक कु. अफशां मैम ए डी जे प्रथम एवं विशेष न्यायाधीश ई सी एक्ट द्वारा प्रदान किए गए। गन्ना योजना व बीज योजना के अंतर्गत छ: लाभार्थियों को मिनी किट विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट श्री विजेन्द्र त्रिपाठी एवं अपर जिला जज श्री अभय श्रीवास्तव ने प्रदान की। खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत दस लाभार्थियों को राशन कार्ड अपर जिला जज श्री तबरेज अहमद एवं श्री रामानंद द्वारा प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र श्री हेमेंद्र कुमार सिंह अपर जिला जज एवं अविनाश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री देवाशीष एवं श्री कमलेश्वर पांडेय द्वारा प्रदान किए गए। जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री नरेन्द्र कुमार एवं श्री उमाशंकर कहार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।अपर जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव और श्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को डमी चैक जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए। जिला जिला महोदय द्वारा हॉकर्स के लिए निःशुल्क पंजीकरण सुविधा के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिए गए।दस पुलिस कर्मियों को परिवार परामर्श व मध्यस्थता केंद्र उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री मुकेश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सात लाभार्थियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा चाबी प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री रचना रावत द्वारा किया गया, जबकि, सभी अतिथियों, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पी एल वी गण , पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों तथा व्यवस्था में लगे हुए प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय तल से आभार मेगा शिविर के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज श्री उमाशंकर कहार ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    1
    *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित* 
बरेली  22 फरवरी उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जी. आई. सी. ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिये जाने और शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के विषय में आम जनता को जानकारी दी गई।
मेगा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय सहित सभी अतिथि गण ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने और माल्यार्पण व पुष्पार्पण के साथ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। जनपद न्यायाधीश सहित सभी अतिथियों को लाइव प्लांट भेंट कर उनका स्वागत - सम्मान किया गया।
स्क्रीन पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का थीम सांग प्रस्तुत किये जाने के साथ ही इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के एल एल बी के प्रभाकर सिंह ने बहुत सुंदर और सारगर्भित वक्तव्य दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसने सभागार में उपस्थित सभी का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।
राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में कार्यक्रम संचालक अपर जिला जज/ एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि ने अवगत कराया कि कालेज प्रांगण में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाये गये हैं। इस कार्यक्रम में न केवल न्यायपालिका बल्कि शासन - प्रशासन के तीस से अधिक विभाग योगदान दे रहे हैं। मेगा शिविर में सौ से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती जया प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने जनपद में शासन - प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए आम जनता से उनका भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की जिलाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की देश भक्ति पूर्ण नृत्य नाटिका की प्रशंसा की और कहा कि हमारे लिए देश प्रथम होना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि आज के इस मेगा शिविर की सफलता का श्रेय दूर - दराज से आए लाभार्थियों को जाता है। कार्यक्रम में बारह दिव्यांगजनों या विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों को व्हीलचेयर व हीयरिंग एंड वितरित किए गये।जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों ने मंच से उतरकर उनके पास पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मेगा शिविर में पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा प्रदान किए गए।पी ओ कॉमर्शियल कोर्ट द्वारा बीस लाभार्थियों को एफ डी,दस लाभार्थियों को लैपटॉप, पांच लाभार्थियों को एन आर एल एम योजना के अंतर्गत डमी चैक जनपद न्यायाधीश के कर- कमलों द्वारा वितरित किए गये। नंदिनी कृषक योजना व भेड़ पालन योजना के अंतर्गत चिंहित पांच लाभार्थियों को डमी चैक पी ओ एम ए सी टी मैम द्वारा वितरित किए गये। उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत भी पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चैक कु. अफशां मैम ए डी जे प्रथम एवं विशेष न्यायाधीश ई सी एक्ट द्वारा प्रदान किए गए। गन्ना योजना व बीज योजना के अंतर्गत छ: लाभार्थियों को मिनी किट विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट श्री विजेन्द्र त्रिपाठी एवं अपर जिला जज श्री अभय श्रीवास्तव ने प्रदान की। खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत दस लाभार्थियों को राशन कार्ड अपर जिला जज श्री तबरेज अहमद एवं श्री रामानंद द्वारा प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र श्री हेमेंद्र कुमार सिंह अपर जिला जज एवं अविनाश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री देवाशीष एवं श्री कमलेश्वर पांडेय द्वारा प्रदान किए गए। जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री नरेन्द्र कुमार एवं श्री उमाशंकर कहार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।अपर जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव और श्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को डमी चैक जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए। जिला जिला महोदय द्वारा हॉकर्स के लिए निःशुल्क पंजीकरण सुविधा के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिए गए।दस पुलिस कर्मियों को परिवार परामर्श व मध्यस्थता केंद्र उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री मुकेश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सात लाभार्थियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा चाबी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री रचना रावत द्वारा किया गया, जबकि, सभी अतिथियों, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पी एल वी गण , पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों तथा व्यवस्था में लगे हुए प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय तल से आभार मेगा शिविर के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज श्री उमाशंकर कहार ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रूर्णांक तोमर ने ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीता
    1
    रूर्णांक तोमर ने ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीता
    user_अमरजीत सिंह
    अमरजीत सिंह
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के हरि मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया #उत्तर प्रदेश
    1
    बरेली के हरि मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया #उत्तर प्रदेश
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुष्ठ आश्रमपर बच्चों के साथ मलाई होली
    1
    कुष्ठ आश्रमपर बच्चों के साथ मलाई होली
    user_अमरजीत सिंह
    अमरजीत सिंह
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली जिला अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति के अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई
    1
    बरेली जिला अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति के अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यूपी में 45 हजार होमगार्ड के साथ क्या कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार
    1
    यूपी में 45 हजार होमगार्ड के साथ क्या कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.