Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती: शालिनी गौतम टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती, मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं और कोटा नगर निगम 100 वार्ड और खासकर महिलाओं को जिताने की कोशिश करूंगी: शालिनी गौतम कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद शालिनी गौतम का टिकट कट गया, जिसके बाद उनके समर्थकों की नाराजगी खुलकर सामने आई: समर्थकों ने प्रदेश महिला अध्यक्ष राखी गौतम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए: लेकिन शालिनी गौतम ने पूरे मामले में किसी को जिम्मेदार मानने से साफ इनकार कर दिया: उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसके साथ संगठन के आदेश के मुताबिक काम किया जाएगा...
Ahmed Siraj Farooqi
टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती: शालिनी गौतम टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती, मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं और कोटा नगर निगम 100 वार्ड और खासकर महिलाओं को जिताने की कोशिश करूंगी: शालिनी गौतम कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद शालिनी गौतम का टिकट कट गया, जिसके बाद उनके समर्थकों की नाराजगी खुलकर सामने आई: समर्थकों ने प्रदेश महिला अध्यक्ष राखी गौतम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए: लेकिन शालिनी गौतम ने पूरे मामले में किसी को जिम्मेदार मानने से साफ इनकार कर दिया: उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसके साथ संगठन के आदेश के मुताबिक काम किया जाएगा...
More news from राजस्थान and nearby areas
- कांग्रेस में वगावत का तूफान पलटू राम कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुर्जर समर्थकों ने स्तीफे दिए। कांग्रेस की दो बार पार्षद रही विज्ञान नगर श्रीमती मिर्जा के पति ने जिला अध्यक्ष राखी गौतम पर ₹500000 लेकर टिकट कटवाने का आरोप लगाया। आज 650 प्रत्याशियों ने सुबह 11:00 बजे निर्वाचन अधिकारी समक्ष पहुंचकर अपने फार्म और आईडेंटिटी पेश की। शालिनी ने दुखी मन से पत्रकारों से कहा निर्दलीय चुनाव नहीं लडूंगी। लेकिन अंतरात्मा की आवाज मतदाता से जरूर कहूंगी।1
- वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन भरने पहुंचे मोहम्मद अकरम को समय सीमा समाप्त होने के बाद नहीं भरने दिया फॉर्म। वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन भरने पहुंचे मोहम्मद अकरम को समय सीमा समाप्त होने के बाद नहीं भरने दिया फॉर्म। कार्यालय के बाहर ही रोकने का मोहम्मद अकरम ने पुलिस पर लगाया बदतमीजी करने का आरोप1
- नेपाल मे एक बार फिर बाढ का कहर अचानक आई वापस बाढ पास मे लोग तक बहे1
- तिलगवा गांव में पक्का रोड नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण शाहाबाद उपखंड के ग्राम तिलगवा में कीचड़ होने एवं गांव में पक्का रोड नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं तथा इसी कीचड़ में होकर बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भी जाना पड़ता है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कमल किशोर मेहता, सुरेश जाटव, अरविंद माली, मंगलसिंह एवं शिवसिंह ने बताया की तिलगवा गांव में घुसते ही कच्चा रोड नहीं होने के कारण यहां बहने वाले पानी से 12 महीने कीचड़ बना रहता है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस कीचड़ से होकर ही स्कूल का रास्ता जाता है तथा छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल जाने के लिए इसकी रोड़ से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार छोटे-छोटे बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं जिससे उनकी कपड़े भी खराब हो जाते हैं ग्रामीण पिछले कई वर्षों से पक्के रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रोड निर्माण कराये जाने की मांग की है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को कीचड़ से निजात मिल सके।3
- उनियारा नगरपालिका चुनाव: सभी 20 वार्डों के वैध प्रत्याशियों की सूची जारी, स्क्रूटनी के बाद 20 वार्डों में 117 उम्मीदवार मैदान में, देर शाम वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के समर्थन म 2े नाम वापस.ी चुनावी तस्वीर साफ. नगरपालिका उनियारा चुनाव को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 20 वार्डों के विधिमान्य नाम-निर्देशित प्रत्याशियों की सूची (प्ररूप-4) जारी कर दी गई है। कस्बे के 20 वार्डों में कुल 117 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि बसपा, आप और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रमुख चुनावी स्थिति व वार्डवार प्रत्याशी: वार्ड 1 से 5: वार्ड 1 में 8 प्रत्याशी (कांग्रेस के कोशल राज, भाजपा के घासी लाल, बसपा के मोहम्मद आसिफ व 5 निर्दलीय), वार्ड 2 में 9 प्रत्याशी (कांग्रेस के विष्णु सैनी, भाजपा के यशवन्त साहू व 7 निर्दलीय), वार्ड 3 में 7 प्रत्याशी (कांग्रेस के इकबाल, भाजपा के अल्लादिया खां, आप के सिकन्दर खां व 4 निर्दलीय), वार्ड 4 में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस के नरेश कुमार गुर्जर, भाजपा के दीपक कुमार, बसपा के मुकेश कुमार व 2 निर्दलीय) तथा वार्ड 5 में 7 प्रत्याशी (कांग्रेस के अजय सिंह, भाजपा के महेश व 5 निर्दलीय) ताल ठोक रहे हैं। वार्ड 6 से 10: वार्ड 6 में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस के धनराज, भाजपा के राकेश कुमार), वार्ड 7 (एससी) में 3 प्रत्याशी (कांग्रेस के हेमन्त, भाजपा के विजय कुमार), वार्ड 8 (एससी महिला) में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस की पूजा, भाजपा की आशा देवी), वार्ड 9 में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस के चेतन, भाजपा के पिन्टू) तथा वार्ड 10 (एससी) में 3 उम्मीदवार (कांग्रेस के अरविन्द, भाजपा के हेमराज) मैदान में हैं। वार्ड 11 से 15: वार्ड 11 में 4 (भाजपा के जयदिप सिंह, कांग्रेस के सन्दीप), वार्ड 12 में 8 (कांग्रेस के धर्मप्रकाश, भाजपा के शुभम), वार्ड 13 में 6 (कांग्रेस के कन्हैया लाल, भाजपा के चिरंजीलाल), वार्ड 14 (महिला) में 4 (भाजपा की आशा, कांग्रेस की अमृता) तथा वार्ड 15 (महिला) में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस की उषा, भाजपा की पिंकी) डटे हैं। वार्ड 16 से 20: वार्ड 16 (ओबीसी महिला) में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस की ममता, भाजपा की कविता देवी), वार्ड 17 में 6 प्रत्याशी (कांग्रेस के बुद्धि प्रकाश, भाजपा के उम्मेद सिंह), वार्ड 18 में 10 प्रत्याशी (कांग्रेस के बाबू लाल, भाजपा के राजेश, बसपा के बंटी) एवं वार्ड 19 (महिला) में 3 प्रत्याशी (कांग्रेस की परवीन बी, भाजपा की सन्तोष जांगिड) मैदान में हैं। वार्ड 20 (महिला) में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जहाँ कांग्रेस की जमीला और भाजपा की अनीसा बानो सहित 10 निर्दलीय प्रत्याशी डटी हैं। जिनमे से कांग्रेस की प्रत्याशी के पक्ष मे 2 निर्दलीय के नाम वापसी की सुचना है. सूची जारी होते ही सभी प्रत्याशी वार्डों में जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुट गए हैं।1
- शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। उपखंड के तहसील मुख्यालय दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) राजेश कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर विद्यालय को संबलन प्रदान किया। सीडीईओ शर्मा प्रातः 7:15 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्रार्थना सभा के पश्चात सीडीईओ ने उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा के साथ विद्यालय स्टाफ की बैठक ली। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सीडीईओ शर्मा ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी सोच, जिज्ञासा एवं भविष्य के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य भी बेहद आवश्यक हैं। संस्कार एवं स्वास्थ्य के बिना प्राप्त शिक्षा समाज को दिशाहीन बना सकती है। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी, आत्महत्या, अस्वच्छता एवं खराब स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीईओ शर्मा ने कहा कि नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगूजर, अशोक शर्मा, गिरधारी शर्मा, दिलराम मीणा, श्योराम गुर्जर, संध्या किरण सेन, संतरा बाई बैरवा, सिमरन खींची, लादूलाल मीणा, रेखा मीणा, पूजा सेन, श्वेता माथुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- बीजेपी सरकार ने मुझे डराने के लिए 32 केस लगाए हैं: राहुल गांधी बीजेपी सरकार ने मुझे डराने के लिए मेरे ऊपर 32 केस लगाए हैं: 55 घंटे मुझसे पूछताछ की है: मुझसे मेरा घर छीन लिया: लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता:मैं उनसे नहीं डरता: राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण मामले में 11 अगस्त को श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े लोगों ने सफाई, हवन और शुद्धिकरण किया: 13 अगस्त को खड़गे साहब ने राज्यसभा में इसे उठाकर दलितों का अपमान बताया: 29 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी ने इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की: 30 अगस्त को समिति से जुड़े अमित कुमार जो खुद एससी समुदाय से हैं, ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी: धाराएं भी एससी-एसटी एक्ट वाली लगाई गई हैं: देश में रोज कमाल के काम हो रहे हैं...1
- नेपाल मे एक बार फिर बाढ का कहर अचानक आई वापस बाढ पास मे लोग तक बहे1
- CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में उनकी मौत हो गई। वीडियो भयावह है🚨🚨 जमशेदपुर के गोलमुरी पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक पाइप गाड़ी से निकल गया और नोजल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे में उनकी मौत हो गई।1