शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। उपखंड के तहसील मुख्यालय दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) राजेश कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर विद्यालय को संबलन प्रदान किया। सीडीईओ शर्मा प्रातः 7:15 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्रार्थना सभा के पश्चात सीडीईओ ने उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा के साथ विद्यालय स्टाफ की बैठक ली। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सीडीईओ शर्मा ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी सोच, जिज्ञासा एवं भविष्य के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य भी बेहद आवश्यक हैं। संस्कार एवं स्वास्थ्य के बिना प्राप्त शिक्षा समाज को दिशाहीन बना सकती है। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी, आत्महत्या, अस्वच्छता एवं खराब स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीईओ शर्मा ने कहा कि नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगूजर, अशोक शर्मा, गिरधारी शर्मा, दिलराम मीणा, श्योराम गुर्जर, संध्या किरण सेन, संतरा बाई बैरवा, सिमरन खींची, लादूलाल मीणा, रेखा मीणा, पूजा सेन, श्वेता माथुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। उपखंड के तहसील मुख्यालय दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) राजेश कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर विद्यालय को संबलन प्रदान किया। सीडीईओ शर्मा प्रातः 7:15 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्रार्थना सभा के पश्चात सीडीईओ ने उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा के साथ विद्यालय स्टाफ की बैठक ली। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सीडीईओ शर्मा ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी सोच, जिज्ञासा एवं भविष्य के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य भी बेहद आवश्यक हैं। संस्कार एवं स्वास्थ्य के बिना प्राप्त शिक्षा समाज को दिशाहीन बना सकती है। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी, आत्महत्या, अस्वच्छता एवं खराब स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीईओ शर्मा ने कहा कि नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगूजर, अशोक शर्मा, गिरधारी शर्मा, दिलराम मीणा, श्योराम गुर्जर, संध्या किरण सेन, संतरा बाई बैरवा, सिमरन खींची, लादूलाल मीणा, रेखा मीणा, पूजा सेन, श्वेता माथुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू शिक्षा के साथ संस्कार एवं स्वास्थ्य भी जरूरी : सीडीईओ शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री दूनी विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से हुए रूबरू दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। उपखंड के तहसील मुख्यालय दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) राजेश कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर विद्यालय को संबलन प्रदान किया। सीडीईओ शर्मा प्रातः 7:15 बजे विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए और वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्रार्थना सभा के पश्चात सीडीईओ ने उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा के साथ विद्यालय स्टाफ की बैठक ली। बैठक में पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सीडीईओ शर्मा ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी सोच, जिज्ञासा एवं भविष्य के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और स्वास्थ्य भी बेहद आवश्यक हैं। संस्कार एवं स्वास्थ्य के बिना प्राप्त शिक्षा समाज को दिशाहीन बना सकती है। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी, आत्महत्या, अस्वच्छता एवं खराब स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीडीईओ शर्मा ने कहा कि नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगूजर, अशोक शर्मा, गिरधारी शर्मा, दिलराम मीणा, श्योराम गुर्जर, संध्या किरण सेन, संतरा बाई बैरवा, सिमरन खींची, लादूलाल मीणा, रेखा मीणा, पूजा सेन, श्वेता माथुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- उनियारा नगरपालिका चुनाव: सभी 20 वार्डों के वैध प्रत्याशियों की सूची जारी, स्क्रूटनी के बाद 20 वार्डों में 117 उम्मीदवार मैदान में, देर शाम वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के समर्थन म 2े नाम वापस.ी चुनावी तस्वीर साफ. नगरपालिका उनियारा चुनाव को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 20 वार्डों के विधिमान्य नाम-निर्देशित प्रत्याशियों की सूची (प्ररूप-4) जारी कर दी गई है। कस्बे के 20 वार्डों में कुल 117 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि बसपा, आप और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। प्रमुख चुनावी स्थिति व वार्डवार प्रत्याशी: वार्ड 1 से 5: वार्ड 1 में 8 प्रत्याशी (कांग्रेस के कोशल राज, भाजपा के घासी लाल, बसपा के मोहम्मद आसिफ व 5 निर्दलीय), वार्ड 2 में 9 प्रत्याशी (कांग्रेस के विष्णु सैनी, भाजपा के यशवन्त साहू व 7 निर्दलीय), वार्ड 3 में 7 प्रत्याशी (कांग्रेस के इकबाल, भाजपा के अल्लादिया खां, आप के सिकन्दर खां व 4 निर्दलीय), वार्ड 4 में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस के नरेश कुमार गुर्जर, भाजपा के दीपक कुमार, बसपा के मुकेश कुमार व 2 निर्दलीय) तथा वार्ड 5 में 7 प्रत्याशी (कांग्रेस के अजय सिंह, भाजपा के महेश व 5 निर्दलीय) ताल ठोक रहे हैं। वार्ड 6 से 10: वार्ड 6 में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस के धनराज, भाजपा के राकेश कुमार), वार्ड 7 (एससी) में 3 प्रत्याशी (कांग्रेस के हेमन्त, भाजपा के विजय कुमार), वार्ड 8 (एससी महिला) में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस की पूजा, भाजपा की आशा देवी), वार्ड 9 में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस के चेतन, भाजपा के पिन्टू) तथा वार्ड 10 (एससी) में 3 उम्मीदवार (कांग्रेस के अरविन्द, भाजपा के हेमराज) मैदान में हैं। वार्ड 11 से 15: वार्ड 11 में 4 (भाजपा के जयदिप सिंह, कांग्रेस के सन्दीप), वार्ड 12 में 8 (कांग्रेस के धर्मप्रकाश, भाजपा के शुभम), वार्ड 13 में 6 (कांग्रेस के कन्हैया लाल, भाजपा के चिरंजीलाल), वार्ड 14 (महिला) में 4 (भाजपा की आशा, कांग्रेस की अमृता) तथा वार्ड 15 (महिला) में 5 प्रत्याशी (कांग्रेस की उषा, भाजपा की पिंकी) डटे हैं। वार्ड 16 से 20: वार्ड 16 (ओबीसी महिला) में 4 प्रत्याशी (कांग्रेस की ममता, भाजपा की कविता देवी), वार्ड 17 में 6 प्रत्याशी (कांग्रेस के बुद्धि प्रकाश, भाजपा के उम्मेद सिंह), वार्ड 18 में 10 प्रत्याशी (कांग्रेस के बाबू लाल, भाजपा के राजेश, बसपा के बंटी) एवं वार्ड 19 (महिला) में 3 प्रत्याशी (कांग्रेस की परवीन बी, भाजपा की सन्तोष जांगिड) मैदान में हैं। वार्ड 20 (महिला) में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जहाँ कांग्रेस की जमीला और भाजपा की अनीसा बानो सहित 10 निर्दलीय प्रत्याशी डटी हैं। जिनमे से कांग्रेस की प्रत्याशी के पक्ष मे 2 निर्दलीय के नाम वापसी की सुचना है. सूची जारी होते ही सभी प्रत्याशी वार्डों में जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुट गए हैं।1
- सभी सै निवेदन भाई साहब विजय बनाए हैं पूरे वार्ड में कार्य काम होगा जय जय कांग्रेस महाराजपुर वार्ड नंबर 1 निवाई तहसील कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल जी बेरवा उनका भव्य स्वागत किया गया अबकी बार कांग्रेस सरकार जय जय कांग्रेस1
- शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, 4 घंटे जाम के बाद बनी सहमति; 45 दिन में आबादी से बाहर शिफ्ट होगी दुकान *महिलाओं का फूटा गुस्सा—‘आबादी से हटाओ शराब ठेका’; लिखित आश्वासन पर खुला जाम, नई लोकेशन पर जाएगी दुकान* फूलिया कलां, 1 सितंबर (के.एम. कुरेशी)। उपखंड क्षेत्र के सांगरिया गांव में आबादी क्षेत्र, विद्यालय एवं धार्मिक स्थल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 250 से 300 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग पर पेड़ों की शाखाएं डालकर जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जाम से मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय, धार्मिक स्थल और आबादी के समीप शराब की दुकान होने से महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी पीड़ा जाम के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ शराब के कारण घरेलू विवाद भी बढ़ते हैं। उनका कहना था कि मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से महिलाओं एवं बालिकाओं को आवागमन में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दुकान को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखी। अधिकारियों ने की समझाइश, चार घंटे चली वार्ता जाम की सूचना पर फूलिया कलां तहसीलदार रामदेव धाकड़, थानाधिकारी दिनेश चौधरी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शराब ठेकेदार सुरेश खटीक निवासी सांगरिया भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों, अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच करीब चार घंटे तक वार्ता चली। लिखित आश्वासन पर खुला जाम वार्ता के बाद सहमति बनी कि आबकारी विभाग में स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ठेकेदार ने लिखित आश्वासन दिया कि नई लोकेशन स्वीकृत होने के बाद अधिकतम 45 दिन में शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। विद्यालय क्षेत्र के आसपास दुकान नहीं लगाने की बात भी आश्वासन में कही गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारू हुआ। कथित अवैध ब्रांचों की जांच की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकानों की कथित अवैध शाखाओं से बिक्री का मुद्दा भी उठाया और आबकारी विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक आशुतोष कौशिक से इस संबंध में मीडिया द्वारा सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब ग्रामीणों की नजर स्थल परिवर्तन की प्रक्रिया और 45 दिन में दुकान को नई स्वीकृत लोकेशन पर स्थानांतरित किए जाने पर है।2
- नगर निकाय चुनाव-2026 मतदान के लिए अभिभावकों के नाम लिखीं पाती, ’सब काम छोड़ दो, मम्मी-पापा वोट दो’ सवाई माधोपुर, 1 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता के लिए सतरंगी सप्ताह में भिन्न- भिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को नगरीय क्षेत्र के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में मतदान हेतु अभिभावकों के नाम पत्र/पाती लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान के लिए 9 सितंबर को होने वाले आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी साहूनगर में जहां स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगल एव राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन जिसमें सीडीईओ देवीलाल मीना एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा की उपस्थिति में बालिकाओं द्वारा पाती लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया तथा निजी शिक्षण संस्थान स्टेप बाय स्टेप स्कूल में जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया एवं सीडीईओ देवीलाल मीना की उपस्थिति में मतदान एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विषय पर विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के नाम पत्र/पाती लेखन किया। पत्र लेखन में प्रथम तीन -तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से पारितोषिक प्रदान किया गया।1
- टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती: शालिनी गौतम टिकट कटने के लिए मैं किसी को जिम्मेदार नहीं मानती, मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं और कोटा नगर निगम 100 वार्ड और खासकर महिलाओं को जिताने की कोशिश करूंगी: शालिनी गौतम कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद शालिनी गौतम का टिकट कट गया, जिसके बाद उनके समर्थकों की नाराजगी खुलकर सामने आई: समर्थकों ने प्रदेश महिला अध्यक्ष राखी गौतम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए: लेकिन शालिनी गौतम ने पूरे मामले में किसी को जिम्मेदार मानने से साफ इनकार कर दिया: उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसके साथ संगठन के आदेश के मुताबिक काम किया जाएगा...1
- अनंत चतुर्दशी पर कोटा में दिखेगा शौर्य, संस्कृति और भक्ति का संगम, 25 सितंबर को निकलेगी विराट शोभायात्रा अनंत चतुर्दशी पर कोटा में दिखेगा शौर्य, संस्कृति और भक्ति का संगम, 25 सितंबर को निकलेगी विराट शोभायात्रा कोटा में अनंत चतुर्दशी का पर्व इस बार भव्य और ऐतिहासिक नजर आने वाला है। 25 सितंबर को सूरजपोल गेट से विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शौर्य, संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शोभायात्रा में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही अखाड़ों के प्रदर्शन, 10 भजन मंडलियां और 10 डांडिया मंडलियां भी श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाएंगी। इस बार खास आकर्षण केरल का पारंपरिक युद्ध कौशल कलरी रहेगा, जो शोभायात्रा में शौर्य और रोमांच का नया रंग भरता नजर आएगा। आयोजकों के मुताबिक शोभायात्रा में करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी पर पूरा कोटा भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा।1
- रेलवे स्टेशन के बाहर पिछले महीने एक पोल पर लगाया गया तिरंगा ऊपर की किनार से फटा, सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पिछले महीने एक पोल पर लगाया गया तिरंगा ऊपर की किनार से फट गया था। जिसको लेकर आज मंगलवार सुबह खबर चलने के बाद आला अधिकारी हरक़त में आए और फटे हुए तिरंगे को उतार कर हटाया गया। DRMKota #PWDvibhagSawaiMadhopur, #CMO Jaipur, #railway department Sawai Madhopur #DRM Kota #Forest department Sawai Madhopur #bijali vibhag Sawai Madhopur #PWD mantri Diya Kumari, #cmho Sawai Madhopur , #pmosawaimadhopur #NagarParishadSawai Madhopur Ayukt, #Rajesh GoyalchAkki #C.M Jaipur, #SawaiMadhopur vidhayak aur krishi mantri Kirodi Lal Meena, #bijli vibhag Sawai Madhopur #videoviral, #Facebook Page3