Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांकेर पुलिस का सराहनीय पहल: सुदूर माड़ में भरोसा और सेवा की मिसाल
Ashish parihar Parihar
कांकेर पुलिस का सराहनीय पहल: सुदूर माड़ में भरोसा और सेवा की मिसाल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- नारायणपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी वजह हो सकती है। 👉 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।1
- सामाजिक आत्म संयम बहुत जरूरी, मन पर नियंत्रण तो सब पर नियंत्रण मुनी वीरभद्र जी 109 उपवास गतिमान दूसरे सबसे ज्यादा तप करने वाले जैन मुनी कोंडागांव :- सकल जैन समाज के जैन मुनि वीरभद्र के व्याख्यान को सुनने के लिए जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ओसवाल भवन पहुंच रहे है। इस दौरान मुनि वीरभद्र जी ने अपने तप, संयम और जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 175 दिनों का कठोर तप - किया, लेकिन वे इससे अधिक तप नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनके मन में अहंकार न आ जाए। उन्होंने बताया - कि तप केवल शरीर का नहीं, बल्कि मन का भी होता है। मन पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है। मुनि श्री ने कहा कि हर व्यक्ति तप कर सकता है, बस इसके लिए आत्मसंयम और दृढ़ संकल्प जरूरी है। मुनि श्री ने कहा कि सूर्य उदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही भोजन और जल ग्रहण करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव होता है। युवा पीढ़ी की जीवनशैली पर - जताई चिंताः उन्होंने आज की युवा पीढ़ी की जीवनशैली पर चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल, आज सबसे बड़ा घातक होते जा रहा है जो युवा पीढ़ी को समाज से धर्म से परिवार से दूर कर रहा है दूसरे सबसे अधिक कठोर तप करने वाले जैन मुनि वीरभद्र जी ने कहा कि यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप का अत्यधिक उपयोग बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे धीरे-धीरे सामाजिक और पारिवारिक संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें, विशेषकर रात के समय मोबाइल उपयोग को सीमित करें। मुनि वीरभद्र जी ने अंत में कहा कि तकनीक आवश्यक है, लेकिन उसका संतुलित उपयोग ही जीवन को सही दिशा दे सकता है।2
- बाबुल का घर छोड़ बेटा सजनी के घर चला…! सरगुजा से आया अनोखा मामला, जहां दुल्हन लेकर आई बारात तो विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्षेत्र के हर इंसान की जुबान पर बस इसी शादी की चर्चाएं छाई हुईं हैं. दरअसल, यहां दुल्हन देवमुनि एक्का ने दूल्हे बिलासुस बरवा से शादी रचाई है. खास बात तो ये रही कि यहां ना ही कन्यादान की रस्में निभाई गई ना ही दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. यहां रस्में विपरित ढंग से निभाई गई थी. यानी की बारात दुल्हन पक्ष की ओर से आया था और दूल्हा अपने ससुराल पहुंचा था. कभी देखी ऐसी शादी ये अनोखी शादी सरगुजा जिले का सुलपगा गांव में देखी गई है जहां दूल्हे और दुल्हन के बीच के सामाजिक अंतर को खत्म किया गया है. ये शादी स्थानीय मसी परंपरा के अनुसार निभाई गई है. यहां दूल्हा पक्ष को लड़की वालों की रस्में अदा करते देखा गया है और दुल्हन पक्ष को लड़के वालों के रस्म निभाते देखा गया है. सबकुछ इतना नया और अनोखा था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई.1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।1
- बादाम फेंककर बोला- “मैडम, याददाश्त बढ़ाइए… मेरी फाइल कहाँ है?” बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में युवक का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल! नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका द छत्तीसगढ़ चैनल पर। मैं हूँ आपकी। सरकारी दफ्तरों की लापरवाही और आम आदमी की परेशानी की कहानियाँ तो हम रोज सुनते हैं, लेकिन इस बार एक युवक ने अपना गुस्सा बड़ा ही अनोखे और मज़ेदार अंदाज़ में जताया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में नाम ट्रांसफर की फाइल एक साल से गुम होने पर तिफरा निवासी तरुण साहू ने आधा किलो बादाम का पैकेट लेकर अधिकारी की टेबल पर फेंक दिया। तरुण साहू ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले तिफरा के अभिलाषा परिसर स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में EWS फ्लैट का नाम ट्रांसफर कराने के लिए सभी दस्तावेज जमा कर दिए थे। आमतौर पर यह काम 1-2 महीने में हो जाता है, लेकिन 7 महीने बाद जब उन्होंने पूछा तो उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे ने कहा- “नामांतरण हो गया है, लेकिन फाइल नहीं मिल रही।” इसके बाद युवक ने 6 महीनों में 50 से ज़्यादा चक्कर लगाए, हर बार यही जवाब मिला- “फाइल खो गई है, मिल नहीं रही।” आखिरकार 17 अप्रैल को फिर वही जवाब मिलने पर तरुण साहू ने अपना अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने बादाम की पैकेट अधिकारी की टेबल पर फेंकते हुए कहा, “इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए। बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है ना!” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक साफ-साफ कह रहा है- “मैडम की याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम दिया है। एक साल से चक्कर लगा रहा हूँ, समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।” दूसरी ओर, अधिकारी पूनम पांडेय ने इसे अभद्र व्यवहार बताया है। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा कि युवक ने गाली-गलौज की, टेबल पर बादाम फेंककर अपमानित किया और बिना अनुमति वीडियो बनाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। दोस्तों, यह घटना सरकारी कामों में हो रही देरी और लापरवाही को लेकर लोगों के बढ़ते गुस्से को दिखाती है। एक तरफ आम आदमी साल भर दफ्तरों के चक्कर काटता रहता है, तो दूसरी तरफ फाइल गुम होने का बहाना सुनकर मजबूर हो जाता है। तरुण साहू का यह तरीका भले ही अनोखा हो, लेकिन यह सवाल जरूर उठाता है कि आखिर कब तक आम लोगों को इस तरह परेशान किया जाएगा? आपको क्या लगता है- युवक का यह विरोध जायज था या नहीं? कमेंट में जरूर बताएं। सरकारी दफ्तरों में अगर फाइल गुम हो जाए तो “बादाम” से काम नहीं चलेगा, जवाबदेही और तेज़ प्रक्रिया की जरूरत है। ताकि हर तरुण साहू को ऐसे अनोखे तरीके अपनाने न पड़ें। अगर खबर पसंद आई तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। मिलते हैं अगली खबर में।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- *🔺 दंतेवाड़ा/ कटे कल्याण की खबर* *🟥 दंतेवाड़ा की कटे कल्याण में जोरदार मूसलाधार बारिश...* *🟥 शादी समारोह में नजारा देखने को मिला...* *🛑छत्तीसगढ़ की जिला दंतेवाड़ा के कटेकल्याण मे मुसलाधार बारिश हुई । बारिश इतना अधिक था कि शादी समारोह में पड़ा खलल।*1