Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।1
- दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।’ पीएम ने संबोधन में कहा, ‘हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।’ ‘महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था’ पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ा है। कल, पूरे देश में करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह देखकर बेहद दुख हुआ कि जब महिलाओं के हित में लाया गया यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, SP और TMC जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। महिलाओं के अधिकार छीनकर, वे अपनी मेजें थपथपा रही थीं।’1
- मकान निर्माण की खुदाई के दौरान मिली भगवान नंदेश्वर की मूर्ति : पुरातत्व विभाग को दी गई सूचना धर्मनगर लांजी में मकान निर्माण की खुदाई के दौरान भगवान नंदेश्वर की मूर्ति निकलने का मामला सामने आया है, मूर्ति निकालने के बाद लोगों में आस्था उम्र पड़ी और भगवान नंदेश्वर की मूर्ति का विधि विधान पूर्वक अभिषेक किया गया और पूजन अर्चन उपरांत दर्शन के लिए रख दिया गया, यह घटना लांजी के वार्ड नंबर 9 की है इस मूर्ति के मिलने के बाद स्थानीय पार्षद किशोर रामटेकर को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पार्षद किशोर रामटेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि धर्म नगरी लाजी में यह आस्था का विषय है हालांकि यह मूर्ति लांजी के प्रसिद्ध किले के समीप ही मिली है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह यह मूर्ति भी किले की पुरातत्व धरोहर है वहीं पार्षद के द्वारा पुरातत्व विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया जानकारी मिलते ही प्राप्त विभाग भी मौके पर पहुंचा देखिए मामले को लेकर क्या बोले स्थानीय पार्षद1
- बाबुल का घर छोड़ बेटा सजनी के घर चला…! सरगुजा से आया अनोखा मामला, जहां दुल्हन लेकर आई बारात तो विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई एक अनोखी शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस क्षेत्र के हर इंसान की जुबान पर बस इसी शादी की चर्चाएं छाई हुईं हैं. दरअसल, यहां दुल्हन देवमुनि एक्का ने दूल्हे बिलासुस बरवा से शादी रचाई है. खास बात तो ये रही कि यहां ना ही कन्यादान की रस्में निभाई गई ना ही दूल्हा पक्ष दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा था. यहां रस्में विपरित ढंग से निभाई गई थी. यानी की बारात दुल्हन पक्ष की ओर से आया था और दूल्हा अपने ससुराल पहुंचा था. कभी देखी ऐसी शादी ये अनोखी शादी सरगुजा जिले का सुलपगा गांव में देखी गई है जहां दूल्हे और दुल्हन के बीच के सामाजिक अंतर को खत्म किया गया है. ये शादी स्थानीय मसी परंपरा के अनुसार निभाई गई है. यहां दूल्हा पक्ष को लड़की वालों की रस्में अदा करते देखा गया है और दुल्हन पक्ष को लड़के वालों के रस्म निभाते देखा गया है. सबकुछ इतना नया और अनोखा था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई.1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- Kawardha tower incident: कवर्धा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना ग्राम दशरंगपुर की है, जहां मनीष चंद्राकर नाम का युवक खुद पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी गई है। गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष चंद्राकर के खिलाफ पहले से ही FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मनीष को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।1
- मिल के पत्थर से टकराई तेज रफतार मोटर सायकल: 1 युवक ने मौके पर तोड़ा दम, 1 गंभीर घायल ग्राम मिरिया में तेज रफतार मोटर सायकल का कहर शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे के दरम्यानी उस वक्त देखने को मिला जब कारंजा से मिरिया आ रहे मोटर सायकल पर सवार 2 लोग मिल के पत्थर से टकरा गये, जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरा निवासी महेन्द्र पिता दुर्याेधन सोनवाने 25 वर्ष अपनी पत्नी और रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ अपने ससुराल ग्राम मिरिया आया हुआ था, जहां से वह अपने रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया हुआ था और वहां से कुछ सामान लेकर वापस मिरिया की तरफ आ रहा था, तभी ग्राम मिरिया में सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर से उनकी तेज रफतार मोटर सायकल टकराई, जानकारी मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेन्द्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पंहुची, जिसके बाद आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख के द्वारा तत्काल ही 112 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1