प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।’ पीएम ने संबोधन में कहा, ‘हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।’ ‘महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था’ पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ा है। कल, पूरे देश में करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह देखकर बेहद दुख हुआ कि जब महिलाओं के हित में लाया गया यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, SP और TMC जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। महिलाओं के अधिकार छीनकर, वे अपनी मेजें थपथपा रही थीं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।’ पीएम ने संबोधन में कहा, ‘हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।’ ‘महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था’ पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ा है। कल, पूरे देश में करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह देखकर बेहद दुख हुआ कि जब महिलाओं के हित में लाया गया यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, SP और TMC जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। महिलाओं के अधिकार छीनकर, वे अपनी मेजें थपथपा रही थीं।’
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।1
- बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।1
- सुरुंगपानी में भालू का हमला, युवक घायल राजिम गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरुंगपानी के जंगल में पानी पीने के दौरान एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। बता दें कि ग्राम लोहरसी निवासी राजकुमार यादव आज एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घटारानी घाट के पास बसे ग्राम केडी आमा (रमनपुर) जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे वे सुरुंगपानी क्षेत्र में पानी पीने के लिए रुके, तभी झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके दाहिने जंघा पर दांतों से काट लिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। साथ ही नाखूनों से पैर पर गहरे खरोंच भी आए। अचानक हुए इस हमले से वे संभल नहीं पाए, लेकिन संयोगवश भालू हमला कर वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। घायल अवस्था में ही राजकुमार यादव किसी तरह केडी आमा पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी और उन्हें तुरंत खडमा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया वहीं पीड़ित राजकुमार यादव ने बताया कि वे बाल-बाल बचे हैं और समय पर मदद के लिए ग्रामीणों, वन विभाग तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं वन विभाग एवं ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्र में वनोपज संग्रह करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, सतर्क रहें और वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर सरकारी अधिकारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब लेने के लिए संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सवालों से असहज होकर अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने वाले वकील से भी हाथापाई स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद एक वकील ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। आरोप है कि अधिकारी ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ? पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला हैं। ? प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आगे की कार्रवाई फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1
- मकान निर्माण की खुदाई के दौरान मिली भगवान नंदेश्वर की मूर्ति : पुरातत्व विभाग को दी गई सूचना धर्मनगर लांजी में मकान निर्माण की खुदाई के दौरान भगवान नंदेश्वर की मूर्ति निकलने का मामला सामने आया है, मूर्ति निकालने के बाद लोगों में आस्था उम्र पड़ी और भगवान नंदेश्वर की मूर्ति का विधि विधान पूर्वक अभिषेक किया गया और पूजन अर्चन उपरांत दर्शन के लिए रख दिया गया, यह घटना लांजी के वार्ड नंबर 9 की है इस मूर्ति के मिलने के बाद स्थानीय पार्षद किशोर रामटेकर को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पार्षद किशोर रामटेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि धर्म नगरी लाजी में यह आस्था का विषय है हालांकि यह मूर्ति लांजी के प्रसिद्ध किले के समीप ही मिली है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह यह मूर्ति भी किले की पुरातत्व धरोहर है वहीं पार्षद के द्वारा पुरातत्व विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया जानकारी मिलते ही प्राप्त विभाग भी मौके पर पहुंचा देखिए मामले को लेकर क्या बोले स्थानीय पार्षद1
- बालोद में करंट लगने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत: सफाई के बाद नल में हाथ धोते समय हुआ हादसा एक छोटी सी लापरवाही जान ले बैठी। बालोद शहर में सफाई का काम पूरा करने के बाद हाथ धोने गए 58 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया और वह मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा। पूरा इलाका सदमे में है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मस्जिद के पास एक दुखद हादसा हो गया। शहर के नयापारा निवासी 58 वर्षीय कृपाराम साहू सफाई का काम पूरा करने के बाद नल में हाथ धो रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अधेड़ व्यक्ति अपने घर के आसपास सफाई कर रहे थे। हाथ धोने के लिए नल की तरफ गए ही थे कि अचानक बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो कृपाराम साहू बेहोश पड़े थे। बालोद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नल में करंट कैसे आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। द छत्तीसगढ़ चैनल इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करता है और परिवार के प्रति संवेदना जताता है। हम विद्युत विभाग से मांग करते हैं कि शहर में पुरानी विद्युत लाइनों और नल कनेक्शनों की तुरंत जांच कराई जाए ताकि ऐसे जानलेवा हादसे दोबारा न हों। बिजली से जुड़े किसी भी काम के बाद हाथ धोने या नल छूने से पहले सावधानी बरतें। अगर आपके इलाके में भी बिजली या पानी के नल में करंट आने की समस्या है तो तुरंत विद्युत विभाग या द छत्तीसगढ़ चैनल को सूचित करें। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।1
- मिल के पत्थर से टकराई तेज रफतार मोटर सायकल: 1 युवक ने मौके पर तोड़ा दम, 1 गंभीर घायल ग्राम मिरिया में तेज रफतार मोटर सायकल का कहर शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे के दरम्यानी उस वक्त देखने को मिला जब कारंजा से मिरिया आ रहे मोटर सायकल पर सवार 2 लोग मिल के पत्थर से टकरा गये, जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरा निवासी महेन्द्र पिता दुर्याेधन सोनवाने 25 वर्ष अपनी पत्नी और रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ अपने ससुराल ग्राम मिरिया आया हुआ था, जहां से वह अपने रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया हुआ था और वहां से कुछ सामान लेकर वापस मिरिया की तरफ आ रहा था, तभी ग्राम मिरिया में सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर से उनकी तेज रफतार मोटर सायकल टकराई, जानकारी मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेन्द्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पंहुची, जिसके बाद आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख के द्वारा तत्काल ही 112 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1
- Post by हमर जशपुर1