मिल के पत्थर से टकराई तेज रफतार मोटर सायकल: 1 युवक ने मौके पर तोड़ा दम, 1 गंभीर घायल ग्राम मिरिया में तेज रफतार मोटर सायकल का कहर शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे के दरम्यानी उस वक्त देखने को मिला जब कारंजा से मिरिया आ रहे मोटर सायकल पर सवार 2 लोग मिल के पत्थर से टकरा गये, जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरा निवासी महेन्द्र पिता दुर्याेधन सोनवाने 25 वर्ष अपनी पत्नी और रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ अपने ससुराल ग्राम मिरिया आया हुआ था, जहां से वह अपने रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया हुआ था और वहां से कुछ सामान लेकर वापस मिरिया की तरफ आ रहा था, तभी ग्राम मिरिया में सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर से उनकी तेज रफतार मोटर सायकल टकराई, जानकारी मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेन्द्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पंहुची, जिसके बाद आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख के द्वारा तत्काल ही 112 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
मिल के पत्थर से टकराई तेज रफतार मोटर सायकल: 1 युवक ने मौके पर तोड़ा दम, 1 गंभीर घायल ग्राम मिरिया में तेज रफतार मोटर सायकल का कहर शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे के दरम्यानी उस वक्त देखने को मिला जब कारंजा से मिरिया आ रहे मोटर सायकल पर सवार 2 लोग मिल के पत्थर से टकरा गये, जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरा निवासी महेन्द्र पिता दुर्याेधन सोनवाने 25 वर्ष अपनी पत्नी और रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ अपने ससुराल ग्राम मिरिया आया हुआ था, जहां से वह अपने रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया हुआ था और वहां से कुछ सामान लेकर वापस मिरिया की तरफ आ रहा था, तभी ग्राम मिरिया में सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर से उनकी तेज रफतार मोटर सायकल टकराई, जानकारी मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेन्द्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पंहुची, जिसके बाद आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख के द्वारा तत्काल ही 112 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।
- मकान निर्माण की खुदाई के दौरान मिली भगवान नंदेश्वर की मूर्ति : पुरातत्व विभाग को दी गई सूचना धर्मनगर लांजी में मकान निर्माण की खुदाई के दौरान भगवान नंदेश्वर की मूर्ति निकलने का मामला सामने आया है, मूर्ति निकालने के बाद लोगों में आस्था उम्र पड़ी और भगवान नंदेश्वर की मूर्ति का विधि विधान पूर्वक अभिषेक किया गया और पूजन अर्चन उपरांत दर्शन के लिए रख दिया गया, यह घटना लांजी के वार्ड नंबर 9 की है इस मूर्ति के मिलने के बाद स्थानीय पार्षद किशोर रामटेकर को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पार्षद किशोर रामटेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि धर्म नगरी लाजी में यह आस्था का विषय है हालांकि यह मूर्ति लांजी के प्रसिद्ध किले के समीप ही मिली है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह यह मूर्ति भी किले की पुरातत्व धरोहर है वहीं पार्षद के द्वारा पुरातत्व विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया जानकारी मिलते ही प्राप्त विभाग भी मौके पर पहुंचा देखिए मामले को लेकर क्या बोले स्थानीय पार्षद1
- गंडई पुलिस ने थाना क्षेत्र में 2 किलो गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक समेत ₹30 हजार की जप्ती, 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुम्हारपारा निवासी मंगल तिवारी (36 वर्ष) को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से ₹20,000 कीमत का गांजा और ₹10,000 कीमत की बाइक सहित कुल ₹30,000 की जप्ती की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।1
- वारासिवनी मे तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, ब्रेकर मे धीमी हुई कार को पीछे से मारी टक्कर,सीएम राइस स्कूल वारासिवनी के पास सुबह 06 बजे की है घटना,बोलेरो चालक की मौत, दो घायल,सी.एम. राइस स्कूल के पास रविवार सुबह करीब 5:15 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने स्पीड ब्रेकर पर धीमी हुई कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र बावने (24) निवासी सिहोरा, बालाघाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओम पटले व प्रफुल्ल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर 112 डायल व वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची1
- वारासिवनी। सांदीपनि टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के 11 विद्यार्थियों का चयन विज्ञान मंथन यात्रा हेतु किया गया है। संस्था प्राचार्य हुमराज पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिशा निर्देशों के तहत किया गया है। यह कार्यक्रम मिशन एक्सीलेंस के अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस योजना में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं से कुमारी रानी पंचेश्वर, कुमारी माही पटले, कुमारी गरिमा सिंह कोहरे, हर्ष नेमा, पीयूष बाहेश्वर, उज्जवल बारमाटे, कक्षा 11 वीं से कुमारी हेमा उइके, कुमारी रीना वाडिवा, कुमारी टीना मर्सकोले, कक्षा 12 वीं से कुमारी अश्मि बिसेन, प्रियांशु चौधरी शामिल है। जो 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक अनुसंधान केंद्र ईसरो के विभिन्न केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान संस्था के शिक्षक प्रवीण राणा मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। चयनित विद्यार्थियों का दल 19 अप्रैल 2026 को वारासिवनी बस स्टैंड से निजी यात्री बस से विज्ञान भवन भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के परिजन, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण व उनके शुभचिंतकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- रविवार 19 अप्रैल को समूचे क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शाम 05 नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ब्रहम समाज के लोग महिला-पुरूष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में डीजे में संगीत की धुन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में भगवान परसुराम की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। ब्रह्म समाज के द्वारा दो दिवसीय महोत्सव का मनाया गया। जिसमें 18 अप्रैल को श्री राम भवन में मातृ शक्तियों और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।1
- दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार रात 8:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल के पारित न होने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर कहा, ‘नारी के दुख में मैं भी दुखी हूं। महिलाओं को अधिकार देने वाला यह संशोधन, जो 40 वर्षों से लंबित था, उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से ही यह अधिकार प्रदान करने के बारे में था।’ पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।’ पीएम ने आगे कहा, ‘आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।’ पीएम ने संबोधन में कहा, ‘हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।’ ‘महिला का अधिकार छीनकर विपक्ष ताली बजा रहा था’ पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ा है। कल, पूरे देश में करोड़ों महिलाओं की नजरें संसद पर टिकी थीं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यह देखकर बेहद दुख हुआ कि जब महिलाओं के हित में लाया गया यह प्रस्ताव गिर गया, तो कांग्रेस, DMK, SP और TMC जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। महिलाओं के अधिकार छीनकर, वे अपनी मेजें थपथपा रही थीं।’1
- कवर्धा वासियों के लिए अच्छी खबर है,शहर में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त 'मित्र मिलन चौपाटी' का शुभारंभ होने वाला है। यह चौपाटी वॉर्ड क्रमांक 09 में स्थित है और बहुत जल्द जनता के लिए खोल दी जाएगी। यहाँ एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे यह चौपाटी स्वाद, सफाई और सुकून का संगम होगी, जहाँ स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद वातावरण मिलेगा। यह एक सर्वसुविधायुक्त चौपाटी होगी, जो।नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और स्थानीय पार्षदों के अनुसार, यह चौपाटी कवर्धा के विकास और शहर की गौरवशाली पहचान में एक नई कड़ी होगी संपूर्ण कार्य पूर्ण व्यापारी भाइयों को स्थल आबंटित भी किया गया है।1
- मिल के पत्थर से टकराई तेज रफतार मोटर सायकल: 1 युवक ने मौके पर तोड़ा दम, 1 गंभीर घायल ग्राम मिरिया में तेज रफतार मोटर सायकल का कहर शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 बजे के दरम्यानी उस वक्त देखने को मिला जब कारंजा से मिरिया आ रहे मोटर सायकल पर सवार 2 लोग मिल के पत्थर से टकरा गये, जानकारी के अनुसार ग्राम चंगेरा निवासी महेन्द्र पिता दुर्याेधन सोनवाने 25 वर्ष अपनी पत्नी और रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ अपने ससुराल ग्राम मिरिया आया हुआ था, जहां से वह अपने रिश्तेदार युवक लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया हुआ था और वहां से कुछ सामान लेकर वापस मिरिया की तरफ आ रहा था, तभी ग्राम मिरिया में सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर से उनकी तेज रफतार मोटर सायकल टकराई, जानकारी मुताबिक इस सड़क दुर्घटना में लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेन्द्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पंहुची, जिसके बाद आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख के द्वारा तत्काल ही 112 की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय टीम के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1