logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिलाई स्वच्छता और जनभागीदारी की शपथ कटनी। जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शनिवार को मसुरहा घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल हुए। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर जल संरक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अभियान का उद्देश्य समाज में पानी की हर बूंद बचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जगाना रहा। � प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदियों, तालाबों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गईं और अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया

3 hrs ago
user_Balkishan Namdev
Balkishan Namdev
Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

कटनी में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिलाई स्वच्छता और जनभागीदारी की शपथ कटनी। जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शनिवार को मसुरहा घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल हुए। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर जल संरक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अभियान का उद्देश्य समाज में पानी की हर बूंद बचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जगाना रहा। � प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदियों, तालाबों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गईं और अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    1
    20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना खाकी बेबस! नग्न शराबी के आगे हाथ जोड़ती नजर आई सतना पुलिस, बीच सड़क चलता रहा तमाशा
    1
    सतना खाकी बेबस! नग्न शराबी के आगे हाथ जोड़ती नजर आई सतना पुलिस, बीच सड़क चलता रहा तमाशा
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया मैहर 09 मई 2026/कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अस्पताल परिसर में वार्ड, परिसर, शौचालय सहित सभी स्थानों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। नगर परिषद की टीम ने पूरे परिसर को चकाचक कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर मैहर ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों का नियमित रूप से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण करें तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद करें, उनके सुझाव लें और जनसहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाएं
    2
    मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

मैहर 09 मई 2026/कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मैहर नगर पालिका  परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर  में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अस्पताल परिसर में वार्ड, परिसर, शौचालय सहित सभी स्थानों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। नगर परिषद की टीम ने पूरे परिसर को चकाचक कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर मैहर ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों का नियमित रूप से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण करें तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद करें, उनके सुझाव लें और जनसहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाएं
    user_विक्रम रजक
    विक्रम रजक
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप* *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप* मैहर - मैहर जिले के उमरी फिफरी गांव में शासकीय राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार शिव गोपाल पर गरीबों के खाद्यान्न में गड़बड़ी करने और पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है कोटेदार द्वारा फिंगर लगवा लेने के बाद भी तीन तीन महीने का राशन नही दिया जाता है। कई हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया गया, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दर्शाया जा रहा है। आरोप है कि गरीबों के हक के राशन में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन माननीया कलेक्टर मैडम श्रीमती विदिशा मुखर्जी जी इस मामले में क्या कदम उठाते है और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
    4
    *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप*
*उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप*
मैहर - मैहर जिले के उमरी फिफरी गांव में शासकीय राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार शिव गोपाल पर गरीबों के खाद्यान्न में गड़बड़ी करने और पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है कोटेदार द्वारा फिंगर लगवा लेने के बाद भी तीन तीन महीने का राशन नही दिया जाता है। कई हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया गया, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दर्शाया जा रहा है। आरोप है कि गरीबों के हक के राशन में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन माननीया कलेक्टर मैडम श्रीमती विदिशा मुखर्जी जी इस मामले में क्या कदम उठाते है और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज सुबह मैहर के त्रिकूट पर्वत पर माँ शारदा भवानी का अलौकिक दिव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को जगत जननी के इस मनमोहक रूप के दर्शन का सौभाग्य मिला।
    1
    आज सुबह मैहर के त्रिकूट पर्वत पर माँ शारदा भवानी का अलौकिक दिव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को जगत जननी के इस मनमोहक रूप के दर्शन का सौभाग्य मिला।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    11 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    1
    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
    1
    खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी
रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना-माधवगढ़ के काली बाग पुल में बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, वही बस पलटने से कई यात्री घायल, रैस्क्यू में लगे लोग, यात्रियों की जान बचाने का कर रहे प्रयास।रीवा से सतना आ रही थी सूत्र सेवा की बस।
    3
    सतना-माधवगढ़ के काली बाग पुल में बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, वही बस पलटने से कई यात्री घायल, रैस्क्यू में लगे लोग, यात्रियों की जान बचाने का कर रहे प्रयास।रीवा से सतना आ रही थी सूत्र सेवा की बस।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.