खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
- कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने घर में लटके देखा, पुलिस बोली-हर एंगल से कर रहे हैं मामले की जांच कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।1
- कटनी में गूंजेगा कौमी एकता का पैगाम, उर्स मुबारक बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कटनी। संस्कारधानी कटनी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित हज़रत इश्शाह दाता विश्ती रह.अ. तिवार नदी कटनी के पावन उर्स मुबारक 2026 का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया जा रहा है। उर्स के मौके पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यह आयोजन वर्षों से कौमी एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। दरगाह परिसर में हर धर्म और समाज के लोग माथा टेककर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं। कार्यक्रम के तहत 10 मई को भव्य कव्वाली पेश की जाएगी, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे। वहीं 11 मई को भी कव्वाली का शानदार दौर चलेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार इश्क-ए-रसूल और इंसानियत का पैगाम देंगे। 12 मई को महफिल, दुआ और विशाल लंगर का आयोजन होगा, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तन्नू’ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कटनी की सरज़मीं पर आयोजित यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि जब दिल मिलते हैं, तब धर्म नहीं इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।2
- देशभर में जनगणना अभियान तेज़ी से शुरू हो गया है, जिसमें अधिकारी घर-घर पहुँच रहे हैं। इस अभियान को लेकर आम जनता में काफी उत्सुकता और भागीदारी देखी जा रही है। यह देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण आँकड़े जुटाने का बड़ा प्रयास है।1
- यह ग़ज़ल 60 की उम्र पार कर चुके लोगों की भावनाओं को बयां करती है। इसमें अकेलेपन के बजाय दोस्तों के साथ बुढ़ापे का सामना करने और जीवन में मिले हर पल का आभार व्यक्त करने का संदेश है।1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अनाज परिवहन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। ढीमरखेड़ा तहसील से 11 केंद्रों का अनाज जबलपुर भेजा जा रहा है, जबकि बहोरीबंद में खाली गोदाम उपलब्ध हैं, जिससे राज्य सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। इस मामले में कलेक्टर की चुप्पी और किसानों से भेदभाव ने विवाद को और गहरा दिया है।1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में किसान केंद्र प्रभारियों की मनमानी से बेहद परेशान हैं। उन्हें अपनी उपज बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।1
- शिवपुरी: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेराह अपहरण जैसी वारदातें आम हो गई हैं। ताजा मामला शिवपुरी का है, जहाँ बदमाशों ने एक युवती और उसकी महज 3 महीने की मासूम बच्ची का खुलेआम अपहरण कर लिया। इस घटना ने सूबे की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और जनता का आरोप है कि 'लाड़ली बहना' के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार को बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। जब प्रदेश के मुखिया और गृह मंत्री अपने अभिनंदन कार्यक्रमों में व्यस्त हों, तो जनता की फिक्र कौन करेगा?1
- 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।1