logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी में गूंजेगा कौमी एकता का पैगाम, उर्स मुबारक बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कटनी। संस्कारधानी कटनी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित हज़रत इश्शाह दाता विश्ती रह.अ. तिवार नदी कटनी के पावन उर्स मुबारक 2026 का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया जा रहा है। उर्स के मौके पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यह आयोजन वर्षों से कौमी एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। दरगाह परिसर में हर धर्म और समाज के लोग माथा टेककर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं। कार्यक्रम के तहत 10 मई को भव्य कव्वाली पेश की जाएगी, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे। वहीं 11 मई को भी कव्वाली का शानदार दौर चलेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार इश्क-ए-रसूल और इंसानियत का पैगाम देंगे। 12 मई को महफिल, दुआ और विशाल लंगर का आयोजन होगा, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तन्नू’ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कटनी की सरज़मीं पर आयोजित यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि जब दिल मिलते हैं, तब धर्म नहीं इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।

4 hrs ago
user_Balkishan Namdev
Balkishan Namdev
Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

कटनी में गूंजेगा कौमी एकता का पैगाम, उर्स मुबारक बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कटनी। संस्कारधानी कटनी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित हज़रत इश्शाह दाता विश्ती रह.अ. तिवार नदी कटनी के पावन उर्स मुबारक 2026 का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया जा रहा है। उर्स के मौके पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यह आयोजन वर्षों से कौमी एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। दरगाह परिसर में हर धर्म और समाज के लोग माथा टेककर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं। कार्यक्रम के तहत 10 मई को भव्य कव्वाली पेश की जाएगी, जिसमें

मशहूर कव्वाल अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे। वहीं 11 मई को भी कव्वाली का शानदार दौर चलेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार इश्क-ए-रसूल और इंसानियत का पैगाम देंगे। 12 मई को महफिल, दुआ और विशाल लंगर का आयोजन होगा, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तन्नू’ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कटनी की सरज़मीं पर आयोजित यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि जब दिल मिलते हैं, तब धर्म नहीं इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    1
    20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोंडवाना पार्टी एकता हुए हैं कचारगढ़ में खास कर जागो रे गोंडवाना भाई बचा लो अपना जल जंगल जमीन जय जोहार
    1
    गोंडवाना पार्टी एकता हुए हैं कचारगढ़ में खास कर जागो रे गोंडवाना भाई बचा लो अपना जल जंगल जमीन जय जोहार
    user_Mukesh Singh
    Mukesh Singh
    Farmer बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • सतना खाकी बेबस! नग्न शराबी के आगे हाथ जोड़ती नजर आई सतना पुलिस, बीच सड़क चलता रहा तमाशा
    1
    सतना खाकी बेबस! नग्न शराबी के आगे हाथ जोड़ती नजर आई सतना पुलिस, बीच सड़क चलता रहा तमाशा
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया मैहर 09 मई 2026/कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अस्पताल परिसर में वार्ड, परिसर, शौचालय सहित सभी स्थानों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। नगर परिषद की टीम ने पूरे परिसर को चकाचक कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर मैहर ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों का नियमित रूप से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण करें तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद करें, उनके सुझाव लें और जनसहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाएं
    2
    मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

मैहर 09 मई 2026/कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मैहर नगर पालिका  परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर  में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। अस्पताल परिसर में वार्ड, परिसर, शौचालय सहित सभी स्थानों की सघन सफाई कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। नगर परिषद की टीम ने पूरे परिसर को चकाचक कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार मैहर नगर पालिका परिषद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर मैहर ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डों का नियमित रूप से प्रातः एवं सायंकालीन भ्रमण करें तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद करें, उनके सुझाव लें और जनसहभागिता से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाएं
    user_विक्रम रजक
    विक्रम रजक
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप* *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप* मैहर - मैहर जिले के उमरी फिफरी गांव में शासकीय राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार शिव गोपाल पर गरीबों के खाद्यान्न में गड़बड़ी करने और पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है कोटेदार द्वारा फिंगर लगवा लेने के बाद भी तीन तीन महीने का राशन नही दिया जाता है। कई हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया गया, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दर्शाया जा रहा है। आरोप है कि गरीबों के हक के राशन में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन माननीया कलेक्टर मैडम श्रीमती विदिशा मुखर्जी जी इस मामले में क्या कदम उठाते है और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
    4
    *उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप*
*उमरी फिफरी में गरीबों के राशन पर डाका? कोटेदार शिव गोपाल पर खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप*
मैहर - मैहर जिले के उमरी फिफरी गांव में शासकीय राशन वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार शिव गोपाल पर गरीबों के खाद्यान्न में गड़बड़ी करने और पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है कोटेदार द्वारा फिंगर लगवा लेने के बाद भी तीन तीन महीने का राशन नही दिया जाता है। कई हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया गया, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दर्शाया जा रहा है। आरोप है कि गरीबों के हक के राशन में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन माननीया कलेक्टर मैडम श्रीमती विदिशा मुखर्जी जी इस मामले में क्या कदम उठाते है और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    1
    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
    1
    खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी
रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोंडवाना पार्टी एकता हुए हैं एमपी में सभी जिला से आदिवासी भाई आए हुए हैं
    1
    गोंडवाना पार्टी एकता हुए हैं एमपी में सभी जिला से आदिवासी भाई आए हुए हैं
    user_Mukesh Singh
    Mukesh Singh
    Farmer बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.