कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने घर में लटके देखा, पुलिस बोली-हर एंगल से कर रहे हैं मामले की जांच कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

- कटनी में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिलाई स्वच्छता और जनभागीदारी की शपथ कटनी। जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शनिवार को मसुरहा घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल हुए। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर जल संरक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अभियान का उद्देश्य समाज में पानी की हर बूंद बचाने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जगाना रहा। � प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नदियों, तालाबों और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गईं और अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेहूं खरीदी की 10 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से किसान परेशान हैं। उन्हें अपनी बाकी उपज व्यापारियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने खरीदी सीमा बढ़ाने की मांग की है और समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- RPF आरक्षक की प्रताड़ना से परेशान हुआ वेंडर, मांग रहा है महीने के 50 हजार जबलपुर स्टेशन पर काम करने वाले एक वेंडर का आरोप है कि आरपीएफ का एक आरक्षक उसे व्यापार करने देने के बदले 50,000 रुपये प्रति महीने की मांग कर रहा है। #jabalpur #jabalpur #jabalpur_city1
- तीन वर्षीय अनुरुद्ध का कचरे के ढेर में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर भारी पुलिस बल मौके मौजूद दमोह। जिले में तीन वर्षीय मासूम अनुरुद्ध का शव कचरे के ढेर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मासूम पिछले कुछ समय से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे। इसी दौरान कचरे के ढेर में शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी1
- *एक करोड़ 60 लाख की सड़क गायब,सिर्फ उद्घाटन, 50 लाख का गार्डन चेतन सिटी चगगरफाम में फिर से उद्घाटन, यही है हमारे क्षेत्र के पार्षद जो कि नगर निगम अध्यक्ष भी हैं1
- खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।1
- आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चर्च पर 'फ्री समर कैंप' की आड़ में हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को यीशु की कहानियां सिखाई जा रही थीं। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कथित गतिविधि का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।1
- : बरेला-कालगोड़ी मार्ग पर बॉक्साइट का आतंक: उड़ती धूल से राहगीर और ग्रामीण बेहाल बरेला। शारदा मंदिर से कालगोड़ी जाने वाला मार्ग वर्तमान में बॉक्साइट की धूल के कारण नरक बन चुका है। सड़क किनारे रखे बॉक्साइट के भंडारों से उड़ रही धूल अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर खतरा: धूल के गुबार के कारण बाइक सवारों को सामने का रास्ता नहीं दिखता, जिससे हादसों का डर बना रहता है। घरों में आफत: हवा के साथ बॉक्साइट घरों के भीतर घुस रहा है, जिससे लोगों का खाना-पीना और सोना दूभर हो गया है। बीमारियों का डर: स्थानीय लोगों में सांस की तकलीफ और आँखों में जलन की समस्या बढ़ रही है। मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बॉक्साइट का अवैध डंपिंग तुरंत रुकवाई जाए और धूल से निजात दिलाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाए।1