logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेराल स्थित आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में फैलेरिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मेराल स्थित आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में फैलेरिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर, मेराल में फैलेरिया जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वा से आए फैलेरिया जागरूकता अभियान से जुड़े मनीष दूबे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फैलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है और समय पर उपचार नहीं होने पर शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने फैलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने, आसपास जल जमाव नहीं होने देने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फैलेरिया रोधी दवा का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने फैलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर कुमारी दीपशिखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फैलेरिया जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सेंटर में संचालित चार जॉब रोल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर में 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा के साथ कम्प्यूटर, सिलाई, नर्सिंग एवं इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर, बाना हरादगा मोड़, मेराल में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8227870543 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर के संरक्षक इंजीनियर रंजीत वर्मा, सेंटर मैनेजर कुमारी दीपशिखा, प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर अर्जुन कुमार यादव, जीडीए ट्रेनर पूजा कुमारी, जीडीए ट्रेनर विशाल कुमार, एसएमवीओ ट्रेनर अलका कुमारी, इलेक्ट्रिशियन ट्रेनर राहुल कुमार सहित सेंटर के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_दैनिक भास्कर डंडई
दैनिक भास्कर डंडई
दंदई, गढ़वा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
    1
    चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है।
अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Ramashankar sharma
    1
    Post by Ramashankar sharma
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गढ़वा नगर पालिका चुनाव 2026 में झामुमो ने संतोष केसरी को दिया है समर्थन जीत का दावा करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने ली गढ़वा के विकास की गारंटी
    1
    गढ़वा नगर पालिका चुनाव 2026 में झामुमो ने संतोष केसरी को दिया है समर्थन जीत का दावा करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने ली गढ़वा के विकास की गारंटी
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    7 hrs ago
  • बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। विरनामा तुला पंचायत भवन में ग्रामीणों के सहयोग से शादी कराए जाने की जानकारी सामने आई है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। #Samastipur #Bihar #BreakingNews #ViralNews
    1
    बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है।
विरनामा तुला पंचायत भवन में ग्रामीणों के सहयोग से शादी कराए जाने की जानकारी सामने आई है।
यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
#Samastipur
#Bihar
#BreakingNews
#ViralNews
    user_India's Live
    India's Live
    News Anchor Garhwa, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • गढवा:- धुरकी थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराते हुए वायरल वीडियो मामला में नामजद अपराधी कुश्तर अंसारी ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के समक्ष किया आत्मसमर्पण पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट चुकी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस का अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
    1
    गढवा:- धुरकी थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराते हुए वायरल वीडियो मामला में नामजद अपराधी कुश्तर अंसारी ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के समक्ष किया आत्मसमर्पण
पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट चुकी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस का अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    पत्रकार Dhurki, Garhwa•
    9 hrs ago
  • गाड़ी के नंबर प्लेट ऐसा लगाकर ट्रैफिक पुलिस की उड़ाई धज्जियां
    1
    गाड़ी के नंबर प्लेट ऐसा लगाकर ट्रैफिक पुलिस की उड़ाई धज्जियां
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हेमंत कुमार की रिपोर्ट संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार की देर शाम करीब 6:00 बजे अंबेडकर चौक पर रंगारंग बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    1
    हेमंत कुमार की रिपोर्ट
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार की देर शाम करीब 6:00 बजे अंबेडकर चौक पर रंगारंग बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित
    1
    रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत
डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित
    user_दैनिक भास्कर डंडई
    दैनिक भास्कर डंडई
    दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Ramashankar sharma
    1
    Post by Ramashankar sharma
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.