logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

3 hrs ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
    1
    सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में हाथों में योगी का पोस्टर थामकर लोग उनकी जमकर बड़ाई और तारीफ करते दिखे, लेकिन जब बात वोट देने की आई तो उनके दिए बयान को लेकर चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने वोट के नाम पर क्या कहा।
    1
    उत्तर प्रदेश में हाथों में योगी का पोस्टर थामकर लोग उनकी जमकर बड़ाई और तारीफ करते दिखे, लेकिन जब बात वोट देने की आई तो उनके दिए बयान को लेकर चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने वोट के नाम पर क्या कहा।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वीडियो का हवाला देते हुए 50 साल के मदरसा छाप पर सवाल उठाया गया है कि वह नीट का विद्यार्थी है या अराजकतावादी। वीडियो में पुलिस को रोक रहे तमाम आंदोलनजीवियों के खिलाफ पुलिस से केस दर्ज करने और उनसे हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश को नुकसान पहुंचाने वालों पर नकेल कसने के लिए उनका सरकारी राशन-पानी, सरकारी नौकरी, सरकारी दाखिले और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बंद करने की बात कही गई है। भविष्य में ऐसे लोग देश के संसाधनों का फायदा न उठा सकें, इसके लिए इनके लाइसेंस और पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है।
    1
    वीडियो का हवाला देते हुए 50 साल के मदरसा छाप पर सवाल उठाया गया है कि वह नीट का विद्यार्थी है या अराजकतावादी। वीडियो में पुलिस को रोक रहे तमाम आंदोलनजीवियों के खिलाफ पुलिस से केस दर्ज करने और उनसे हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही देश को नुकसान पहुंचाने वालों पर नकेल कसने के लिए उनका सरकारी राशन-पानी, सरकारी नौकरी, सरकारी दाखिले और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बंद करने की बात कही गई है। भविष्य में ऐसे लोग देश के संसाधनों का फायदा न उठा सकें, इसके लिए इनके लाइसेंस और पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक नया वीडियो जारी किया है। इस नए वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने युवाओं को 'थैंक यू' कहा है। इसे 2026 का उनका नवीनतम भाषण और वीडियो संदेश बताया गया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक नया वीडियो जारी किया है। इस नए वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने युवाओं को 'थैंक यू' कहा है। इसे 2026 का उनका नवीनतम भाषण और वीडियो संदेश बताया गया है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आमी नदी सेतु निर्माण को लेकर श्रेय की राजनीति तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को भ्रामक बताते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि ग्राम चौरी (ब्लॉक बघौली) से गोरखपुर सीमा को जोड़ने वाले इस आमी नदी सेतु के निर्माण के लिए उन्होंने 23 जून 2025 को शासन को प्रस्ताव भेजा था और उसके बाद लगातार इसकी पैरवी की। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई बस्ती के 23 जुलाई 2026 के आधिकारिक पत्र में इस परियोजना की प्रगति का स्पष्ट उल्लेख है। विधायक के अनुसार, उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही सेतु निगम ने ₹2357.87 लाख (लगभग ₹23.58 करोड़) का आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। साथ ही, इस परियोजना को संतकबीरनगर जनपद की प्राथमिकता सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर झूठा श्रेय लेने के आरोपों पर हमला बोलते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्यों का मूल्यांकन भ्रामक पोस्टों के बजाय दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सच को अच्छी तरह समझती है और वास्तविकता अंततः सामने आ ही जाती है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि मेंहदावल के विकास के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे और उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र "राजनीति नहीं, विकास; प्रचार नहीं, प्रमाण" है।
    1
    संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आमी नदी सेतु निर्माण को लेकर श्रेय की राजनीति तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को भ्रामक बताते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि ग्राम चौरी (ब्लॉक बघौली) से गोरखपुर सीमा को जोड़ने वाले इस आमी नदी सेतु के निर्माण के लिए उन्होंने 23 जून 2025 को शासन को प्रस्ताव भेजा था और उसके बाद लगातार इसकी पैरवी की।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई बस्ती के 23 जुलाई 2026 के आधिकारिक पत्र में इस परियोजना की प्रगति का स्पष्ट उल्लेख है। विधायक के अनुसार, उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही सेतु निगम ने ₹2357.87 लाख (लगभग ₹23.58 करोड़) का आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। साथ ही, इस परियोजना को संतकबीरनगर जनपद की प्राथमिकता सूची में प्रथम स्थान पर रखा गया है।

सोशल मीडिया पर झूठा श्रेय लेने के आरोपों पर हमला बोलते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्यों का मूल्यांकन भ्रामक पोस्टों के बजाय दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सच को अच्छी तरह समझती है और वास्तविकता अंततः सामने आ ही जाती है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि मेंहदावल के विकास के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे और उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र "राजनीति नहीं, विकास; प्रचार नहीं, प्रमाण" है।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संतकबीरनगर में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में समीक्षा के दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 09 विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावा एक विवेचक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि चार विवेचकों से संबंधित विवेचनाओं को थाने से हटाकर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 व 109 से जुड़े गंभीर मामलों की बिंदुवार पड़ताल की। उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष ढंग से साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान समय से दर्ज करने और निर्धारित सीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता और तेजी के लिए यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे। आगामी सावन पर्व तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पैदल गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
    1
    संतकबीरनगर में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में समीक्षा के दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 09 विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावा एक विवेचक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि चार विवेचकों से संबंधित विवेचनाओं को थाने से हटाकर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 व 109 से जुड़े गंभीर मामलों की बिंदुवार पड़ताल की। उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष ढंग से साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान समय से दर्ज करने और निर्धारित सीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता और तेजी के लिए यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे। आगामी सावन पर्व तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पैदल गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गरीब चाय-समोसा विक्रेता के दोनों बच्चों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है। आस्था गुप्ता और अभय गुप्ता की इस प्रेरणादायक सफलता ने पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल बना दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गरीब चाय-समोसा विक्रेता के दोनों बच्चों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है। आस्था गुप्ता और अभय गुप्ता की इस प्रेरणादायक सफलता ने पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल बना दिया है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर जिले की महुली थाना पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की टीम ने 24 जुलाई 2026 को मैनसिर नहर पुलिया के पास से इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास और निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में महुली थाने में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) और 112(2) में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचंद्र गुप्ता (निवासी रामपुर, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर), प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू (निवासी खरवनिया कला, थाना महुली, संतकबीरनगर) और कुनाल (निवासी इमिलडिहा, थाना सहजनवा, गोरखपुर) के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर मैनसिर चौराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में मुख्य आरोपी रामचंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों से गाड़ियां चुराई थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल देवरिया के थाना मईल, दूसरी लखनऊ के थाना इटौंजा (बीकेटी) क्षेत्र और तीसरी बाराबंकी जिले से चोरी की गई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मैन्सिर स्थित एक आरओ प्लांट से 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की गई गाड़ियों को कम दाम में बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे, जिससे उनका भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलता था। 24 जुलाई को भी वे इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की नीयत से जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। बरामद वाहनों में पैशन प्रो (UP 52 AL 4933), सुपर स्पलेंडर (UP 32 JR 9802), पल्सर (UP 83 BS 1316) और दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें (हीरो एचएफ डीलक्स व पल्सर 150 सीसी) शामिल हैं। पुलिस अब संबंधित जिलों से गाड़ियों का ब्योरा जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    4
    संतकबीरनगर जिले की महुली थाना पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की टीम ने 24 जुलाई 2026 को मैनसिर नहर पुलिया के पास से इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास और निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में महुली थाने में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) और 112(2) में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचंद्र गुप्ता (निवासी रामपुर, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर), प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू (निवासी खरवनिया कला, थाना महुली, संतकबीरनगर) और कुनाल (निवासी इमिलडिहा, थाना सहजनवा, गोरखपुर) के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर मैनसिर चौराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में मुख्य आरोपी रामचंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों से गाड़ियां चुराई थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल देवरिया के थाना मईल, दूसरी लखनऊ के थाना इटौंजा (बीकेटी) क्षेत्र और तीसरी बाराबंकी जिले से चोरी की गई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मैन्सिर स्थित एक आरओ प्लांट से 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की गई गाड़ियों को कम दाम में बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे, जिससे उनका भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलता था। 24 जुलाई को भी वे इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की नीयत से जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। बरामद वाहनों में पैशन प्रो (UP 52 AL 4933), सुपर स्पलेंडर (UP 32 JR 9802), पल्सर (UP 83 BS 1316) और दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें (हीरो एचएफ डीलक्स व पल्सर 150 सीसी) शामिल हैं। पुलिस अब संबंधित जिलों से गाड़ियों का ब्योरा जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.