नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च मुंडावर। जिला खैरथल-तिजारा के मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने किया। पुलिस जवानों के साथ विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर
नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च मुंडावर। जिला खैरथल-तिजारा के मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने किया। पुलिस जवानों के साथ विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया
गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर
- ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन ग्रामिण सफाई कर्मचारियों को नपा सफाई कर्मचारियों को समर्थन @ssnnetwork11
- नूंह जिले में भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, पुन्हाना थाना प्रभारी और शिक्षा विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस और एसीबी की कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए टीमों ने पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को 50 हजार रुपये और शिक्षा विभाग के क्लर्क शाकिर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में रिश्वत की रकम बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- वार्ड नं. 8 की आवाज़ बनीं अदिति शर्मा! 🎙️ शिक्षा और रोजगार को बताया सबसे बड़ा मुद्दा1
- फ्लैंडी गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नहीं है रास्ता नहर पार करके जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है स्कूल1
- 15000 अवैध पानी कनेक्शन, इस महीने कटेंगे 2500 महेंद्रगढ़, नारनोल, रेवाडी, हरियाणाl1
- समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की समस्याएं समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की समस्याएं प्रशासन और जनता के बीच सेतु बना समाधान शिविर नारनौल, 7 सितंबर। हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिले में सोमवार व वीरवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें डीसी के सामने रखीं, जिन्हें सुनकर उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक का काम अटकना या लटकना नहीं चाहिए, हर काम तय समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की मंशा यही है कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का फायदा लोगों तक बिना किसी रुकावट के आसानी से पहुंचे, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। यहां लोग खुलकर अपनी बात रख पा रहे हैं और अधिकारी भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तय समय में निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है और यह शिविर दोनों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है।1
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस सोडावास. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूलों की माल्यार्पण से हुई। शिक्षक विकास कुमार ने उनकी जीवनी की व्याख्या बड़े ही रोचक तरीके से की | खास बात यह रही कि यह चित्र विद्यालय के ही पूर्व छात्र लक्ष्य ने स्वयं अपने हाथों से बनाया था। कार्यक्रम में विद्यालय में हो चुके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। एवं सरस्वती पूजन के साथ सभी गुरुजनों का सम्मान तिलक, खीर खिलाकर व फूल अर्पण कर किया गया । इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विकास कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्कूल अभिभावक जगवीर, ओमवीर, रणवीर द्वारा भोरेलाल (यानी राइजिंग सन ऑफ द सोसाइटी) के प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंजीनियर ओमवीर ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कुमार द्वारा किए गए कार्य अत्यंत सकारात्मक हैं और आने वाले समय में समाज को शिक्षा की एक नई दिशा की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जयसिंह पुत्र स्वर्गीय भोरेलाल लम्बरदार द्वारा विद्यालय को एक नई घंटी (स्कूल बेल) भेंट की गई, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रगति और आगे किए जा सकने वाले सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बच्चों द्वारा शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश , अध्यापक विकास एवं अध्यापिका पूनम ने उन्हें पेन और नोटबुक देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने सफल कार्यक्रम पर सभी को धन्यवाद दिया।1
- कर्मचारियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, सरकार गंभीरता से ले मांगें : आफताब सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विधायक चौधरी आफताब अहमद ने सरकार को घेरा सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें जल्द पूरी करे सरकार : आफताब अहमद कर्मचारियों के आंदोलन से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, सरकार गंभीरता से ले मांगें : आफताब1
- घर से वायर चोरी करने के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया1