राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस सोडावास. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ कलाँ में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूलों की माल्यार्पण से हुई। शिक्षक विकास कुमार ने उनकी जीवनी की व्याख्या बड़े ही रोचक तरीके से की | खास बात यह रही कि यह चित्र विद्यालय के ही पूर्व छात्र लक्ष्य ने स्वयं अपने हाथों से बनाया था। कार्यक्रम में विद्यालय में हो चुके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। एवं सरस्वती पूजन के साथ सभी गुरुजनों का सम्मान तिलक, खीर खिलाकर व फूल अर्पण कर किया गया । इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विकास कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्कूल अभिभावक जगवीर, ओमवीर, रणवीर द्वारा भोरेलाल (यानी राइजिंग सन ऑफ द सोसाइटी) के प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंजीनियर ओमवीर ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कुमार द्वारा किए गए कार्य अत्यंत सकारात्मक हैं और आने वाले समय में समाज को शिक्षा की एक नई दिशा की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जयसिंह पुत्र स्वर्गीय भोरेलाल लम्बरदार द्वारा विद्यालय को एक नई घंटी (स्कूल बेल) भेंट की गई, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रगति और आगे किए जा सकने वाले सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बच्चों द्वारा शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश , अध्यापक विकास एवं अध्यापिका पूनम ने उन्हें पेन और नोटबुक देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने सफल कार्यक्रम पर सभी को धन्यवाद दिया।

- सेना में लेफ्टिनेंट बने सचिन डबास का राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत )ने किया अभिनंदन सोडावास . भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर सचिन कुमार डबास का राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी के नेतृत्व में उनके निवास पहुंचकर अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बनवारी लाल ने लेफ्टिनेंट सचिन डबास एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में चयन होना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान जिला सचिव विनोद चौधरी उपाध्यक्ष श्रीराम डबास, एडवोकेट सरजीत चौधरी, भवानी सिंह, जगवीर चौधरी, हवासिंह चौधरी , नरेश जाट, राजवीर बिरसंग वास, संजय चौधरी भानोत जिला मिडिया, मुकेश डबास सहित महासभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एवं उनका उत्साहवर्धन निरंतर जारी रहेगा।1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव को लेकर मुंडावर में पुलिस का फ्लैग मार्च मुंडावर। जिला खैरथल-तिजारा के मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुंडावर थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने किया। पुलिस जवानों के साथ विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर2
- अपर्णा गुप्ता IAS के द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश.............1
- जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने छायाकार बंधुओं से किया समन्वय1
- Jija ke sang dawai Lene Gai Sali donon hi Lapata Revadi Haryana1
- नगर पालिका चुनाव को लेकर विधायक मांगीलाल मीणा ने वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान महिला प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा और जीत का आह्वान किया।1
- 🔥 वार्ड 25 में केशर देवी की आवाज बने जगन सैनी, वार्ड नं. 25 से केशर देवी का प्रतिनिधित्व जगन सैनी कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग के हितों से लेकर युवाओं के रोजगार तक के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, पिछड़ा वर्ग के अधिकार और वार्ड के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। देखिए पूरा इंटरव्यू और जानिए जगन सैनी का विजन…1
- भगवान के नाम और अनन्य भक्ति से ही मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है: संत दीपाई नाथ महाराज सोडावास । क्षेत्र के समीपवर्ती चिरूनी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकादशी पर्व के अवसर पर धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत दीपाई नाथ महाराज ने कहा कि संसार में रहते हुए ईश्वर के प्रति अनन्य भक्ति और परमपिता परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य जीवन का परम धर्म और मुख्य उद्देश्य है। संत दीपाई नाथ ने कहा कि वेद, उपनिषद और ब्रह्मसूत्रों का मूल सार यही है कि मानव को भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म संसार त्यागने या भागने की सीख नहीं देता, बल्कि परिवार और सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मन को परमात्मा से जोड़े रखने की कला सिखाता है। श्रीकृष्ण ही परम सत्य और सभी ऊर्जाओं के स्रोत प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कि इस संसार में केवल परमात्मा ही सत्य हैं। भगवान श्री कृष्ण ही परम सत्य और समस्त ऊर्जाओं का मूल स्रोत हैं। जीव उन्हीं का अंश है, परंतु माया के प्रभाव के कारण स्वयं के वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। श्रीमद्भागवत भयमुक्त होकर परमात्मा में लीन होने का मार्ग श्रीमद् भागवत महापुराण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह महान ग्रंथ शुकदेव जी और राजा परीक्षित के मध्य हुआ वह पावन संवाद है, जो मनुष्य को जीवन के अंतिम क्षणों में भी भयमुक्त होकर परमात्मा में लीन होने की राह दिखाता है। भागवत किसी मानव द्वारा रचित नहीं है, बल्कि भगवान ने अपनी योगमाया और दिव्य शक्ति से इसे ब्रह्माजी के हृदय में प्रकट किया था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रवचन सुनकर धर्म लाभ उठाया।1