*एसओजी व थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता — थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक आलाकत्ल चाकू बरामद।* *एसओजी व थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता — थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक आलाकत्ल चाकू बरामद।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 12 वर्षीय बालक की हत्या की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि लगभग 20:15 से 20:30 बजे के मध्य थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामगढ़ में एक बालक की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर थाना पन्नूगंज पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जांच/पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वादी शिव मूरत गुप्ता पुत्र तपेश्वरी, निवासी कस्बा रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि उसका नाती आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष व राज चौहान पुत्र विनोद चौहान खेलकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर सुनियोजित रुप से दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी पोस्ट रामगढ़ थाना पन्नूगंज, उम्र करीब 20 वर्ष छिपकर बैठा था, जिसे बच्चे नहीं देख पाएं, बच्चे आगे जाने लगे तो पीछे से आकर दोनों बच्चों को अंधेरे में पकड़कर ले गया और उसके नाती आर्यन गुप्ता उपरोक्त की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0- 48/2026 धारा 61(2), 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एसओजी की कुल चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 15.03.2026 को समय 13.05 बजे पकरहट नहर पुलिया राकी गांव के पास से आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी कसारी थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* एक अदद आलाकत्ल चाकू। *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसका एवं वादी पक्ष के बीच मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अभियुक्त के अनुसार मृतक की माता द्वारा जादू-टोना किये जाने की आशंका के कारण भी उनके परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। साथ ही लगभग 15 वर्ष पूर्व अभियुक्त के भाई की जलकर मृत्यु हो जाने की घटना को लेकर भी उसके मन में यह शंका बनी हुई थी कि उक्त घटना में वादी पक्ष का हाथ हो सकता है। इन्हीं बातों से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया है। *पुलिस टीम का विवरण-* 01. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी जनपद सोनभद्र। 03. हेड कांस्टेबल सुशील सिंह, का0 ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 04. हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

- अभी 2,3,4,5678 पूरे सेलो बंद शासन पावर लिमिटेड रिलायंस में अभी पूरे सेलो बंद जितने गाड़ी आई थी गाड़ी पूरे तरह से गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस पावर प्लांट में शिवपहरि में जिला सिंगरौली 🥀🥀🥀 200गाड़ी चढ़ रही थी लोकर गाड़ी बंद कर दिये रिलायंस वाले 26 गाड़ी चढ़ रही हैं अंदर में 24 घंटे में 8 चकर कट्टा होता है एक बाहर से रिलायंस वाले अपने गाड़ी बाहर से मंगाए है आप देख रहे सोशल मीडिया पर 26 गाड़ी आईसर की आई थी1
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- चितरंगी | तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला की अस्मत लूटने वाले शातिर आरोपी को चितरंगी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह जमानत की सेटिंग करने अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। बीमारी ठीक करने के नाम पर बुलाया था घर। मामला फरवरी माह का है। फरियादिया ने 16 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तबीयत खराब होने के कारण पड़ोसियों ने उसे गांव गांगी निवासी नागेन्द्र धर द्विवेदी (47) के बारे में बताया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है। आरोपी ने पहले महिला के घर आकर तंत्र-मंत्र किया, फिर अगले दिन 14 फरवरी को उसे अपने गांव गांगी बुलाया। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया। राज्यों की सीमाएं बदल रहा था आरोपी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था और सीमावर्ती राज्यों में छिपा हुआ था। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर खैरा में घेराबंदी। एसडीओपी राहुल सैयाम की निगरानी में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी नागेन्द्र धर द्विवेदी अपने किसी करीबी से जमानत के सिलसिले में चर्चा करने ग्राम खैरा आने वाला है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 87, 64(1), 76, 115(2) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, उमेश तिवारी, सउनि रमेश कोल, रमेश साकेत, राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल और अन्य टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।2
- yeah road jaldi's Jersey1
- Post by Patel Patel Singh1
- Post by Sanskar mishra1
- भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए अंबेडकर पार्क पिपरी में, इसके पहले विशाल शोभा यात्रा निकाली गई खाड़ पाथर बुद्ध भगवान के मंदिर से रेणुकूट का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पिपरी अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें रेणुकूट पिपरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बाबा साहेब के किए हुए समाज में अच्छे कार्यों को शिक्षा को ऊपर उठने के लिए अशिक्षित वर्ग को शिक्षा दिलाने के लिए लोगों ने अपना अपना उद्बोधन दिया1
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- एटा में शादी, धोखा और साजिश का मामला सामने आया है माधुरी और नीरज की शादी 12 साल पहले हुई थी, शादी के तीन साल बाद माधुरी गांव के ही देवसिंह के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली नीरज ने माधुरी के खिलाफ घर से जेवर और नकदी ले जाने का केस दर्ज कराया था, जो अभी भी चल रहा है अब माधुरी के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप पहले पति नीरज पर लगाया जा रहा है आशंका जताई जा रही है कि यह पूरी घटना नीरज पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए रची गई साजिश हो सकती है1