शमशान घाट व कब्रिस्तान जाने वाला मार्गों की बदहाली से अंतिम यात्रा में भी परेशानी, सासनी के ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता वर्षों से बदहाल पड़ा है। रास्ते पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक समस्या का सामना लोगों को उस वक्त होती है जब किसी मृतक की अंत्येष्टी या जमींदोज करने के लिए शव को ले जाया जाता है। लोगों को दुर्गंध और कीचड़ वाले रास्ते से होकर शव की अंतिम यात्रा करनी पड़ती है। मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। गंदगी के चलते आसपास दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार ग्रामीणों को शव को बेहद मुश्किल परिस्थितियों में लेकर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए शासन के पोर्टल पर कई बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में शिकायत पर आख्या लगाकर मामले की इतिश्री कर दी जाती है, जबकि धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने, जलभराव की समस्या दूर कराने तथा साफ-सफाई कराने की उच्चाधिकारियों से मांग की है। समस्या के समाधान हेतु मांग करने वालों में इस्लाम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रदीप, रामखिलाड़ी, कपिल गुप्ता, रामनिवास, अशोक, बनवारी लाल, गंगा सरन, होरी लाल, दिनेश, पवन, शिव कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं। वहीं ग्राम प्रधान भोला ने बताया की गांव के रास्ते मे बरसात होने के कारण जलभराव हो जाता हैं, जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
शमशान घाट व कब्रिस्तान जाने वाला मार्गों की बदहाली से अंतिम यात्रा में भी परेशानी, सासनी के ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता वर्षों से बदहाल पड़ा है। रास्ते पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक समस्या का सामना लोगों को उस वक्त होती है जब किसी मृतक की अंत्येष्टी या जमींदोज करने के लिए शव को ले जाया जाता है। लोगों को दुर्गंध और कीचड़ वाले रास्ते से होकर शव की अंतिम यात्रा करनी पड़ती है। मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर लंबे समय से पानी
भरा रहने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। गंदगी के चलते आसपास दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार ग्रामीणों को शव को बेहद मुश्किल परिस्थितियों में लेकर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए शासन के पोर्टल पर कई बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में शिकायत पर आख्या लगाकर
मामले की इतिश्री कर दी जाती है, जबकि धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने, जलभराव की समस्या दूर कराने तथा साफ-सफाई कराने की उच्चाधिकारियों से मांग की है। समस्या के समाधान हेतु मांग करने वालों में इस्लाम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रदीप, रामखिलाड़ी, कपिल गुप्ता, रामनिवास, अशोक, बनवारी लाल, गंगा सरन, होरी लाल, दिनेश, पवन, शिव कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं। वहीं ग्राम प्रधान भोला ने बताया की गांव के रास्ते मे बरसात होने के कारण जलभराव हो जाता हैं, जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- #बुलंदशहर BJP का कोई भी सांसद विधायक वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं देना है, जूते की माला टांग दो गांव के बाहर...1
- *शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन का शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान नमस्कार, शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा जगत से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। इंदौर की प्रख्यात शिक्षाविद् *डॉ. कंचन जैन* को शिक्षक दिवस, 5 सितंबर के शुभ अवसर पर *Certificate of Honour* से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, चरित्र निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान *हिन्दू सोशल वर्कर्स* के तत्वाधान में *डॉ. संजीव गोयल* द्वारा प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् *डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन* के प्रेरणादायी विचार "The true teachers are those who help us think for ourselves" को भी अंकित किया गया है। आयोजकों ने कहा - _"डॉ. कंचन जैन का समर्पण, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और वे डॉ. राधाकृष्णन की महान विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।"_ इस सम्मान के बाद शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। सहयोगियों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों ने डॉ. कंचन जैन को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। *शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन का शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान नमस्कार, शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा जगत से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। इंदौर की प्रख्यात शिक्षाविद् *डॉ. कंचन जैन* को शिक्षक दिवस, 5 सितंबर के शुभ अवसर पर *Certificate of Honour* से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, चरित्र निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान *हिन्दू सोशल वर्कर्स* के तत्वाधान में *डॉ. संजीव गोयल* द्वारा प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् *डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन* के प्रेरणादायी विचार "The true teachers are those who help us think for ourselves" को भी अंकित किया गया है। आयोजकों ने कहा - _"डॉ. कंचन जैन का समर्पण, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और वे डॉ. राधाकृष्णन की महान विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।"_ इस सम्मान के बाद शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। सहयोगियों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों ने डॉ. कंचन जैन को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।1
- Pani ka jal bharav kon jimmedar hai mathura nivari aayara kheda Bindu bulaki panchayat me pani ka jal bharav kon jimmedar hai mathura3
- जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में यूजीसी और आरक्षण के विरोध में सर्व समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगामी 10 सितंबर को सर्व समाज द्वारा आर्थिक आरक्षण लागू किए जाने एवं यूजीसी को वापस लेने को लेकर नगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाले जाने का ऐलान किया गया है। हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 सितंबर को नगर में निकलने वाली जन आक्रोश रैली का शुभारम्भ निधौली चौराहा के निकट बाई पास रोड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारम्भ होगी। जो महावीरगंज, मण्डी जवाहर गंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, कटरा चुंगी होते हुए आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगी। हिन्दू एकता समूह संस्थापक श्री हिन्दू समस्त सर्व समाज से आवाहन किया है, कि अपने हक और अधिकारो तथा अपने पाल्यों के भविष्य की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए अधिक से अधिक तादाद में जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग कर भाजपा नीत केन्द्र सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराए, ताकि सर्व समाज विरोधी ऐसी सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ कदापि खिलवाड़ नहीं कर सके।1
- *दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पुत्र की मौत, माता-पिता घायल* --------- *(सुल्तानपुर)* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल दंपति को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची अखंडनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुटी है, क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम के मुताबिक पुत्र और माता-पिता समेत तीनों लोगों की हुई मौत !!1
- मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए4
- #अलीगढ़ में दबंगई! युवक को जड़ा थप्पड़, विरोध किया तो घर पर लाठी-डंडों से हमला, अस्पताल में ₹10 हजार मांगने का आरोप!1
- मेरठ में अपने आवास से निकले सपा विधायक को गाड़ी में जाने तक रोक लिया गया. बड़ी हुज्जत के बाद सपा विधायक गाड़ी में बैठ पाए. बाद में उनकी गाड़ी धेर ली गई और उन्हें आगे जाने से रोका गया.1
- मथुरा में 41 वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान की महत्ता पर दिया गया जोर डॉक्टरों ने की अपील उत्तर प्रदेश भर में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आई विशेषज्ञों ने नेत्रदान के महत्व और इसकी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह पखवाड़ा आम जनमानस को नेत्रदान के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महादान है जिसकी उपयोगिता वही समझ सकता है जो दृष्टिहीनता का सामना कर रहा है मानव शरीर का कोई भी अंग मृत्यु के पश्चात किसी काम नहीं आता लेकिन मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर यदि डॉक्टरों की टीम को सूचित किया जाए तो कॉर्निया का छोटा सा हिस्सा सुरक्षित निकालकर किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को नई रोशनी दी जा सकती है अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निधि राघव ने बताया कि भारत में 32 लाख से अधिक लोग कॉर्निया संबंधी अंधापन Corneal Blindness से पीड़ित हैं उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को केवल कॉर्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से पुन दृष्टि प्रदान की जा सकती है डॉ राघव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़ा सामाजिक हित का कार्य है समाज में जितनी अधिक जागरूकता फैलेगी उतने ही अधिक दृष्टिहीन लोगों के जीवन में अंधेरा दूर कर नया उजाला लाया जा सकेगा कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी डॉक्टरों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया4