जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में यूजीसी और आरक्षण के विरोध में सर्व समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगामी 10 सितंबर को सर्व समाज द्वारा आर्थिक आरक्षण लागू किए जाने एवं यूजीसी को वापस लेने को लेकर नगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाले जाने का ऐलान किया गया है। हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 सितंबर को नगर में निकलने वाली जन आक्रोश रैली का शुभारम्भ निधौली चौराहा के निकट बाई पास रोड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारम्भ होगी। जो महावीरगंज, मण्डी जवाहर गंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, कटरा चुंगी होते हुए आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगी। हिन्दू एकता समूह संस्थापक श्री हिन्दू समस्त सर्व समाज से आवाहन किया है, कि अपने हक और अधिकारो तथा अपने पाल्यों के भविष्य की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए अधिक से अधिक तादाद में जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग कर भाजपा नीत केन्द्र सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराए, ताकि सर्व समाज विरोधी ऐसी सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ कदापि खिलवाड़ नहीं कर सके।
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में यूजीसी और आरक्षण के विरोध में सर्व समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगामी 10 सितंबर को सर्व समाज द्वारा आर्थिक आरक्षण लागू किए जाने एवं यूजीसी को वापस लेने को लेकर नगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाले जाने का ऐलान किया गया है। हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 सितंबर को नगर में निकलने वाली जन आक्रोश रैली का शुभारम्भ निधौली चौराहा के निकट बाई पास रोड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारम्भ होगी। जो महावीरगंज, मण्डी जवाहर गंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, कटरा चुंगी होते हुए आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगी। हिन्दू एकता समूह संस्थापक श्री हिन्दू समस्त सर्व समाज से आवाहन किया है, कि अपने हक और अधिकारो तथा अपने पाल्यों के भविष्य की सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुए अधिक से अधिक तादाद में जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग कर भाजपा नीत केन्द्र सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराए, ताकि सर्व समाज विरोधी ऐसी सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ कदापि खिलवाड़ नहीं कर सके।
- टूण्डला स्टेशन रोड स्थित श्रीजी ज्वेलर्स की दुकान मे हुई लूट का पुलिस ने किया सफल अनावरण टूण्डला के स्टेशन रोड़ पर श्रीजी ज्वैलर्स की दुकान में 2/3 जुलाई की रात को नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया मुठभेड में एक अभियुक्त सौदागर शेख मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ | अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, चोरी का माल व दस हजार रुपए एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण बरामद | घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाने एवं की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला द्वारा दी गयी बाइट नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-* 1. सौदागर शेख पुत्र फैजुल शेख नि0 कुरवानी टोला थाना मानिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल नि0भूड भरत नगर थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद । 2. गंगा उर्फ गौरव पुत्र रामपूत नि0 उडेसर थाना एका जिला फिरोजाबाद हाल पता नगला समन थाना कोतवाली देहात जनपद एटा । 3. अजीत कुमार पुत्र भीष्मपाल नि0 नगला समन थाना कोतवाली देहात जनपद एटा । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त सौदागर शेख उपरोक्त -* 1. मु0अ0स0 133/26 धारा 305ए/317(2)/331 बीएनएस थाना बागवाला जनपद एटा । 2. मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 4. मु0अ0सं0 NA/2021 धारा 380,454,511 भादवि थाना एमआईडीसी महाराष्ट्र । 5. मु0अ0सं0 NA/2021 धारा 399,402,461,511, भादवि थाना अछलपुर महाराष्ट्र । 6. मु0अ0सं0 3525/14 धारा 376(2) भादवि व 4/6/8/10 पॉक्सो एक्ट जिला मालदा पं0 बंगाल । 7. मु0अ0सं0 3038/14 धारा 395,397 भादवि व ¾ ई0एस एक्ट व 25/27 आर्म्स एक्ट जिला मालदा पं0 बंगाल । 8. मु0अ0सं0 103/16 धारा 399,402 भादवि थाना मानिकचंद जनपद मालदा पं0 बंगाल । 9. मु0अ0सं0 195/14 धारा 395,397 भादवि थाना मानिकचंद जनपद मालदा पं0बंगाल । 10.मु0अ0सं0 136/11 धारा 498A,34 भादवि मालदा पं0 बंगाल । 11.मु0अ0सं0 198/20 धारा 457,380 भादवि थाना पेटबसीराबाद जिला चेर्लापल्ली तेलंगाना । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त गंगा उर्फ गौरव उपरोक्त -* 1. मु0अ0स0 133/26 धारा 305ए/317(2)/331 बीएनएस थाना बागवाला जनपद एटा । 2. मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त अजीत कुमार उपरोक्त -* 01-मु0अ0सं0 318/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 02-मु0अ0सं0 436/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । *बरामदगी का विवरण-* एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस व सफेद धातु/ चाँदी का सामान जिसमे बिछवा , पायल , पांच मगंलसूत्र, हाथ के व्रेसलेट 07, हाथ के कंगन 02, लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति 01-01 , एक शुभ व एक लाभ, एक स्वास्तिक, दो सिक्के , दो अगूठी, दो कुबेरयन्त्र पत्ती, 03 दिये, चार जोडी कानो के टोकस, 04 काँच के मोती की माला , दो ऑक्सीजन सिलेण्डर व एक गैस का 05 लीटर का छोटा सिलेण्डर लाल रंग व एक इलेक्ट्रिक तराजू व एक सब्बल लोहे का व एक छेनी लोहे की व एक पेचकस व 10,000/- रुपये बरामद........ *गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -* 1. प्र0नि0 श्री बैजनाथ सिंह थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 2. व0उ0नि0 मनोज कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 3. उ0नि0 श्री अंकित कुमार चौकी प्रभारी राजा का ताल जनपद फिरोजाबाद । 4. उ0नि0 श्री हर्षित कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 5. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 6. उ0नि0 विजय कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 7. है0का0 818 कर्मवीर थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 8. है0का0 681 हरवेन्द्र थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 9. का0 559 आशीष राजपूत थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 10. का0 187 मोहन सिंह थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 11. का0 1162 प्रदीप कुमार थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । 12. का0 1204 पुष्पेन्द्र थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद । Updated News- 08/सितम्बर /26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- FIROZABADI COCKROACH ko follow karo aur bahujan samachar ko bhi sath me follow kare fayda apka hai #Shorts#YouTubeShorts #ViralShorts #DailyVlog #CityTour1
- शमशान घाट व कब्रिस्तान जाने वाला मार्गों की बदहाली से अंतिम यात्रा में भी परेशानी, सासनी के ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और कब्रिस्तान तक जाने वाला रास्ता वर्षों से बदहाल पड़ा है। रास्ते पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक समस्या का सामना लोगों को उस वक्त होती है जब किसी मृतक की अंत्येष्टी या जमींदोज करने के लिए शव को ले जाया जाता है। लोगों को दुर्गंध और कीचड़ वाले रास्ते से होकर शव की अंतिम यात्रा करनी पड़ती है। मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। गंदगी के चलते आसपास दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार ग्रामीणों को शव को बेहद मुश्किल परिस्थितियों में लेकर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए शासन के पोर्टल पर कई बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में शिकायत पर आख्या लगाकर मामले की इतिश्री कर दी जाती है, जबकि धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने, जलभराव की समस्या दूर कराने तथा साफ-सफाई कराने की उच्चाधिकारियों से मांग की है। समस्या के समाधान हेतु मांग करने वालों में इस्लाम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रदीप, रामखिलाड़ी, कपिल गुप्ता, रामनिवास, अशोक, बनवारी लाल, गंगा सरन, होरी लाल, दिनेश, पवन, शिव कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं। वहीं ग्राम प्रधान भोला ने बताया की गांव के रास्ते मे बरसात होने के कारण जलभराव हो जाता हैं, जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।3
- फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी बहनों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ा, 5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत कई सौगातें।1
- हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सठिया गांव पिता, पुत्री और बेटा घायल, सीएचसी में भर्ती पिता, पुत्री और बेटा घायल, सीएचसी में भर्ती हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सठिया गांव में मंगलवार शाम घर के सदस्यों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता, उनकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे सठिया गांव के सुरेश पुत्र किशनलाल का अपने ही घर के एक सदस्य से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। यह कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़ा बढ़ता देख सुरेश के बेटे विवेक और बेटी शिवानी अपने पिता को बचाने के लिए वहां पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सासनी सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों से पूरे मामले की जानकारी ली। घायल सुरेश ने पुलिस को बताया कि घर के लोगों ने ही उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी पक्ष ने फरवरी 2026 में भी मारपीट की थी। उस समय इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद आज फिर से घर के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। फिलहाल, पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ले चुकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है।1
- kids phone toy Name: kids phone toy Colour: Multicolor Recommended Age: 0-2 Years This Kids Learning Educational Phone Toy is specially designed to make early education fun, interactive, and engaging for kids. ✨ Why Parents Love It: Helps in early brain development Teaches Alphabets, Numbers & Basic Words पहचान कराए Animals, Fruits & Daily Objects Fun Music, Sound & Light Effects Easy-to-use Touch Buttons for kids Bright & Attractive Design kids love Learning Made Fun With 28 exciting functions, your child can explore: ABC & Numbers Animals & Sounds Fruits, Vegetables & Shapes Days, Months & Seasons Music & Fun Activities Safe for Kids Made from child-safe durable plastic Smooth edges for safe play Lightweight & easy to carry Product Details Material: Plastic Age Group: 2+ Years Type: Educational Toy Phone Language: English + Hindi Net Quantity: 1 Piece Perfect Gift Choice Best for birthdays, return gifts & early learning fun. Country of Origin: India1
- टूण्डला डिप्टी सीटीएम ने पत्रकार वार्ता मे रेलवे मे हो रहे विकास कार्यो की जानकारी साझा की सोमवार को उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रेलवे क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीआरएम प्रयागराज के निर्देशन में रेलवे क्षेत्र के विकास के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे के कंट्रोल ऑफिस के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे अस्पताल तथा एनसीआर इंटर कॉलेज और कंपनी बाग मैदान से संबंधित विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन परिसर में फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कुल पांच लिफ्ट तैयार की जा रही हैं, जिनमें से दो लिफ्ट चालू हो चुकी हैं। लिफ्ट शुरू होने से यात्रियों के साथ बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। अमित आनंद ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ स्टेशन के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। Updated News-08/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- सासनी में पुस्तकालय निर्माण और बुद्ध-भीम गाथा 17 सितंबर से नया भवन निर्माण की आधारशिला रखने के उपलक्ष्य में होगा सात दिवसीय बुद्ध-भीम गाथा का आयोजन सासनी-रुदायन रोड पर स्थित जरैया गदाखेड़ा गांव में सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय भवन की आधारशिला रखी जानी है, यह भवन क्षेत्र के बच्चों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। मंगलवार को समिति के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेश बौद्ध और अध्यक्ष युवराज सिंह भैय्या जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण की आधारशिला रखने के उपलक्ष्य में सात दिवसीय बुद्ध-भीम गाथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा। इसमें भगवान बुद्ध के जीवन और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की जाएगी। गाथा का आयोजन हर दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्रक्रम में प्रसिद्ध बुद्ध कथा आचार्य और धर्म सेवक, सूरज राही बौद्ध, गाथा का वाचन करेंगे। वे भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदेशों को संगीत और कथा के माध्यम से बताएंगे। कार्यक्रम के आखिर में 23 सितंबर को शाम 4 बजे से प्रसाद बांटा जाएगा। आयोजन के मंगल प्रारंभ कर्ता राष्ट्रपाल भंते जी ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को प्रेरित करने और उन्हें समाज के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों को ज्ञान के नए रास्ते खोलने और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी, हाथरस और द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (शाखा जनपद, हाथरस) हैं। आयोजकों ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्बुद्ध-भीम गाथा का आनंद लें और समाज के विकास में योगदान दें।3
- रूस में एवलांच का कहर: 11 लोगों की मौत रूस के North Caucasus में पर्वतारोहियों का एक समूह एवलांच की चपेट में आ गया। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। इलाके में एक और एवलांच आने के कारण बचाव दल को अपना अभियान रोकना पड़ा। एवलांच रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे रूस की सबसे ऊंची चोटियों में से एक Mount Mizhirgi से नीचे खिसका था और 33 पर्वतारोहियों के एक समूह से टकरा गया।1