logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबाला पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार के बल पर सोना लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अन्य सदस्य गिरफ्तार,* *दो भेजे जेल एक अभी रिमांड पर,* *वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा बरामद,* *सीआईए 01 ने की कार्रवाई,* ​ अंबाला पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए-01 की टीम ने हथियार के बल पर गाड़ी रोककर सोना लूटने की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लगभग 15 लाख रुपए कीमत का 102 ग्राम सोना और वारदात में इस्तेमाल अवैध देशी कट्टा बरामद कर लिया है। *​वारदात का विवरण* ​दिनांक 19 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता रजनीश कुमार, निवासी लुधियाना ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त 2026 को विराट नगर के पास अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को बलपूर्वक रोककर भारी मात्रा में सोना लूट लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलदेव नगर में अभियोग दर्ज कर जांच सीआईए-01 टीम को सौंपी गई थी। *​त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां* ​सीआईए-01 टीम के निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरजिंद्र सिंह व उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को दबोचा है। ​पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी: 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। *​हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,* आरोपी ​जय लोहिया (निवासी आया नगर, बाबा मोहल्ला, दिल्ली) - रिमांड के दौरान इसकी निशानदेही पर देशी पिस्तौल बरामद हुई है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ​साहिल (निवासी नचोली, जिला फरीदाबाद) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ​हन्नी वर्मा (निवासी जंडली, अंबाला) - वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है, जिससे गहन पूछताछ कर शेष सोने की रिकवरी और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। *​चौकाने वाला खुलासा* शिकायतकर्ता का कर्मचारी ही निकला था मास्टरमाइंड, ​पुलिस की गहन पूछताछ में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरी लूट की वारदात का मुख्य षड्यंत्रकर्ता कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता रजनीश कुमार का अपना ही कर्मचारी रितेश था। आरोपी रितेश ने ही सोची-समझी साजिश के तहत बदमाशों को गाड़ी में भारी मात्रा में सोना होने और उनके रूट की पुख्ता जानकारी मुहैया कराई थी। ​अंबाला पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ और शेष रिकवरी के लिए लगातार दबिश दे रही है। *।

13 hrs ago
user_Vaneet kashyap
Vaneet kashyap
अंबाला, अंबाला, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • बिलासपुर। जिले के नवागढ़ में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मनीष पाटिल की मौत हो गई। लोगों को जहरीले सांपों के खौफ से बचाने वाले मनीष को रेस्क्यू के दौरान उसी सांप ने डस लिया। सांप को डिब्बे में डालते वक्त हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का खौफनाक पल कैद हुआ है। ​बताया गया कि 112 की टीम मनीष पाटिल को स्नेक रेस्क्यू के लिए अपने साथ लेकर गई थी। रेस्क्यू के दौरान सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक समुचित इलाज नहीं मिल पाने का आरोप है।
    1
    बिलासपुर। जिले के नवागढ़ में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मनीष पाटिल की मौत हो गई। लोगों को जहरीले सांपों के खौफ से बचाने वाले मनीष को रेस्क्यू के दौरान उसी सांप ने डस लिया। सांप को डिब्बे में डालते वक्त हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे का खौफनाक पल कैद हुआ है।

​बताया गया कि 112 की टीम मनीष पाटिल को स्नेक रेस्क्यू के लिए अपने साथ लेकर गई थी। रेस्क्यू के दौरान सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक समुचित इलाज नहीं मिल पाने का आरोप है।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    19 min ago
  • शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह
    1
    शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह 
शाहाबाद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अवनीत सिंह
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    15 hrs ago
  • पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें
    1
    पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी
पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी
गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गली-मोहल्लों, बाजारों तथा विशेषकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप
पंचकूला सेक्टर-21 में मस्जिद के पास मिला व्यक्ति का श*व, इलाके में मचा हड़*कंप
पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के राज्यपाल ने वीर नारियों को किया सम्मानित, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान पंचकूला में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा की ओर से वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वीओ पंचकूला में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देश के वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने और उनके परिवारों का सम्मान करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान, कल्याण और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें वन रैंक वन पेंशन का कार्यान्वयन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के असंख्य सैनिकों ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा की है। उन्होंने विशेष रूप से रेजांग ला युद्ध में अहीरवाल क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 58.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और बजट आवंटन बढ़ाकर 178.14 करोड़ रुपये किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘पूर्व सैनिक गौरव स्मारिका’ और ‘विकास की बुलंद उड़ान’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरियाणा के प्रेसिडेंट कर्नल गोपाल सिंह, राज्यसभा के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स, परिषद के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल आर.पी.एस. भदौरिया, हरियाणा के प्रांत संचालक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जे.पी. शर्मा, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हरियाणा के राज्यपाल ने वीर नारियों को किया सम्मानित, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान

पंचकूला में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा की ओर से वीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
वीओ
पंचकूला में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने देश के वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने और उनके परिवारों का सम्मान करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान, कल्याण और पुनर्वास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान राज्यपाल ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें वन रैंक वन पेंशन का कार्यान्वयन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है।
प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के असंख्य सैनिकों ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा की है।
उन्होंने विशेष रूप से रेजांग ला युद्ध में अहीरवाल क्षेत्र के सैनिकों के वीरतापूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 58.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और बजट आवंटन बढ़ाकर 178.14 करोड़ रुपये किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार की सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘पूर्व सैनिक गौरव स्मारिका’ और ‘विकास की बुलंद उड़ान’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।
समारोह में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरियाणा के प्रेसिडेंट कर्नल गोपाल सिंह, राज्यसभा के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स, परिषद के नेशनल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मेजर जनरल आर.पी.एस. भदौरिया, हरियाणा के प्रांत संचालक प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जे.पी. शर्मा, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    17 hrs ago
  • 'थाने के अंदर भीडे सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.
    1
    'थाने के अंदर भीडे सिपाही, लात घूंसे चलें'

बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।
    1
    लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    23 min ago
  • सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    सेक्टर-11 के बार में झगड़े के बाद फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार में तड़के फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद हुई फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.