Shuru
Apke Nagar Ki App…
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन यूटा संगठन ने निकाला मशाल जुलूस सोनभद्र.... - टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन यूटा संगठन ने निकाला मशाल जुलूस - शिक्षकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी - मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में प्रदर्शन - “अनुभव का कोई विकल्प नहीं” – शिक्षकों का बयान मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी - यूटा पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जताया विरोध शहर में मशाल जुलूस से बना रहा चर्चा का - रॉबर्ट्सगंज में सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिक्षक रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहा तक निकला जुलूस।
Manoj Verma
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन यूटा संगठन ने निकाला मशाल जुलूस सोनभद्र.... - टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन यूटा संगठन ने निकाला मशाल जुलूस - शिक्षकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी - मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में प्रदर्शन - “अनुभव का कोई विकल्प नहीं” – शिक्षकों का बयान मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी - यूटा पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जताया विरोध शहर में मशाल जुलूस से बना रहा चर्चा का - रॉबर्ट्सगंज में सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिक्षक रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहा तक निकला जुलूस।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र.... - अवैध गैस सिलेंडर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - ओबरा क्षेत्र में कई दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया - पुलिस ने एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद, अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचे जाने की थी शिकायत - 3500 से 4000 रुपये में सिलेंडर बेचने की सूचना पर पुलिस ने मौके से सिलेंडर जब्त किए - संबंधित दुकानदारों से पूछताछ जारी, पूरे मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस - दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में पुलिस - ओबरा थाना क्षेत्र का मामला।1
- सोनभद्र। जनपद के ओबरा क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री की शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ओबरा पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। शिकायतों में बताया गया था कि एक सिलेंडर 3500 से 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानों की तलाशी ली गई, जिसमें एक दुकान से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही 32 सिलेंडरों को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध भंडारण और कालाबाजारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। संबंधित दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ओबरा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप का माहौल है और कई जगहों पर अवैध रूप से रखे गए सिलेंडरों को हटाने की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध गैस सिलेंडर के कारोबार पर ओबरा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने इलाके की कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था। बताया जा रहा है कि इन गैस सिलेंडरों को बाजार से ज्यादा कीमत पर, करीब 3500 से 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। ओबरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं अन्य दुकानदारों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- *🔶नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार* *🔶शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र एसआईटी टीम ने किया पर्दाफाश, तस्करी गैंग का हैंडलर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले कफ सिरप की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03, गट नं0 4, पटेल नगर, चिकलथाना, थाना चिकलथाना, जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को दिनांक 16.03.2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ के विवरण :-* अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बंग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों के माध्यम से अपने ड्राइवरों द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां से उक्त ट्रकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर लोग बांग्ला भाषी है, क्योंकि बांग्लादेश तक इस नशीले कफ सीरप फेंसाडील की तस्करी के गैंग द्वारा काम करने में बांग्ला भाषियों के सम्मिलित होने से आसानी रहती है । उसने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर—अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, (निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 15.03.2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग ₹1,00,000/- की धनराशि प्राप्त होनी थी। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03 गट नं0 4 पटेल नगर चिकलथाना थाना चिकलथाना जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) उम्र लगभग 42 वर्ष। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. मु0अ0सं0- 164/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना मारंगा जनपद पूर्णिया बिहार। 03. मु0अ0सं0- 240/25 धारा 8सी, 25(2) एनडीपीएस एक्ट थाना वायसी जनपद पूर्णिया बिहार। 04. मु0अ0सं0- 133/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस थाना सरसी जनपद पूर्णिया बिहार। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01. निरीक्षक सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 02. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 03. मु0आ0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र। (एसआईटी सोनभद्र)। 04. मु0आ0 मनीष सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।2
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- akashi bijli ka pawar1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1