Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन हावड़ा (प. बंगाल) से गिरोह का हैंडलर जुबेर हुसैन शेख गिरफ्तार। जांच में खुलासा—रांची से लेकर बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क, ट्रकों के जरिए होती थी सप्लाई। गिरोह का खेल बेनकाब, अन्य तस्करों की तलाश जारी।
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
सोनभद्र नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन हावड़ा (प. बंगाल) से गिरोह का हैंडलर जुबेर हुसैन शेख गिरफ्तार। जांच में खुलासा—रांची से लेकर बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क, ट्रकों के जरिए होती थी सप्लाई। गिरोह का खेल बेनकाब, अन्य तस्करों की तलाश जारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र.... - टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन यूटा संगठन ने निकाला मशाल जुलूस - शिक्षकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी - मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में प्रदर्शन - “अनुभव का कोई विकल्प नहीं” – शिक्षकों का बयान मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी - यूटा पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जताया विरोध शहर में मशाल जुलूस से बना रहा चर्चा का - रॉबर्ट्सगंज में सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिक्षक रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहा तक निकला जुलूस।1
- चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां गांव स्थित टोला बरवा में उस समय सनसनी फैल गई, जब पांच दिन से लापता एक व्यक्ति का शव नदी किनारे बरामद हुआ। मृतक की पहचान शिवचरण गोंड़ (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते 14 मार्च को घर से निकले थे और तब से लापता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवचरण गोंड़ 14 मार्च की सुबह अपने घर से महुआ का पत्ता साफ करने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के जंगलों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी तलाश में जुट गई थी। इसी बीच गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों को जब सूचना दी गई तो वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवचरण गोंड़ के रूप में की। घटना की सूचना पाकर जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सीधे-सीधे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। ओबरा नगर के शारदा मंदिर से लेकर बग्गा नाला तक सड़क किनारे लगे गिट्टी प्लांट और तेज रफ्तार से दौड़ रही बोल्डर लोड गाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। हर गुजरती गाड़ी के साथ उड़ने वाला धूल-धक्कड़ राहगीरों की सांसों में जहर घोल रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धूल के कारण सांस की दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और न ही प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ओवरलोड और तेज रफ्तार गाड़ियों पर सख्ती की जाए और गिट्टी प्लांटों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर ओबरा की जनता यूं ही धूल और बीमारियों के बीच जीने को मजबूर रहेगी?1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- ओबरा नवरात्रि के पावन और पवित्र अवसर पर बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर स्थित काली गुफा में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ माता रानी का पूजन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर मंदिर के सभी सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है, जिसमें प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1