धूल के गुबार में दम तोड़ती जिंदगी: ओबरा में प्रदूषण से हाहाकार, प्रशासन बेखबर! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सीधे-सीधे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। ओबरा नगर के शारदा मंदिर से लेकर बग्गा नाला तक सड़क किनारे लगे गिट्टी प्लांट और तेज रफ्तार से दौड़ रही बोल्डर लोड गाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। हर गुजरती गाड़ी के साथ उड़ने वाला धूल-धक्कड़ राहगीरों की सांसों में जहर घोल रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धूल के कारण सांस की दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और न ही प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ओवरलोड और तेज रफ्तार गाड़ियों पर सख्ती की जाए और गिट्टी प्लांटों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर ओबरा की जनता यूं ही धूल और बीमारियों के बीच जीने को मजबूर रहेगी?
धूल के गुबार में दम तोड़ती जिंदगी: ओबरा में प्रदूषण से हाहाकार, प्रशासन बेखबर! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सीधे-सीधे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। ओबरा नगर के शारदा मंदिर से लेकर बग्गा नाला तक सड़क किनारे लगे गिट्टी प्लांट और तेज रफ्तार से दौड़ रही बोल्डर लोड गाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। हर गुजरती गाड़ी के साथ उड़ने वाला धूल-धक्कड़ राहगीरों की सांसों में जहर घोल रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धूल के कारण सांस की दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और न ही प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ओवरलोड और तेज रफ्तार गाड़ियों पर सख्ती की जाए और गिट्टी प्लांटों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर ओबरा की जनता यूं ही धूल और बीमारियों के बीच जीने को मजबूर रहेगी?
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सीधे-सीधे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। ओबरा नगर के शारदा मंदिर से लेकर बग्गा नाला तक सड़क किनारे लगे गिट्टी प्लांट और तेज रफ्तार से दौड़ रही बोल्डर लोड गाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। हर गुजरती गाड़ी के साथ उड़ने वाला धूल-धक्कड़ राहगीरों की सांसों में जहर घोल रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धूल के कारण सांस की दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और न ही प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ओवरलोड और तेज रफ्तार गाड़ियों पर सख्ती की जाए और गिट्टी प्लांटों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर ओबरा की जनता यूं ही धूल और बीमारियों के बीच जीने को मजबूर रहेगी?1
- *🔶नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार* *🔶शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र एसआईटी टीम ने किया पर्दाफाश, तस्करी गैंग का हैंडलर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले कफ सिरप की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03, गट नं0 4, पटेल नगर, चिकलथाना, थाना चिकलथाना, जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को दिनांक 16.03.2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ के विवरण :-* अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बंग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों के माध्यम से अपने ड्राइवरों द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां से उक्त ट्रकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर लोग बांग्ला भाषी है, क्योंकि बांग्लादेश तक इस नशीले कफ सीरप फेंसाडील की तस्करी के गैंग द्वारा काम करने में बांग्ला भाषियों के सम्मिलित होने से आसानी रहती है । उसने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर—अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, (निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 15.03.2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग ₹1,00,000/- की धनराशि प्राप्त होनी थी। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03 गट नं0 4 पटेल नगर चिकलथाना थाना चिकलथाना जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) उम्र लगभग 42 वर्ष। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. मु0अ0सं0- 164/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना मारंगा जनपद पूर्णिया बिहार। 03. मु0अ0सं0- 240/25 धारा 8सी, 25(2) एनडीपीएस एक्ट थाना वायसी जनपद पूर्णिया बिहार। 04. मु0अ0सं0- 133/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस थाना सरसी जनपद पूर्णिया बिहार। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01. निरीक्षक सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 02. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 03. मु0आ0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र। (एसआईटी सोनभद्र)। 04. मु0आ0 मनीष सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।2
- सोनभद्र, 18 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्म के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता वितरित की गई। अंत में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*1
- ओबरा नवरात्रि के पावन और पवित्र अवसर पर बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर स्थित काली गुफा में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ माता रानी का पूजन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर मंदिर के सभी सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है, जिसमें प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1