ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मंगलवार को ग्राम पंचायत भरकुंडी में फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर में नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा अविअ.लक्ष्मी लाल गमेती, प्रगति प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार सुनिया की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ है। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया है। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया है। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने एवं सुरक्षा का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत भरकुंडी के सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है की जनकल्याणकारी शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है। वहीं पौधारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया है। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जन प्रतिनिधि,पंचायत कार्मिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मंगलवार को ग्राम पंचायत भरकुंडी में फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर
में नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा अविअ.लक्ष्मी लाल गमेती, प्रगति प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार सुनिया की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ है। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया है। शिविर के दौरान
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया है। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने एवं सुरक्षा का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत भरकुंडी के सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है की जनकल्याणकारी शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का
लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है। वहीं पौधारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया है। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जन प्रतिनिधि,पंचायत कार्मिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- युवाओं और किसानों को सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं..... रमाकांत पटेल "प्रदेश प्रवक्ता" आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश1
- शामगढ़ के शांतिकुंज पर सेन समाज के मंदिर परागन में समाज जनों की रखी गई बैठक, बैठक में पौधारोपण को लेकर लिए गए अहम फैसले शामगढ़ के शांतिकुंज पर सेन समाज के मंदिर परागन में समाज जनों की रखी गई बैठक, बैठक में पौधारोपण को लेकर लिए गए अहम फैसले1
- पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ1
- बिना ऑपरेशन पंचकर्म थैरेपी से घुटनों का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा है 83020838351
- 19 राज्यों में पेपर माफिया, निशाने पर शिक्षक-पुलिस भर्तियां; नीट से सालों का गुस्सा फूटा 19 राज्यों में पेपर माफिया, निशाने पर शिक्षक-पुलिस भर्तियां; नीट से सालों का गुस्सा फूटा1
- दिल्ली पुलिस ने की हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए फांसी की मांग नई दिल्ली । दिल्ली दंगों के दौरान मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा को लेकर बहस तेज हो गई है। दोषियों को सजा सुनाने से पहले दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए फांसी की मांग करते हुए इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला बताया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में सजा पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद के लिए अधिकतम सजा यानी फांसी की मांग की। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि यह हत्या बेहद क्रूर, सुनियोजित और जघन्य तरीके से अंजाम दी गई, जिससे समाज में भय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई। कोर्ट ने अब सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई की तारीख दी है। हत्थकित शर्मा में हुई कोर्ट ने 13 जुलाई को इन्हें ठहराया था दोषी कड़कड़डूमा कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद को हत्या, अपहरण, दंगा और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने सहित कई गंभीर धाराओं में दोषी करार दिया था। अब अदालत इन दोषियों को मिलने वाली सजा पर अंतिम फैसला सुनाएगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। नाले में मिला था आईबी अधिकारी शर्मा का शव यह मामला दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि 25 फरवरी 2020 को ऑफिस से लौटने के बाद अंकित शर्मा दोबारा बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव चांदबाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप था कि तत्कालीन आप पार्षद ताहिर हुसैन और उसके साथियों ने उनकी हत्या कर शवाको नाले में फेंक दिया। इसी मामले में अब दोषियों की सजा पर अदालत का फैसला आना बाकी है। बचाव पक्ष ने किया विरोध वहीं, बचाव पक्ष ने फांसी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि हर हत्या का मामला मौत की सजा का आधार नहीं बन सकता। वकीलों ने अदालत को बताया कि 91 गवाहों की गवाही और लंबे ट्रायल के बाद 11 आरोपियों में से केवल 5 को दोषी ठहराया गया, जबकि 6 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।1