दिल्ली पुलिस ने की हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए फांसी की मांग नई दिल्ली । दिल्ली दंगों के दौरान मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा को लेकर बहस तेज हो गई है। दोषियों को सजा सुनाने से पहले दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए फांसी की मांग करते हुए इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला बताया है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में सजा पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद के लिए अधिकतम सजा यानी फांसी की मांग की। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि यह हत्या बेहद क्रूर, सुनियोजित और जघन्य तरीके से अंजाम दी गई, जिससे समाज में भय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई। कोर्ट ने अब सजा सुनाने के लिए 31 जुलाई की तारीख दी है। हत्थकित शर्मा में हुई कोर्ट ने 13 जुलाई को इन्हें ठहराया था दोषी कड़कड़डूमा कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद को हत्या, अपहरण, दंगा और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने सहित कई गंभीर धाराओं में दोषी करार दिया था। अब अदालत इन दोषियों को मिलने वाली सजा पर अंतिम फैसला सुनाएगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। नाले में मिला था आईबी अधिकारी शर्मा का शव यह मामला दयालपुर थाने में अंकित शर्मा के पिता रविंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि 25 फरवरी 2020 को ऑफिस से लौटने के बाद अंकित शर्मा दोबारा बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव चांदबाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप था कि तत्कालीन आप पार्षद ताहिर हुसैन और उसके साथियों ने उनकी हत्या कर शवाको नाले में फेंक दिया। इसी मामले में अब दोषियों की सजा पर अदालत का फैसला आना बाकी है। बचाव पक्ष ने किया विरोध वहीं, बचाव पक्ष ने फांसी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि हर हत्या का मामला मौत की सजा का आधार नहीं बन सकता। वकीलों ने अदालत को बताया कि 91 गवाहों की गवाही और लंबे ट्रायल के बाद 11 आरोपियों में से केवल 5 को दोषी ठहराया गया, जबकि 6 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

- हेपेटाइटिस-बी से बचाव: गर्भवती महिलाओं की जांच और नवजात को 24 घंटे में टीका जरूरी चित्तौड़गढ़।हेपेटाइटिस-बी जागरूकता अभियान: गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कराएं, नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर लगवाएं हेपेटाइटिस-बी का टीका, सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध सुविधा4
- मानसिक रूप से विकृत वक्ति के परिजनों ने पेंशन शुरू करवाने के नाम पर रजिस्ट्री करवादी। भूपालसागर। उपखण्ड क्षेत्र के राणावतों की सादडी मे स्थित खेड़ी निवासी गोपी पत्नी माणा भील ने भूपालसागर तहसीलदार अपूर्व गौतम एवं पुलिस थाना भूपालसागर मे अपने पुत्र केला पुत्र माना भील सहित पहुँच रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया की इनकी खेती की जमीन गांव मे पटवार हल्का पटोलिया तहसील भूपालसागर मे खसरा संख्या 1292/265 है जिसे अपने ही समाज और रिस्तेदार लोगों ने पेंशन शुरू करवाने का बहाना बना कर तहसील कार्यालय मे जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा दिया था, इसके पश्चात् जब जमीन की नामांतरण प्रक्रिया की गई तब मेरे रिस्तेदार ने बताया की जमीन का नामांतरण कराया जा रहा है जमीन बेच दी क्या तब जाकर मुझे पता चला की मेरे से पुत्र केला मंदबुद्धि होकर मानसिक रूप से कमजोर होने से लोगो ने उसका गलत रूप से फ़ायदा उठा लिया है, इसको बहला-फुसलाकर कुछ लोगो ने इसकी जमीन को बेच दी हैं। जमीन खरीदने वाला सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी फतेहनगर,साथ में महेन्द्र पुत्र वासुदेव निवासी राणावतों की सादड़ी,रामलाल भील कल्कि मंगरी, महेन्द्र भील ओगड़ा का खेड़ा,शंकर भील सभी ने मिलकर प्राप्त रुपयों का आपस मे बाँटवारा कर लिया । पुत्र के जीने का सहारा जमीन का टुकड़ा ही हड़प लिया। बुजुर्ग महिला द्वारा न्याय की गुहार लगायी जा रही है।2
- ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम पंचायत भरकुंडी में हुआ फॉलोअप शिविर का आयोजन,वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मंगलवार को ग्राम पंचायत भरकुंडी में फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिविर में नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा अविअ.लक्ष्मी लाल गमेती, प्रगति प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार सुनिया की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ है। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया है। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया है। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने एवं सुरक्षा का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत भरकुंडी के सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है की जनकल्याणकारी शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है। वहीं पौधारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया है। इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जन प्रतिनिधि,पंचायत कार्मिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों1
- aajkal schoolon mein Aisa Ho Raha Hai Masoom bacchon ke sath1