logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी के मऊ में दरोगा का महिला को कमरे में बुलाने का ऑडियो वायरल, मैरिज हॉल में बुक कराया था कमरा उत्तर प्रदेश के मऊ में दरोगा का एक महिला को मैरिज हॉल के कमरे में अकेले बुलाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मामले के सामने आने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है

23 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

यूपी के मऊ में दरोगा का महिला को कमरे में बुलाने का ऑडियो वायरल, मैरिज हॉल में बुक कराया था कमरा उत्तर प्रदेश के मऊ में दरोगा का एक महिला को मैरिज हॉल के कमरे में अकेले बुलाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मामले के सामने आने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    4
    बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
    1
    बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तीन बच्चों का पिता और पांच बच्चों की मां लापता, पीछे छूटे 8 बच्चे बाराबंकी में दो प्रेमी अपने परिवार को छोड़ कर भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करवाचौथ से पहले एक महिला और पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों 8 अक्टूबर को अपने-अपने घरों से अचानक चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। मामले के अनुसार, अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले अनीता देवी से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वहीं, नीलम पांच बच्चों की मां बताई जा रही हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गए। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दोनों के लापता होने से उनके परिवार परेशान हैं। पीछे छूटे आठ बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी तलाश में परेशानी आ रही है। वही पुलिस इस मामले में तलाश कर रही है। लेकिन मासूम बच्चे परेशान है।
    1
    तीन बच्चों का पिता और पांच बच्चों की मां लापता, पीछे छूटे 8 बच्चे

बाराबंकी में दो प्रेमी अपने परिवार को छोड़ कर भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करवाचौथ से पहले एक महिला और पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों 8 अक्टूबर को अपने-अपने घरों से अचानक चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था।
मामले के अनुसार, अमित गुप्ता की शादी करीब 15 साल पहले अनीता देवी से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वहीं, नीलम पांच बच्चों की मां बताई जा रही हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गए। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
दोनों के लापता होने से उनके परिवार परेशान हैं। पीछे छूटे आठ बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस से दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी तलाश में परेशानी आ रही है।
वही पुलिस इस मामले में तलाश कर रही है।
लेकिन मासूम बच्चे परेशान है।
    user_Mukesh Kumar Verma
    Mukesh Kumar Verma
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों ने जमकर करी नारेबाजी,रेल कर्मियों का आरोप है कि बड़ी संख्या में तोड़े गए भवन लेकिन नहीं बने नए भवन लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों की नारेबाजी। रेलवे कर्मियों के पुराने भवन तोड़े जाने पर नारेबाजी। रेल कर्मियों का आरोप, बड़ी संख्या में तोड़े गए भवन लेकिन नहीं बने नए भवन नए भवन के निर्माण न होने से रेलवे कर्मियों को रहने में परेशानी
    2
    चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों ने जमकर करी नारेबाजी,रेल कर्मियों का आरोप है कि बड़ी संख्या में तोड़े गए भवन लेकिन नहीं बने नए भवन
लखनऊ
चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों की नारेबाजी।
रेलवे कर्मियों के पुराने भवन तोड़े जाने पर नारेबाजी।
रेल कर्मियों का आरोप, बड़ी संख्या में तोड़े गए भवन लेकिन नहीं बने नए भवन
नए भवन के निर्माण न होने से रेलवे कर्मियों को रहने में परेशानी
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग 🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है। कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी। जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    1
    बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है।
कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी।
जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    user_Virendra Kumar patrkaar
    Virendra Kumar patrkaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • लोकतंत्र का दायित्व निभाएं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं सरदार पतविन्दर सिंह चरण पादुका हाथों में लेकर किया जन-जागरूकता भ्रमण ब्यूरो रिपोर्ट नैनी, प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत रविवार को नैनी के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह* ने युवाओं की चरण धूल के प्रतीक के रूप में जूते-चप्पल हाथों में लेकर जन-जागरूकता भ्रमण किया और लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त बूथों पर पहली बार मतदाता बनने वाले और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक आज ही अपना पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। ऋषि प्रजापति ने कहा कि सभी सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील है कि अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। सौरभ यादव* ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। जन-जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति, जगदीश, मंगल भारतीय, विजय गुप्ता, सीमा, सरजू देवी, सरदार पतविन्दर सिंह, ऋषि प्रजापति, सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    2
    लोकतंत्र का दायित्व निभाएं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं  सरदार पतविन्दर सिंह

चरण पादुका हाथों में लेकर किया जन-जागरूकता भ्रमण


ब्यूरो रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत रविवार को नैनी के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह* ने युवाओं की चरण धूल के प्रतीक के रूप में जूते-चप्पल हाथों में लेकर जन-जागरूकता भ्रमण किया और लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया।

सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त बूथों पर पहली बार मतदाता बनने वाले और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक आज ही अपना पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

ऋषि प्रजापति ने कहा कि सभी सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील है कि अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें।

सौरभ यादव* ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे।

जन-जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति, जगदीश, मंगल भारतीय, विजय गुप्ता, सीमा, सरजू देवी, सरदार पतविन्दर सिंह, ऋषि प्रजापति, सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- दिनांक 24.10.2026 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, नियंत्रण कक्ष एवं अग्निशमन व्यवस्था आदि की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    1
    जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-

दिनांक 24.10.2026 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, नियंत्रण कक्ष एवं अग्निशमन व्यवस्था आदि की स्थिति का जायज़ा लिया। 
निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • *आली की चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती का पैर गंभीर रूप से घायल...* *​सहारनपुर समाचार* नगर के आली की चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल नहीं पाए। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेरा, तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके पर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन भीड़ के एकजुट होने पर वह घबरा गया।​ हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और स्थानीय नागरिकों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
    1
    *आली की चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती का पैर गंभीर रूप से घायल...*

*​सहारनपुर समाचार*
नगर के आली की चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल नहीं पाए। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेरा, तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके पर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन भीड़ के एकजुट होने पर वह घबरा गया।​ हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और स्थानीय नागरिकों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.