Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
राम जी दीक्षित पत्रकार
बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)1
- बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है4
- बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर1
- बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग 🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है। कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी। जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।1
- लोकतंत्र का दायित्व निभाएं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं सरदार पतविन्दर सिंह चरण पादुका हाथों में लेकर किया जन-जागरूकता भ्रमण ब्यूरो रिपोर्ट नैनी, प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत रविवार को नैनी के विभिन्न मोहल्लों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह* ने युवाओं की चरण धूल के प्रतीक के रूप में जूते-चप्पल हाथों में लेकर जन-जागरूकता भ्रमण किया और लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त बूथों पर पहली बार मतदाता बनने वाले और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र नागरिक आज ही अपना पंजीकरण कराएं और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। ऋषि प्रजापति ने कहा कि सभी सम्मानित निवासियों से विनम्र अपील है कि अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। सौरभ यादव* ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। जन-जागरूकता अभियान में अमित प्रजापति, जगदीश, मंगल भारतीय, विजय गुप्ता, सीमा, सरजू देवी, सरदार पतविन्दर सिंह, ऋषि प्रजापति, सौरभ यादव सहित कई सामाजिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।2
- जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- दिनांक 24.10.2026 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्रीमती रवीना त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, नियंत्रण कक्ष एवं अग्निशमन व्यवस्था आदि की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।1
- थाना मलिहाबाद क्षेत्र में जमीन के एग्रीमेंट और कब्जे को लेकर हुए विवाद में लाइसेंसी बंदूक से आरा मशीन संचालक राजू यादव को मारी गई गोली,पुलिस ने घायल को सीएचसी अस्पताल में कराया भर्ती और आगे की छानबीन करने में जुटी लखनऊ जमीन विवाद में आरा मशीन संचालक पर चली गोली! लखनऊ के मलिहाबाद स्थित राजू आरा मशीन पर जमीन के एग्रीमेंट और कब्जे को लेकर हुए खूनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं! इस सनसनीखेज घटना में संचालक राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया! सूचना मिलते ही एसीपी और इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे! पीड़ित का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है !!2
- *आली की चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती का पैर गंभीर रूप से घायल...* *सहारनपुर समाचार* नगर के आली की चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल नहीं पाए। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेरा, तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके पर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन भीड़ के एकजुट होने पर वह घबरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और स्थानीय नागरिकों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।1