logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)

57 min ago
user_Mukesh Kumar Verma
Mukesh Kumar Verma
नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
57 min ago

बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)
    1
    बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
एंकर:बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।एसपी रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला जायरीन की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि देवा मेले में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
बाइट:ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी बाराबंकी)
    user_Mukesh Kumar Verma
    Mukesh Kumar Verma
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    4
    बड़ेल चौराहे के पास पानी पाइप लाइन टूटा जाने के कारण सड़कों पर सड़कों पर बहने लगा पानी और लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कत पीडब्ल्यूडी की सड़क पानी से फूल गई है
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
    1
    बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
बाराबंकी में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री का आरोप! दुकान बंद, फिर भी बिक्री? | देवा की बड़ी खबर
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अलीगंज इलाके में दशहरे की रात बमबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच बाजार एक युवक और उसके दोस्तों पर एक के बाद ताबड़तोड़ देसी बम हथगोले फेंके। लखनऊ के अलीगंज इलाके में दशहरे की रात बमबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच बाजार एक युवक और उसके दोस्तों पर एक के बाद ताबड़तोड़ देसी बम हथगोले फेंके। अचानक हुए इस हमले में पीड़ित और उसके साथियों को चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद बड़ा धमाका देखोगे। मड़ियांव थाना क्षेत्र और अलीगंज के सेक्टर क्यू ED/222 निवासी अमन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर दशहरा की रात उनका मित्र शिव ओम पाल उनसे मिलने घर आया था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वे अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित लल्ला जनरल स्टोर के पास अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। पीड़ित अमन गुप्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें और उनके दोस्तों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 5 हथगोले देसी बम फेंके। एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया। इस बमबाजी में अमन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके दोस्तों के शरीर पर भी जख्म के निशान आए हैं। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने अमन के मोबाइल नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने फोन पर धमकाते हुए कहा, अभी यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद तुम बड़ा धमाका देखोगे। पीड़ित अमन गुप्ता के पास इस पूरी वारदात का वीडियो भी मौजूद है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर स्थानीय चौकी इंचार्ज को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित ने थाना मड़ियांव पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं, इस पूरे मामले पर मड़ियांव थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    2
    अलीगंज इलाके में दशहरे की रात बमबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच बाजार एक युवक और उसके दोस्तों पर एक के बाद ताबड़तोड़ देसी बम हथगोले फेंके।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में दशहरे की रात बमबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच बाजार एक युवक और उसके दोस्तों पर एक के बाद ताबड़तोड़ देसी बम हथगोले फेंके। अचानक हुए इस हमले में पीड़ित और उसके साथियों को चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद बड़ा धमाका देखोगे।
मड़ियांव थाना क्षेत्र और अलीगंज के सेक्टर क्यू ED/222 निवासी अमन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर दशहरा की रात उनका मित्र शिव ओम पाल उनसे मिलने घर आया था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वे अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित लल्ला जनरल स्टोर के पास अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
पीड़ित अमन गुप्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें और उनके दोस्तों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 5 हथगोले देसी बम फेंके। एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया। इस बमबाजी में अमन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके दोस्तों के शरीर पर भी जख्म के निशान आए हैं।
हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने अमन के मोबाइल नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने फोन पर धमकाते हुए कहा, अभी यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद तुम बड़ा धमाका देखोगे। पीड़ित अमन गुप्ता के पास इस पूरी वारदात का वीडियो भी मौजूद है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर स्थानीय चौकी इंचार्ज को सौंप दिया है।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने थाना मड़ियांव पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं, इस पूरे मामले पर मड़ियांव थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    6 min ago
  • शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ में दिखे शिवा और रश्मि दुबे लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ में दिखे शिवा और रश्मि दुबे। अवध ग्रीन अपार्टमेंट का नया वीडियो आया सामने, श्रद्धा दुबे के साथ शिवा शर्मा और बहन रश्मि भी दिखीं।
    1
    शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ में दिखे शिवा और रश्मि दुबे
लखनऊ
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ में दिखे शिवा और रश्मि दुबे।
अवध ग्रीन अपार्टमेंट का नया वीडियो आया सामने, श्रद्धा दुबे के साथ शिवा शर्मा और बहन रश्मि भी दिखीं।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • *10 बाइक चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार* *लखनऊ* *10 बाइक चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चुराता था स्प्लेंडर, फाइनेंस कंपनी की जब्त गाड़ी बताकर बेचता था* _लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर खासतौर पर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। बरामद वाहनों में से आठ मोटरसाइकिलें लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं, जबकि दो अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।_ *गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. तावस उर्फ चांद पुत्र नूरुलहक, निवासी ग्राम कंडेला, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।* *मास्टर चाबी से खोलता था बाइक का लॉक* _पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में घूमकर मोटरसाइकिलों की रेकी करता था। मौका मिलते ही मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे चोरी कर लेता था। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को दूसरे जनपदों के लोगों को फाइनेंस कंपनी द्वारा जब्त वाहन बताकर सस्ते दामों में बेच देता था। इस तरीके से वह खरीदारों को वाहन चोरी का होने का संदेह नहीं होने देता था।_ *पुलिस के मुताबिक आरोपी एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल को भी बेचने की तैयारी में था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।* *10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद* _पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें आठ वाहन लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी के पाए गए हैं।_ - UP 32 LH 1782 — थाना ठाकुरगंज क्षेत्र - UP 32 PE 0259 — थाना मड़ियांव क्षेत्र - UP 32 LB 7106 — थाना वजीरगंज क्षेत्र - UP 32 MT 4544 — थाना नाका क्षेत्र - UP 32 HK 4229 — थाना कैसरबाग क्षेत्र - UP 32 KX 3515 — थाना वजीरगंज क्षेत्र - UP 32 LD 9264 — थाना चौक क्षेत्र - UP 32 LK 1210 — थाना विभूतिखंड क्षेत्र - UP 32 LD 6991 — वाहन के संबंध में जानकारी जारी - UP 32 GL 5368 — वाहन के संबंध में जानकारी जारी 10 वाहन चोरी के मुकदमों का खुलासा पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विभूतिखंड, मड़ियांव, वजीरगंज, नाका, कैसरबाग, चौक और ठाकुरगंज थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 10 वाहन चोरी के मामलों का अनावरण हुआ है। आरोपी के खिलाफ इन मामलों के अलावा अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। *संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी* 👇 अभियुक्त को 23 अक्टूबर 2026 को थाना दुबग्गा क्षेत्र स्थित नया पार्क से मुखबिर की सूचना और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयास से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना विभूतिखंड पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। *गिरफ्तारी करने वाली थाना विभूतिखंड पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिओम पटेल, गौरव कुमार, विशाल सोनकर, शिवांशु सिंह, कांस्टेबल आशीष यादव, हरिओम यादव और अजीत कुमार शामिल रहे।* _वहीं क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन में उपनिरीक्षक अमर नाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, शिवानंद खरवार, तरनजीत कुमार, अजय यादव और राघवेन्द्र सिंह शामिल रहे।_
    1
    *10 बाइक चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार* 
*लखनऊ* 
*10 बाइक चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार* 
*मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चुराता था स्प्लेंडर, फाइनेंस कंपनी की जब्त गाड़ी बताकर बेचता था* 
_लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर खासतौर पर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। बरामद वाहनों में से आठ मोटरसाइकिलें लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं, जबकि दो अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।_ 
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. तावस उर्फ चांद पुत्र नूरुलहक, निवासी ग्राम कंडेला, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।* 
*मास्टर चाबी से खोलता था बाइक का लॉक* 
_पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में घूमकर मोटरसाइकिलों की रेकी करता था। मौका मिलते ही मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे चोरी कर लेता था। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को दूसरे जनपदों के लोगों को फाइनेंस कंपनी द्वारा जब्त वाहन बताकर सस्ते दामों में बेच देता था। इस तरीके से वह खरीदारों को वाहन चोरी का होने का संदेह नहीं होने देता था।_ 
*पुलिस के मुताबिक आरोपी एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल को भी बेचने की तैयारी में था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।* 
*10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद* 
_पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें आठ वाहन लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी के पाए गए हैं।_ 
- UP 32 LH 1782 — थाना ठाकुरगंज क्षेत्र
- UP 32 PE 0259 — थाना मड़ियांव क्षेत्र
- UP 32 LB 7106 — थाना वजीरगंज क्षेत्र
- UP 32 MT 4544 — थाना नाका क्षेत्र
- UP 32 HK 4229 — थाना कैसरबाग क्षेत्र
- UP 32 KX 3515 — थाना वजीरगंज क्षेत्र
- UP 32 LD 9264 — थाना चौक क्षेत्र
- UP 32 LK 1210 — थाना विभूतिखंड क्षेत्र
- UP 32 LD 6991 — वाहन के संबंध में जानकारी जारी
- UP 32 GL 5368 — वाहन के संबंध में जानकारी जारी
10 वाहन चोरी के मुकदमों का खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विभूतिखंड, मड़ियांव, वजीरगंज, नाका, कैसरबाग, चौक और ठाकुरगंज थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 10 वाहन चोरी के मामलों का अनावरण हुआ है। आरोपी के खिलाफ इन मामलों के अलावा अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
*संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी* 👇
अभियुक्त को 23 अक्टूबर 2026 को थाना दुबग्गा क्षेत्र स्थित नया पार्क से मुखबिर की सूचना और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयास से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना विभूतिखंड पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।
*गिरफ्तारी करने वाली थाना विभूतिखंड पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिओम पटेल, गौरव कुमार, विशाल सोनकर, शिवांशु सिंह, कांस्टेबल आशीष यादव, हरिओम यादव और अजीत कुमार शामिल रहे।* 
_वहीं क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन में उपनिरीक्षक अमर नाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, शिवानंद खरवार, तरनजीत कुमार, अजय यादव और राघवेन्द्र सिंह शामिल रहे।_
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग 🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है। कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी। जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    1
    बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
🚨 बाराबंकी: दो-तीन साल में ही उखड़ गई सड़क! गड्ढों में तब्दील हुआ अवसेरीपुर से बल्लूपुर हाईवे जाने वाला मार्ग
बाराबंकी। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, लेकिन जब नई सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो जाए तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद के अवसेरीपुर गांव से बल्लूपुर हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का सामने आया है, जहां सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग दो से तीन वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन अब सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क इतनी जल्दी बदहाल कैसे हो गई? क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई थी? क्या संबंधित विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है? इन सवालों का जवाब अब संबंधित अधिकारियों की जांच और कार्रवाई से ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और जरूरत के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब तक राहत मिलती है।
कैमरे के साथ श्यामजी दीक्षित, ब्लॉक संवाददाता सूरतगंज, बाराबंकी।
जन-जन की आवाज न्यूज़ भारत — जनता की आवाज, सच की पहचान।
    user_Virendra Kumar patrkaar
    Virendra Kumar patrkaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *आली की चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती का पैर गंभीर रूप से घायल...* *​सहारनपुर समाचार* नगर के आली की चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल नहीं पाए। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेरा, तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके पर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन भीड़ के एकजुट होने पर वह घबरा गया।​ हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और स्थानीय नागरिकों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
    1
    *आली की चुंगी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती का पैर गंभीर रूप से घायल...*

*​सहारनपुर समाचार*
नगर के आली की चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक युवती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित हालत में आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संभल नहीं पाए। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेरा, तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके पर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन भीड़ के एकजुट होने पर वह घबरा गया।​ हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। और स्थानीय नागरिकों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.