logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Fakhre Alam Alam
Fakhre Alam Alam
Antique Furniture Shop Tulsipur, Balrampur•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लड़की को उठाने की धमकी दे रहा था *अब्दुल* , लड़की की मां ने *अब्दुल* को ही उठा लिया , फिर अब्दुल भाई जान को ऐसा पे.... फिर अब्दुल को याद कि वो उत्तर प्रदेश में है
    1
    लड़की को उठाने की धमकी दे रहा था *अब्दुल* ,
लड़की की मां ने  *अब्दुल*  को ही उठा लिया ,  फिर   अब्दुल भाई जान को ऐसा पे....  फिर  अब्दुल  को याद  कि  वो उत्तर प्रदेश में है
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धर्म प्रचारक को आखिरी समय पर रोका गया 4 महीने पहले मिला था कथा का न्योता, कार्ड छपकर पूरे क्षेत्र में बंटे, एक दिन पहले आयोजक ने किया इनकार, धर्म प्रचारक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मान-सम्मान और आजीविका पर पड़ा असर
    1
    धर्म प्रचारक को आखिरी समय पर रोका गया
4 महीने पहले मिला था कथा का न्योता, कार्ड छपकर पूरे क्षेत्र में बंटे, एक दिन पहले आयोजक ने किया इनकार, धर्म प्रचारक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मान-सम्मान और आजीविका पर पड़ा असर
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) द्वारा खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। CO भिनगा शभरत पासवान ने दी जानकारी 👇👇
    1
    जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) द्वारा खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या 
परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया।
CO भिनगा शभरत पासवान ने दी जानकारी 👇👇
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    12 hrs ago
  • जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती
सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम
श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर  के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि  संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • UP श्रावस्ती विधानसभा में बड़ा खुलासा! MLA पर 50% कमीशन का अध्यक्ष ने लगाया आरोप | Congress vs BJP Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 श्रावस्ती की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राम फेरन पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि जिले में सड़क, RCC और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हो रही है। यहां तक कि 40-50 प्रतिशत कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इसके साथ ही बैंक लोन योजनाओं—प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं में भी घोटाले का दावा किया गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों की जांच नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेगी और इस मुद्दे को विधानसभा और संसद तक उठाया जाएगा। क्या सच में श्रावस्ती में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है? क्या इन आरोपों की होगी जांच? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
    1
    UP श्रावस्ती विधानसभा में बड़ा खुलासा! MLA पर 50% कमीशन का अध्यक्ष ने लगाया आरोप | Congress vs BJP
Arjun Mishra Advocate Chief Editor 
8707614018
श्रावस्ती की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राम फेरन पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि जिले में सड़क, RCC और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हो रही है। यहां तक कि 40-50 प्रतिशत कमीशन लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।
इसके साथ ही बैंक लोन योजनाओं—प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं में भी घोटाले का दावा किया गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों की जांच नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेगी और इस मुद्दे को विधानसभा और संसद तक उठाया जाएगा।
क्या सच में श्रावस्ती में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है? क्या इन आरोपों की होगी जांच? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद–श्रावस्ती* दिनांक –14 अप्रैल 2026 !बाइट! जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी *विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष)* द्वारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। *क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान* ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    1
    जनपद–श्रावस्ती* दिनांक –14 अप्रैल 2026
!बाइट!
जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी *विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष)* द्वारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया।
*क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान* ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • कर्नलगंज में तहसीलरोड स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा #gonda #colonelganj #fire #bharatsamachargonda
    1
    कर्नलगंज में तहसीलरोड स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा 
#gonda #colonelganj #fire #bharatsamachargonda
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इश्क, साजिश और कत्ल बलरामपुर में एक्सीडेंट के पीछे निकली डबल मर्डर की खौफनाक कहानी,पुलिस ने खोली डबल मर्डर की सनसनीखेज गुत्थी
    1
    इश्क, साजिश और कत्ल बलरामपुर में एक्सीडेंट के पीछे निकली डबल मर्डर की खौफनाक कहानी,पुलिस ने खोली डबल मर्डर की सनसनीखेज गुत्थी
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिनांक 14.04.2026* पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत
    2
    दिनांक 14.04.2026*
पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*  
अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.