logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 hrs ago
user_Shailendra kumar
Shailendra kumar
Farmer सरीला, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shailendra kumar
    1
    Post by Shailendra kumar
    user_Shailendra kumar
    Shailendra kumar
    Farmer सरीला, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी।
आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक
👇👇👇👇
गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    4
    ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    user_अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    Yoga instructor Akbarpur, Kanpur Dehat•
    16 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन सवाल क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है? आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव? ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है? हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी? यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है— रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत! #BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency
    1
    जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। 
चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन
सवाल 
क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है?
आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव?
ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों?
प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है?
हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी?
यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है—
रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत!
#BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया। विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं।  गांव में दहशत और तनाव दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके। फोटो
    1
    रामपुरा, जालौन।जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिर्जापुरा जागीर में सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग एक ऐसा खूनी संघर्ष हुआ। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पारिवारिक विवाद में चली गोलियों और लाठियों ने एक ही परिवार के दो चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया।
विवाद और हत्या की शुरुआत जमीनी विवाद को लेकर हुई। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच वाले भाई अल्लू उर्फ जितेंद्र 30 वर्ष ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई कैलाश 35 वर्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कैलाश के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बड़े बेटे कैलाश की हत्या देख पिता जय नारायण और सबसे छोटा भाई गुड्डू 25 वर्ष अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र (अल्लू) को घेर लिया और उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। देखते ही देखते घर का आंगन दो सगे भाइयों के खून से लाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जयनारायण के तीनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। 
गांव में दहशत और तनाव
दोहरे हत्याकांड के बाद मिर्जापुरा जागीर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह अन्य आला अधिकारी भी मौके का मुआयना करने पहुँच रहे हैं ताकि घटना के मूल कारणों का पता लगाया जा सके।
फोटो
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया। *बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*
    3
    जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया।
*बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
    1
    हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.