गोरखनाथ मंदिर में रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भगवान राम की पूजा-अर्चना गोरखपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Gorakhnath Temple में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए कहा— “दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥” उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करुणा, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सियावर रामचन्द्र की जय।
गोरखनाथ मंदिर में रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भगवान राम की पूजा-अर्चना गोरखपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Gorakhnath Temple में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए कहा— “दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥” उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करुणा, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सियावर रामचन्द्र की जय।
- Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज में भीषण सड़क हादसा - बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर - दो युवक गंभीर रूप से घायल - एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर - दूसरा युवक जिला अस्पताल कुशीनगर भेजा गया - तमकुहीराज के गाज़ीपुर गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर हादसा - ओवरस्पीड बनी दुर्घटना की वजह - पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा -4
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना स्थित सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर ट्रेन गुजरने के बाद अक्सर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और खुलने के बाद अव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की होड़ जाम को और बढ़ा देती है। जाम लगने का मुख्य कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। वाहन चालक अपनी निर्धारित साइड में चलने के बजाय गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और कोतवाली पुलिस के जवान लगातार जाम हटाने के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन लोगों की मनमानी के चलते समस्या बनी रहती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया जाता है, इसके बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी साइड में चलें, गति नियंत्रित रखें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि सभी सुरक्षित और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।1
- 🔵 ठेकेदार बोला“किसी परमिशन की जरूरत नहीं 🔴 कटनरवार पुल के पास खुलेआम अवैध खनन, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल 🔴 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जिले में अवैध मिट्टी खनन का खेल अब खुलेआम चुनौती बन चुका है। नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए ठेकेदार जेसीबी मशीनों से धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई करवा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है।ताजा मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनरवार पुल के दाहिने तरफ का है, जहां ‘लबरेज’ नामक ठेकेदार द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कराया जा रहा है। मौके पर जेसीबी मशीनें लगातार चल रही हैं और प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब ठेकेदार से इस अवैध खनन के बारे में पूछा गया, तो उसने बेखौफ अंदाज में कहा “मिट्टी खनन के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है ठेकेदार का यह बयान न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस बेखौफ अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात-दिन जेसीबी से हो रही खुदाई के चलते इलाके की जमीन व नहर की पटरिया कमजोर हो रही है और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। 🔴 पत्रकारों को उल्टे फसाने का खेल कहना ना होगा कि अवैध मिट्टी खनन का मामला अब सिर्फ नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें पत्रकारों को बदनाम करने की साजिश भी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि जेसीबी मालिक इश्तेयाक ने अन्य स्थानों पर हो रहे खनन की जानकारी देने के नाम पर पत्रकार से उसका मोबाइल नंबर लिया और जैसे ही अवैध खनन की खबर प्रसारित हुई, ठेकेदार लबरेज और जेसीबी मालिक इश्तेयाक सक्रिय हो गए और खुद को बचाने के लिए पत्रकार के मोबाइल नंबर से जुड़े खाते में पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए, ताकि बाद में यह आरोप लगाया जा सके कि पत्रकार ने पैसे की मांग की थी।रकम भेजने के बाद ठेकेदार और जेसीबी मालिक ने उल्टा पत्रकार पर ही पैसे मांगने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे मामले को भटकाया जा सके। 🔴मौके पर पत्रकारों को डराने की कोशिश कहना ना होगा कि कटनरवार पुल के पास अवैध खनन की खबर कवरेज कर रहे पत्रकारो पर धौस जमाने के लिए मौके पर खुद को अंसारी कान्टेक्शन का मालिक बताने वाला ठेकेदार लबरेज अंसारी ने लखनऊ से एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर “विशाल सिंह” नाम के व्यक्ति से पत्रकारों से बात कराया फोन पर बात करने वाले कथित “पत्रकार” ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को खनन में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी, जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया जिस “विशाल सिंह” को लखनऊ का पत्रकार बताया जा रहा था, वह असल में कोई पत्रकार नहीं बल्कि खुद एक ठेकेदार है, जो खुद को पत्रकार बनकर लबरेज के कारोबार का संरक्षण देते हुए अधिकारियों व पत्रकारो को पर धौंस जमाता है ताकि ठेकेदार लबरेज अंसारी के अवैध खनन पर कोई रुकावट की आंच न आये।1
- पडरौना/कुशीनगर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 132वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में ज्ञान भारतम् ऐप पर पांडुलिपियों के संग्रहण, युवा शक्ति, खेल, फिटनेस, सोलर एनर्जी, जल संचय, अरब देशों में युद्ध की स्थिति, और वर्तमान में ईंधन आपूर्ति सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नए वित्तीय वर्ष में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा संतोष चौहान, रामू पाण्डेय, सनी मिश्र, अनिल पाण्डेय, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, अभिनव चौरसिया, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, काशी राजभर, अविनाश कसौधन, शिवगोपाल कुशवाहा, परमजीत चौहान सहित आमजन उपस्थित रहे1
- कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा गैनहीं में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दूसरे नवरात्रि से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में रामलीला मंचन के बाद बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और मन पसंद का गाना लगवाया और असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल चर्चा होनी शुरू हो । घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक गैरजनपद का निवासी बताया जा रहा है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी भी है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और वहां भारी भीड़ मौजूद है। इस मामले में खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने तस्करी कर बिहार लेजाए जा रहा डीजल और पेट्रोल को पकड़ा डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार लेजाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा था डीजल और पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - पकडा गया डीजल और पेट्रोल आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया का बताया जा रहा है - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया टेम्पू ।2
- रामलीला मंच बना फायरिंग का अड्डाः कुशीनगर में धार्मिक आयोजन के दौरान खुलेआम असलहे लहराए, वीडियो वायरल रामलीला मंच बना फायरिंग का अड्डाः कुशीनगर में धार्मिक आयोजन के दौरान खुलेआम असलहे लहराए, वीडियो वायरल बताते चले कि यह वीडियो कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रामलीला के मंच पर धार्मिक आयोजन के बीच खुलेआम असलहे से फायरिंग की गई। मंच पर जहां एक तरफ डांस चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ लोग हथियार लहराते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम कुशीनगर पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लगा जाम लोग हुवे परेशान, पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम लोग होते हे परेशान पडरौना की सुभाष चौक रेलवे फाटक पर जब भी ट्रेन गुजरती है तो जम लग जाता है जाम लगने का मुख्य कारण है जनता एक तरफ से अपनी साइड सेवा गाड़ियां नहीं निकलते हैबल्कि जब जी चाहा वहीं अपनी गाड़ी पेश देते है और तो ओर अपने भी परेशान होते ही है और दूसरों को भी परेशानी में डाल देते है जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान लगे रहते हे मगर जनता की लापरवाही के कारण वो भी मजबूर हो जाते है हालांकि की लोगों को अपने लाइन में चलना चाहिए यहां तो लोगों को जल्दी पड़ी रहती है कि पहले हम निकल कर चले जाए यही कारण है जाम लगाने का1