logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने तस्करी कर बिहार लेजाए जा रहा डीजल और पेट्रोल को पकड़ा डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार लेजाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा था डीजल और पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - पकडा गया डीजल और पेट्रोल आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया का बताया जा रहा है - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया टेम्पू ।

3 hrs ago
user_Aditya pandey
Aditya pandey
कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने तस्करी कर बिहार लेजाए जा रहा डीजल और पेट्रोल को पकड़ा डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार लेजाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा था डीजल और पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - पकडा गया डीजल और पेट्रोल आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया का बताया जा रहा है - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया टेम्पू ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लगा जाम लोग हुवे परेशान, पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम लोग होते हे परेशान पडरौना की सुभाष चौक रेलवे फाटक पर जब भी ट्रेन गुजरती है तो जम लग जाता है जाम लगने का मुख्य कारण है जनता एक तरफ से अपनी साइड सेवा गाड़ियां नहीं निकलते हैबल्कि जब जी चाहा वहीं अपनी गाड़ी पेश देते है और तो ओर अपने भी परेशान होते ही है और दूसरों को भी परेशानी में डाल देते है जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान लगे रहते हे मगर जनता की लापरवाही के कारण वो भी मजबूर हो जाते है हालांकि की लोगों को अपने लाइन में चलना चाहिए यहां तो लोगों को जल्दी पड़ी रहती है कि पहले हम निकल कर चले जाए यही कारण है जाम लगाने का
    1
    पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लगा जाम लोग हुवे परेशान, पडरौना के रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद लग जाता हे जाम लोग होते हे परेशान पडरौना की सुभाष चौक रेलवे फाटक पर जब भी ट्रेन गुजरती है तो जम लग जाता है जाम लगने का मुख्य कारण है जनता एक तरफ से अपनी साइड सेवा गाड़ियां नहीं निकलते हैबल्कि जब जी चाहा वहीं अपनी गाड़ी पेश देते है और तो ओर अपने भी परेशान होते ही है और दूसरों को भी परेशानी में डाल देते है जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान लगे रहते हे मगर जनता की लापरवाही के कारण वो भी मजबूर हो जाते है हालांकि की लोगों को अपने लाइन में चलना चाहिए यहां तो लोगों को जल्दी पड़ी रहती है कि पहले हम निकल कर चले जाए यही कारण है जाम लगाने का
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Mantosh Jaiswal
    1
    Post by Mantosh Jaiswal
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कुशीनगर के पडरौना नगर में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब लोगों के धैर्य की सीमा पार कर गई। हरका चौराहा के पास सैकड़ों उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पडरौना–कुबेरस्थान मार्ग को जाम कर दिया। बीते कई दिनों से गैस सप्लाई बाधित होने के कारण लोग गैस गोदाम के बाहर लंबी कतारों में खड़े थे। हालात इतने खराब हो गए कि उपभोक्ताओं ने अपनी बारी सुरक्षित रखने के लिए सिलेंडरों को जंजीरों से बांधकर ताला तक लगा दिया। लेकिन इसके बावजूद गैस की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगा दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के भरोसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सका। 👉 अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाएगा, या उपभोक्ताओं को फिर इसी तरह सड़कों पर उतरना पड़ेगा? “गैस संकट बना बड़ी परेशानी, हक के लिए सड़क पर उतरे उपभोक्ता”
    1
    कुशीनगर के पडरौना नगर में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब लोगों के धैर्य की सीमा पार कर गई। हरका चौराहा के पास सैकड़ों उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पडरौना–कुबेरस्थान मार्ग को जाम कर दिया।
बीते कई दिनों से गैस सप्लाई बाधित होने के कारण लोग गैस गोदाम के बाहर लंबी कतारों में खड़े थे। हालात इतने खराब हो गए कि उपभोक्ताओं ने अपनी बारी सुरक्षित रखने के लिए सिलेंडरों को जंजीरों से बांधकर ताला तक लगा दिया। लेकिन इसके बावजूद गैस की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
गुस्साए उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगा दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के भरोसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सका।
👉 अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाएगा, या उपभोक्ताओं को फिर इसी तरह सड़कों पर उतरना पड़ेगा?
“गैस संकट बना बड़ी परेशानी, हक के लिए सड़क पर उतरे उपभोक्ता”
    user_प्रदीप यादव
    प्रदीप यादव
    Media company पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरसों तेल से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर तेल फैल गया, जिसे देखते ही आसपास के लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य बर्तनों के साथ मौके पर पहुंच गए और तेल भरकर ले जाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर के पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां तेल लेने की होड़ मच गई। कुछ लोग तो अपने घरों से बड़े-बड़े ड्रम तक उठा लाए और जितना हो सका, तेल भरकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि तब तक काफी मात्रा में तेल लोग ले जा चुके थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर के पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में संयम बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
    1
    उत्तर प्रदेश के आगरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरसों तेल से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर तेल फैल गया, जिसे देखते ही आसपास के लोग बाल्टी, ड्रम और अन्य बर्तनों के साथ मौके पर पहुंच गए और तेल भरकर ले जाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर के पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां तेल लेने की होड़ मच गई। कुछ लोग तो अपने घरों से बड़े-बड़े ड्रम तक उठा लाए और जितना हो सका, तेल भरकर ले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि तब तक काफी मात्रा में तेल लोग ले जा चुके थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर के पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में संयम बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • NEWS -- SCRIPT SLUG -- बिहार जा रहा 200 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल पुलिस ने पकड़ा DATE -- 28-03-2026 REPORT -- GUDDOO NISHAD / KUSHINAGAR - खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल - डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा - पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल - जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद - कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी - विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल - सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा - आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल - पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू । बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर । बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।
    4
    NEWS -- SCRIPT
SLUG -- बिहार जा रहा 200 लीटर पेट्रोल व 300 लीटर डीजल पुलिस ने पकड़ा
DATE -- 28-03-2026
REPORT -- GUDDOO NISHAD  /  KUSHINAGAR 
- खाद्य एवं रसद विभाग के साठगांठ के खेल का हुआ खुलासा पुलिस ने पकड़ा 200 लीटर पेट्रोल 300 लीटर डीजल 
- डीजल-पेट्रोल की तस्करी कर बिहार ले जाते समय एक टेम्पू को पुलिस ने पकड़ा
- पकड़े गये टेम्पू में 13 गैलन में रखा गया है डीजल व पेट्रोल
- जिले के कई पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के अभाव में है बंद
- कुछ पंप से सरेआम कराया जा रहा है डीजल और पेट्रोल की तस्करी
- विभागीय जिम्मेदारो पर भी उठ रहा है सवाल
- सूचना पर पहुँचे पूर्ति निरीक्षक पडरौना ने डीजल व पेट्रोल को पुलिस को सौपा 
- आर्मी फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप गंभीरिया से जा रहा था पकड़ा गया डीजल व पेट्रोल
- पडरौना कोतवाली के त्रिलोकपुर रेशम फार्म के पास पकड़ा गया पेट्रोल से भरा टेम्पू ।
बाईट -- रंजीत गुप्ता , ड्राईवर ।
बाईट -- बीएन सिंह , पूर्ति निरीक्षक - पडरौना ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    22 hrs ago
  • पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की 91वीं जयंती शनिवार को पडरौना राजदरबार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुंवर सीपीएन सिंह जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति को शुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई नींव आज भी हम सभी का मार्गदर्शन कर रही है। एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रयासों से ही पूर्वांचल को विकास की एक नई पहचान मिली। पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कुंवर साहब का जुड़ाव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बहुत गहरा था, उन्होंने सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के उत्थान के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था, उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कुंवर साहब को याद करते हुए कहा कि वे अभिभावक के समान थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने कहा कि कुंवर साहब की कार्यशैली और उनकी योजनाएं आज भी समाज के हित में प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, अरविन्द गुप्ता, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भारती, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, नंदलाल चौहान, कन्हैया कुशवाहा, गौरव पटेल, धीरज पटेल, सुधाकर पाण्डेय, टीएन सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, महेश रौनियार, रोहित मल्ल, शारदा पाल सिंह, अरुण कुशवाहा, चंदन जायसवाल, अतुल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मीनू जिंदल, संजय राय, उपेन्द्र, देवानंद मद्धेशिया, प्रमोद गौतम, विनोद गुप्ता, रामाद्या यादव, ईश्वर चंद पटेल, पूनम जायसवाल, विजय साहनी, प्रदीप मोदनवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की 91वीं जयंती शनिवार को पडरौना राजदरबार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुंवर सीपीएन सिंह जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने राजनीति को शुद्ध रूप से जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई नींव आज भी हम सभी का मार्गदर्शन कर रही है।
एडवोकेट आरके सिंह ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रयासों से ही पूर्वांचल को विकास की एक नई पहचान मिली।
पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कुंवर साहब का जुड़ाव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बहुत गहरा था, उन्होंने सदैव अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की।
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र के उत्थान के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था, उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज हैं।
वहीं पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कुंवर साहब को याद करते हुए कहा कि वे अभिभावक के समान थे, जिन्होंने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल ने कहा कि कुंवर साहब की कार्यशैली और उनकी योजनाएं आज भी समाज के हित में प्रासंगिक हैं।
इस कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू मल्ल, प्रिन्स प्रताप सिंह, अरविन्द गुप्ता, राधेश्याम पासवान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद भारती, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, नंदलाल चौहान, कन्हैया कुशवाहा, गौरव पटेल, धीरज पटेल, सुधाकर पाण्डेय, टीएन सिंह, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, महेश रौनियार, रोहित मल्ल, शारदा पाल सिंह, अरुण कुशवाहा, चंदन जायसवाल, अतुल मिश्रा, अशोक गुप्ता, मीनू जिंदल, संजय राय, उपेन्द्र, देवानंद मद्धेशिया, प्रमोद गौतम, विनोद गुप्ता, रामाद्या यादव, ईश्वर चंद पटेल, पूनम जायसवाल, विजय साहनी, प्रदीप मोदनवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुशीनगर विकास खण्ड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा गम्भीरिया में भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। आज 29 मार्च 2026 को ग्राम सभा से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी है।
    1
    कुशीनगर विकास खण्ड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा गम्भीरिया में भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। आज  29 मार्च 2026 को ग्राम सभा से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Gorakhnath Temple में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए कहा— “दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥” उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करुणा, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सियावर रामचन्द्र की जय।
    1
    गोरखपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Gorakhnath Temple में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्ति भाव से रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करते हुए कहा—
“दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥
परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥”
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करुणा, मर्यादा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
सियावर रामचन्द्र की जय।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा गैनहीं में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दूसरे नवरात्रि से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में रामलीला मंचन के बाद बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और मन पसंद का गाना लगवाया और असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल चर्चा होनी शुरू हो । घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक गैरजनपद का निवासी बताया जा रहा है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी भी है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है । बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और वहां भारी भीड़ मौजूद है। इस मामले में खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा गैनहीं में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दूसरे नवरात्रि से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में रामलीला मंचन के बाद बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और मन पसंद का गाना लगवाया और असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल चर्चा होनी शुरू हो ।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला युवक गैरजनपद का निवासी बताया जा रहा है और कार्यक्रम आयोजकों का करीबी भी है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है ।
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और वहां भारी भीड़ मौजूद है।
इस मामले में खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रेम चन्द्र सिंह
    प्रेम चन्द्र सिंह
    Newspaper advertising department खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.