गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार लोकेशन गुनौर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार गुनौर। पन्ना पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुनौर थाना क्षेत्र में एक बलेनो कार से 72 लीटर अवैध देशी शराब, 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बलेनो कार में अवैध शराब लेकर गुनौर की ओर जा रहे हैं और वाहन चालक के पास अवैध कट्टा भी है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बराछ रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बलेनो कार क्रमांक MP35ZA-4759 को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 8 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 400 क्वार्टर और करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। वहीं वाहन चालक प्रिंस वर्मा की तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस वर्मा (19), आशीष पटेल (20) और अंकित सिंह यादव (21) शामिल हैं। पुलिस ने शराब, कट्टा-कारतूस के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है, भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलबीर सिंह, सउनि कुंजबिहारी कोल, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार रजक, आरक्षक नीलेश एवं राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार लोकेशन गुनौर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा गुनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब और कट्टा-कारतूस सहित 3 गिरफ्तार गुनौर। पन्ना पुलिस ने अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुनौर थाना क्षेत्र में एक बलेनो कार से 72 लीटर अवैध देशी शराब, 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बलेनो कार में अवैध शराब लेकर गुनौर की ओर जा रहे हैं और वाहन चालक के पास अवैध कट्टा भी है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बराछ रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर
बलेनो कार क्रमांक MP35ZA-4759 को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 8 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 400 क्वार्टर और करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। वहीं वाहन चालक प्रिंस वर्मा की तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस वर्मा (19), आशीष पटेल (20) और अंकित सिंह यादव (21) शामिल हैं। पुलिस ने शराब, कट्टा-कारतूस के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है, भी जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलबीर सिंह, सउनि कुंजबिहारी कोल, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार रजक, आरक्षक नीलेश एवं राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
- उप स्वास्थ्य केंद्र रिवारा ग्राम पंचायत रिवारा सरपंच मैंहर श्रीमती सीमा अवधेश प्रताप सिंह रघुवंशी ग्राम पंचायत रिवारा सरपंच मैंहर श्रीमती सीमा अवधेश प्रताप सिंह रघुवंशी उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य निरीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षा करवाया गया आज हमारे ग्राम पंचायत में सभी महिलाओं छोटे-छोटे बच्चों की शासकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं दवाइयां का वितरण करवाया गया दिनांक -28.09.264
- electric टॉर्च का फंक्शन आसान तरीके से समझे- pradeep sir brainmaster अकादमी में electric टॉर्च के फंक्शन को समझाया गया और विस्तार से जानकारी दी गई1
- छतरपुर के राजगढ़ में शासकीय भूमि विक्रय करने के आरोप अवैध निर्माण जारी शासकीय जमीन का कथित सौदा क्या है मामला स्टे के बावजूद निर्माण जारी,राजनगर में प्रशासनिक आदेश पर उठे सवाल #Chhatarpur #Rajnagar #GovernmentLand #LandDispute #MPNews GroundReport SameerAwasthi NewsIndia24x71
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मैहर मैहर के तृप्ति ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री, जिले के सोनवारी शराब दुकान की आड़ में ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा कई जगह कथित रूप से अवैध पैकारियां संचालित की जा रही हैं। जरियारी मोड़, कंचनपुर मोड़ और रीवा रोड तृप्ति ढाबा के पास हाईवे किनारे मिनी दुकानें खोलकर खुलेआम शराब बेची जा रही है।1
- सतना। सीएसपी मनीष त्रिपाठी की अगुआई में शहर के मुख्य मार्ग सहित गली मोहल्ले में पैदल मार्च जारी। वही लोगों से पूछताछ और सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान कोतवाली टी आई हेमंत शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद।1
- सतना के प्राथमिक स्कूल में बड़ा हादसा: बारिश से भरी कक्षा, बरामदे में पढ़ रहे बच्चों पर गिरा प्लास्टर; 4 मासूम घायल मध्य भारत न्यूज़ सतना (मध्य प्रदेश) सतना: सतना जिले के फुटौंधी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल भवन के बरामदे का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर जाने से वहां पढ़ाई कर रहे चार मासूम बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में तीन छात्राएं शामिल हैं। कक्षा में भरा था पानी, बरामदे में चल रही थी क्लास मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हुई बारिश के कारण स्कूल के कमरों में पानी भर गया था, जिसके चलते शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई के लिए बरामदे में बैठाया था। इसी दौरान अचानक बरामदे की छत का प्लास्टर गिर गया और उसकी चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। 10 साल पुराना है भवन, उठ रहे मरम्मत पर सवाल बताया जा रहा है कि यह स्कूल भवन करीब 10 साल पहले ही बना था। इतनी कम अवधि में ही भवन की जर्जर स्थिति और छत से प्लास्टर गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और शिक्षा विभाग के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने और दोषी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- आज मेरे विचार आपके साथ (सीरीज) में डॉ शिवमंगल सिंह सुमन द्वारा रचित एक ओजस्वी कविता पथ भूल ना जाना पथिक कहीं" कविता की प्रस्तुति कर युवा पीढी को संदेश दिया गया1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला बाबूपुर, विकासखंड सोहावल स्कूल में हादसा: छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल सतना. जिले के जन शिक्षा केंद्र बाबूपुर, विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ड फाई फुटौंदी में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में स्कूल में मौजूद चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।1
- भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’ *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता* भोपाल में कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेश घई ‘रोमी’ *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकले पैदल मार्च में मैहर जिला कांग्रेस की सहभागिता* मैहर/भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल पैदल मार्च एवं जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन कार्यालय की ओर निकाले गए इस मार्च में प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने भी सहभागिता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया। धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है। मतदाता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और उससे जुड़े प्रत्येक विषय पर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े लोकतांत्रिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। भोपाल के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।2